..................... Met Gala 2023: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की सबसे क्यूट सेल्फी, बेटी मालती भी बनीं मेट गाला का हिस्सा | Met Gala 2023: Priyanka Chopra dropped the cutest selfie and a pic with daughter from Met Gala - Hindi Filmibeat

Met Gala 2023: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की सबसे क्यूट सेल्फी, बेटी मालती भी बनीं मेट गाला का हिस्सा

met-gala-2023-priyanka-chopra-dropped-the-cutest-selfie-and-photo-with-daughter-malti-from-met-gala

Met Gala 2023: प्रियंका चोपड़ा मेट गाला के रेड कार्पेट में पति निक जोनास के साथ पहुंचीं। Valentino के ब्लैक आउटफिट में दोनों इवेंट में कहर ढ़ाते दिखे। साथ ही दोनों की बॉण्डिंग देखकर फैंस भी बेहद उत्साहित हैं। इनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

शेयर की क्यूट सेल्फी

एक ओर जहां प्रियंका का रेड कार्पेट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में इवेंट की कुछ बिहाइंड द सीन्स तस्वीरें भी शेयर की है। प्रियंका ने एक प्यारी सी सेल्फी की है, जिसमें वो अपने डॉग डायना के साथ दिख रही हैं। बता दें, प्रियंका चोपड़ा अपने कई इवेंट में अपने इस डॉग को साथ लेकर जाती हैं। खास बात है कि डायना का अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी है, जिसे करोड़ों लोग फॉलो करते हैं।

बेटी मालती भी बनीं मेट गाला का हिस्सा

वहीं, अपनी तस्वीरों की सीरीज में प्रियंका ने एक तस्वीर अपनी बेटी मालती के साथ भी शेयर की है। जहां मालती उनकी गोद में बैठी है और वो उसे लाइट दिखा रही हैं। मां- बेटी की ये तस्वीर बेहद प्यारी है। हालांकि इसमें मालती का चेहरा नहीं दिख रहा है।

मेट गाला 2023

मेट गाला 2023 का आगाज न्यूयॉर्क सिटी में हो चुका है और इसमें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ शिरकत की। दुनिया के सबसे फेमस इस फैशन शो में थीम के हिसाब से कपड़े पहने जाते हैं। इस साल की थीम 'कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी' है, जो दिवंगत डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड को समर्पित किया गया है। बता दें, प्रियंका चोपड़ा के अलावा इस साल बॉलीवुड से आलिया भट्ट भी यहां शामिल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X