Sikandar X Review: Salman Khan की फिल्म को लोगों ने बताया डिजास्टर, एक्टर की एक्टिंग को लेकर कही ये बात

Sikandar

Sikandar X Review: काफी उम्मीदों और प्रमोशन के बाद, सलमान खान की फिल्म सिकंदर ईद के मौके पर रविवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। लेकिन फैंस को भाईजान से मिले इस त्यौहारी तोहफे का असल में आनंद नहीं उठा पाए।

रविवार की सुबह फिल्म के शुरुआती शो देखने के लिए फैंस सिनेमाघरों में उमड़ पड़े, लेकिन वे स्क्रीनप्ले, एक्टिंग से निराश होकर वापस लौटे।

लोग हुए निराश

नेटिजेंस ने फिल्म से क्लिप और तस्वीरें शेयर कीं और मेकर्स और एक्टर्स पर निशाना साधा। एक यूजर ने लिखा- "बिलकुल कोशिश नहीं की गई, कोई इंपैक्ट - सिकंदर पहले से ही एक सर्टिफाइड डिजास्टर है। सलमान, बॉक्स ऑफिस आपको रिटायर करे इससे पहले आप ही रिटायर हो जाओ।"

लोगों ने फिल्म को बताया फ्लॉप

एक और यूजर ने लिखा, "सिकंदर एक नीरस एक्शन ड्रामा है, जिसमें एक बेजान कहानी है जो आपको बांधे रखने में फ्लॉप रही है। बैकग्राउंड म्यूजिक बहुत खराब है और कुछ अच्छे एक्शन सीन को छोड़कर, आनंद लेने जैसा कुछ भी नहीं है। सलमान और एआर मुरुगादॉस की ये जोड़ी सबसे बड़ा डिजास्टर निकली।"

फिल्म को बताया बोर

एक फिल्म देखने वाले ने लिखा कि सिकंदर "कई फिल्मों का मिक्सचर" जैसा लगता है और इसमें कोई नया एलीमेंट नहीं है। रिव्यू में लिखा गया है, "सिकंदर एक एक्शन ड्रामा है जो अपनी पुरानी और नीरस स्क्रीनप्ले के कारण शुरू से अंत तक बोर करती है।"

कुछ नेटिजन्स ने सिकंदर की तुलना सलमान की पिछली फिल्मों से की और दावा किया कि यह "राधे और किसी का भाई किसी की जान से भी खराब है।"

पायरेसी की शिकार हुई फिल्म

खराब रिव्यूज काफी नहीं थे, शनिवार शाम को फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने से कुछ घंटे पहले ही लीक हो गई थी। पायरेसी के कारण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भारी असर पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने शनिवार रात को 600 वेबसाइटों से पायरेटेड वर्जन को हटा दिया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

गजनी के डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस के साथ सलमान खान का पहला कोलेबरेशन है। फिल्म में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर और भी कई सितारे अहम रोल में हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sikandar salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X