Met Gala 2023: कौन रहा है होस्ट और कहां देख सकते हैं आप पूरा इवेंट, जानिए 'मेट गाला' के बारें में पूरी डिटेल

Met Gala 2023: फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट होता है मेट गाला, जिस पर हर किसी की नजरें टिकी होती हैं। इस बार के इस फैशन इवेंट को लेकर गिनती शुरु हो गई हैं और फैंस से लेकर सितारों तक की धड़कनें तेज हो गई हैं क्योंकि कुछ ही देर में मेट गाला शुरु हो रहा है। तो हम आपको आज बताते हैं इस इवेंट से जुड़ी खास जानकारी, जैसे कौन इस फैशन इवेंट को होस्ट कर रहा है और आप इसको कहां देख सकते हैं।
आपको बता दे कि, 'मेट गाला' जो कि एक ऐसा इवेंट होता है जिसमें फैशन एंथूसियास्ट एक मंच पर एक साथ दिखाई देते हैं, और वह फैशन के मायनों को कुछ नए तरीकों से पेश करते हैं। इस साल मेट गाला 2023 न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में 1 मई को हो रहा है।
मेट गाला 2023 थीम-
साल 2023 में मेट गाला की थीम 'कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी' एग्जीबिशन पर आधारित होगी। कार्ल फैशन डिजाइनर, क्रिएटिव डायरेक्टर और एक बेतरीन आर्टिस्ट थे। साल 2019 में कार्ल लेगरफेल्ड का निधन हो गया था और इस इवेंट में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी, यह दर्शकों के लिए काफी खास होने वाला है।
मेट गाला 2023 की होस्टिंग-
आपको बता दे कि हर साल इस इवेंट को होस्ट करने के लिए कुछ लोगों को चुना जाता है, इस साल मेट गाला के होस्ट पेनेलोप क्रूज़, मिशेला कोएल, रोजर फेडरर, दुआ लीपा और वोग के अन्ना विंटोर होंगे। अब देखना होगा कि क्या होने वाला है।
आप कहां देख सकते हैं मेट गाला 2023 का इवेंट-
1 मई, 2023, की शाम को मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट में आयोजित 'मेट गाला 2023' के रेड कार्पेट इवेंट को लाइव भी देखा जा सकता है, क्योंकि इस साल वोग रेड कार्पेट इवेंट की लाइव स्ट्रीम होने वाली है। बता दें कि रेड कार्पेट इवेंट की लाइव स्ट्रीम वोग की वेबसाइट पर शाम 6:30 बजे ET से शुरू होगी। हालांकि भारत में न्यूयॉर्क में 1 मई। भारत में मेट गाला 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग Vogue की वेबसाइट पर मंगलवार (2 मई) की सुबह करीब 4 बजे शुरू होगी तो फिर इस समय के अनुसार आप भारत में इसको 2 मई को देख सकते हैं।
खैर फिलहाल तो हर कोई इस फैशन इवेंट मेट गाला 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। जाहिर है कि यह इसकी खास होता होता है क्योंकि इस इवेंट में दुनियाभर के बड़े -बड़े सितारे हिस्सा लेते हैं और अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हैं। इसके अलावा खास बात यह है कि इसमें इस बार बॉलीवुड से कई चेहरे देखने को मिल जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications