Amitabh Bachchan का वो 'बेटा' जो रेखा से करता था प्यार, करना चाहता था शादी, लेकिन आज भी है कुंवारा

Viral Video: रेखा 70 साल की हो चुकी हैं लेकिन आज भी उन्हें भारतीय सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने अपने करियर में बहुत सी शानदार फिल्में दी हैं और इन फिल्मों में उनकी बेजोड़ खूबसूरती ने चार-चांद लगाए हैं। लेकिन रेखा के दीवाने पहले भी थे और आज भी हैं।
रेखा ने कई हिट फिल्मों में किया काम
सिलसिला से लेकर नमक हराम तक, रेखा ने अपनी शानदारी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। आज भी उनका फैशन और स्टाइल बेमिसाल है। रेखा की पर्सनैलिटी ने उन्हें अपनी इंडस्ट्री का सबसे चहेता स्टार भी बना दिया। देश भर में उनके दीवाने मौजूद थे और हैं।
सलमान करना चाहते थे रेखा से शादी
एक समय तो ऐसा भी था जब रेखा के प्यार में पागल आज के मोस्ट एलिजिबल बैचलर सलमान खान भी थे। सलमान खान अपने बेहतरीन एक्टिंग और पर्सनैलिटी के लिए लोगों के बीच मशहूर हैं। पहले से ही लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले सलमान खान ने अपना दिल किसी और पर नहीं बल्कि बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा को दे दिया था। सलमान ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें एक्ट्रेस रेखा पर बहुत बड़ा क्रश था और वह उनसे शादी भी करना चाहते थे।
सलमान खान पहले से ही लाखों लोगों के क्रश हैं, लेकिन उनका दिल किसी और पर नहीं बल्कि बॉलीवुड की एक्ट्रेस रेखा पर आ गया। सलमान ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें दिग्गज एक्ट्रेस रेखा पर बहुत बड़ा क्रश था और वह उनसे शादी करना चाहते थे।
सुबह उठकर रेखा को देखने जाते थे सलमान
कुछ साल पहले, रेखा अपनी फिल्म सुपर नानी के प्रमोशन के लिए बिग बॉस में आई थीं। शो में सलमान ने खुलासा किया कि उन्हें बचपन से ही रेखा पर बहुत क्रश था। सलमान ने कहा कि वह रेखा के इतने दीवाने थे कि जब वे उनके पड़ोस में रहती थीं तो वह सुबह 5:30 बजे उठकर सिर्फ रेखा को देखने जाते थे, जब वह मॉर्निंग वॉक पर जाती थीं। सलमान ने कहा कि उन्होंने अपने दोस्त के साथ योगा क्लास सिर्फ इसलिए जॉइन की क्योंकि रेखा उस क्लास की इंस्ट्रक्टर थीं।
रेखा की वजह से नहीं हुई सलमान की शादी?
अपने पुराने दिनों का खुलासा करते हुए सलमान ने कहा, "उस वक्त योग से तो मेरा कोई कनेक्शन था ही नहीं, पर क्योंकि रेखा जी वहां सिखाती थी योग, मैं और मेरे दोस्त वहां पहुंच जाया करते थे।" सलमान ने यह भी बताया कि उन्होंने घर जाकर अपने परिवार वालों से कहा कि जब वह बड़े हो जाएंगे तो रेखा से शादी करेंगे। इस पर सलमान ने मजाक में कहा कि 'शायद इसलिए मेरी शादी नहीं हुई'। मजाक में ट्विस्ट लाते हुए रेखा ने कहा, 'शायद मेरी भी इसलिए नहीं हुई...'
सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म
आपकी जानकारी के लिए बता दें, आज यानी 30 मार्च को सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' रिलीज हुई है। इस फिल्म को लोगों से मिले-जुले रिव्यूज मिल रहे हैं। कुछ लोगों को ये फिल्म खास पसंद नहीं आई, उन्होंने तो इसे सलमान की सबसे खराब फिल्म बता डाला। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और बता रहे हैं सलमान का एक्शन कमाल का है। गजनी के डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस के साथ सलमान खान का पहला कोलेबरेशन है। फिल्म में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर और भी कई सितारे अहम रोल में हैं।
सलमान और अमिताभ की जोड़ी
आपको बता दें, सलमान खान ने कई फिल्मों अमिताभ बच्चन के बेटे का रोल निभाया है। जिसमें से एक फिल्म 'बागबान' भी है। इस फिल्म को एक सदाबहार फिल्म कहा गया है और इसे आज भी खूब पसंद किया जाता है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन और सलमान खान ने बाबुल फिल्म में भी साथ काम किया है। इस फिल्म में भी दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











