Malaika Arora के घर कैंची लेकर घुस गई थी एक फैन, डरी-सहमी एक्ट्रेस ने ऐसे छुड़ाया पीछा

Malaika Arora Video: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपनी एक फैन की एक ऐसी हरकत के बार में बताया, जिसने उन्हें बुरी तरह से डरा दिया। मलाइका ने बताया उनकी एक फैन घर में घुस आई और एक्ट्रेस का इंतजार करने लगी। मलाइका ने कहा कि घटना के समय वह घर में ही थीं और इस घटना ने उन्हें काफी डरा दिया था।
अनजान महिला घर पर बैठी थी
बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत के दौरान, मलाइका ने खुलासा किया कि एक बार वह अपने घर पर तैयार हो रही थीं और जब वह अपने लिविंग रूम में आईं, तो उन्होंने देखा कि वहां एक अनजान महिला बैठी हुई है। उन्होंने कहा- "मुझे कुछ पता नहीं था, कुछ भी नहीं... वो बस बैठी हुई थी और उसे इस तरह अपने सामने देखकर मैं थोड़ी डर गई थी।"
यह भी पढ़ें- इस टीवी एक्ट्रेस ने मंगेतर संग मिलकर किया आशिक का कत्ल, लाश के सामने बनाए संबंध, बॉडी के 300 टुकड़े कर फेंका
बैग में थी कैंची
उन्होंने आगे बताया, "वो एक अजीब और क्रेजी फैन थी। उसके बैग में कैंची जैसा कुछ था। इसलिए मुझे लगा कुछ तो गड़बड़ है। मैंने उस अजीब सी सिचुएशन में शांत रहने की कोशिश की। ताकि सिचुएशन और ज्यादा ना बिगड़े। इस घटना से मैं बुरी तरह से घबरा गई थी और आज भी उस बारे में सोचकर डर जाती हूं।
यह भी पढ़ें- कॉन्ट्रोवर्सी के दो महीने के बाद Ranveer Allahabadia ने पोस्ट किया वीडियो, हाथ जोड़कर लोगों से मांगी माफी
रेस्तरां की मालकिन हैं मलाइका
इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो, मलाइका इन दिनों हिप हॉप इंडिया सीजन 2 की जजों में से एक हैं। वह कथित तौर पर अपने दिवंगत पिता को समर्पित एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। वह पिछले साल बिजनेसवुमेन भी बनीं, जब उन्होंने बांद्रा में अपना रेस्तरां स्कारलेट हाउस लॉन्च किया और यह अब शहर में सेलेब्स का पसंदीदा हैंगआउट स्पॉट बन गया है।
यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan का वो 'बेटा' जो रेखा से करता था प्यार, करना चाहता था शादी, लेकिन आज भी है कुंवारा
यह भी पढ़ें- Sikandar X Review: Salman Khan की फिल्म को लोगों ने बताया डिजास्टर, एक्टर की एक्टिंग को लेकर कही ये बात


Click it and Unblock the Notifications