Met Gala 2023: Alia Bhatt ने पोस्ट कर दिया अपना मेट गाला लुक, एक्ट्रेस ने इनके स्टाइल को किया कॉपी

Alia Bhatt Met Gala

Met Gala 2023 Updates Alia Bhatt Dress: जिस पल का आलिया भट्ट के फैंस को बेसब्री से इंतजार था, वो आ ही गया। आलिया भट्ट ने विदेशी जमीन के प्रतिष्ठित रेड कार्पेट मेट गाला इवेंट में हिस्सा लिया। फैंस को आलिया की एक झलक का बेसब्री से इंतजार था और अब खुद एक्ट्रेस ने ही अपन फोटो शेयर करके फैंस को चौंका दिया है।

आलिया ने शेयर किया लुक
आलिया भट्ट के मेट गाला रेड कार्पेट डेब्यू लुक को देखने के लिए फैंस की नजरें बेकरार थीं। जब से एक्ट्रेस के मेट गाला में जाने को लेकर चर्चा शुरू हुई है, तभी से फैंस उनके लुक के लिए आंहें भरते नजर आ रहे हैं। अब ज्यादा इंतजार ना करात हुए आलिया ने खुद अपना लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है, साथ ही अपने लुक को लेकर कुछ खास बातें भी बताई हैं, जिसे जानकर आपको हैरानी होगी। आलिया ने यह भी बताया कि उनकी मेट गाला ड्रेस 100000 मोतियों से बनी है।

ड्रेस की खास बात
आलिया भट्ट ने अपनी बेहद खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- मैं हमेशा से प्रतिष्ठित शनेल ब्राइड्स पर फिदा रही हूं। सीजन दर सीजन, कार्ल लेगरफेल्ड की प्रतिभा उनके नए और अनोखे कलेक्शन में चमकती रही है। मेरा लुक आज रात इससे प्रेरित था और खासतौर पर सुपरमॉडल क्लाउडिया शिफर के 1992 के शनेल ब्राइडल लुक से। मैं कुछ ऐसा करना चाहती थी जो ऑथेन्टिक लगे और गर्व से भारत में निर्मित हो। 100,000 मोतियों से बनी कढ़ाई प्रबल गुरुंग का प्यार की मेहनत है। मुझे अपने पहले मेट के लिए आपको पहनकर बहुत गर्व हो रहा है। एक लड़की के पास कभी भी इतने सारे मोती नहीं हो सकते हैं और लुक को पूरा करने के लिए मैंने अपने बालों में मोतियों से बना बो बालों में लगाया है।

हॉलीवुड फिल्म में आएंगी नजर
आपकी जानकारी के लिए बता दें, आलिया भट्ट जल्द ही हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग जलवा दिखाने वाली हैं। आलिया भट्ट जल्द ही हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ 'वंडर वुमेन' फेम गैल गेडोट नजर आने वाली हैं। यह फिल्म अगस्त 11 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। आलिया भट्ट ने इस फिल्म की जानकारी खुद दी थी, जब वो शादी के तुरंत बाद ही फिल्म की शूटिंग के लिए निकल गई थीं और जब वो वहां से वापस आईं तो आलिया भट्ट प्रेग्नेंट थीं और उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।

More from Filmibeat

Read more about: met gala alia bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X