इस टीवी एक्ट्रेस ने मंगेतर संग मिलकर किया आशिक का कत्ल, लाश के सामने बनाए संबंध, बॉडी के 300 टुकड़े कर फेंका

Maria Susairaj Murder: पिछले दिनों, मुस्कान रस्तोगी, समीर शुक्ला और सौरभ राजपूत के मामले ने देश भर में तहलका मचा दिया। मुस्कान ने अपने प्रेमी समीर शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा मामला 2008 में भी हुआ था, जिसने सबको हैरान कर दिया था।
टीवी इंडस्ट्री का झकझोर कर देने वाला मामला
बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री अपनी चमक-दमक और शोहरत के लिए जानी जाती है। लेकिन, इस इंडस्ट्री का एक ऐसा पहलू भी है, जिसने लोगों को हमेशा हैरान किया है। 2008 में हुई एक भयानक घटना ने फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया था।
यह भी पढ़ें- कॉन्ट्रोवर्सी के दो महीने के बाद Ranveer Allahabadia ने पोस्ट किया वीडियो, हाथ जोड़कर लोगों से मांगी माफी
26 साल की एक्ट्रेस ने की हत्या
एक क्रूर हत्या का मामला जिसने पूरी फिल्म बिरादरी को हिलाकर रख दिया था। मई 2008 में 26 साल की टेलीविजन एग्जीक्यूटिव नीरज ग्रोवर की हत्या कर दी गई थी। कन्नड़ एक्ट्रेस मारिया सुसाईराज और उनके मंगेतर लेफ्टिनेंट एमिल जेरोम मैथ्यू को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था।
उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे नीरज ग्रोवर
नीरज ग्रोवर मुंबई के प्रोडक्शन हाउस सिनर्जी एडलैब्स के लिए काम करने वाले एक टेलीविजन एग्जीक्यूटिव थे। वह उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर किशनी से थे और अपने करियर के लिए मुंबई चले गए। उन्होंने शाहरुख खान के शो 'क्या आप पांचवी पास' से तेज हैं? में एक क्रिएटिव एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर काम किया। वह महाभारत के ऑडिशन का भी हिस्सा थे। नीरज की मुलाकात कन्नड़ एक्ट्रेस मारिया सुसाईराज से हुई और उनके साथ उनका गहरा रिश्ता बन गया।
यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan का वो 'बेटा' जो रेखा से करता था प्यार, करना चाहता था शादी, लेकिन आज भी है कुंवारा
मारिया की हो चुकी थी सगाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीरज मारिया को मुंबई में उनके नए अपार्टमेंट में शिफ्ट होने में मदद करने गए थे। लेकिन इसके बाद उन्हें फिर कभी नहीं देखा गया। मारिया की सगाई कोचीन में तैनात नौसेना अधिकारी एमिल जेरोम मैथ्यू से हुई थी। उन्हें शक था कि मारिया का नीरज के साथ करीबी रिश्ता है और वह काफी अधिकार जताने लगा था।
नीरज और मारिया रात भर थे साथ
6 मई, 2008 की रात को नीरज मारिया के अपार्टमेंट में थे और एक्ट्रेस घर सेट करने में मदद कर रहे थे। मैथ्यू ने मारिया को फोन किया और पता चला कि नीरज उसके साथ उसके घर में ही था। उसने उसे जाने के लिए कहा और उसे पता चला कि नीरज रात भर वहीं रहेगा, जिससे वह नाराज हो गया।
यह भी पढ़ें- Sikandar X Review: Salman Khan की फिल्म को लोगों ने बताया डिजास्टर, एक्टर की एक्टिंग को लेकर कही ये बात
मैथ्यू ने नीरज को चाकू से मारा
7 मई, 2008 की सुबह करीब 7 बजे कोई मारिया के दरवाजे की घंटी बजा रहा था। जब उसने दरवाजा खोला तो मैथ्यू को खड़ा देखकर चौंक गई। उसने घर में नीरज पहले से ही था और दोनों के बीच तीखी बहस हुई। ये बहस बढ़ती गई और गुस्से में मैथ्यू ने रसोई का चाकू उठाया और नीरज पर वार कर दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दरिंदगी की हद तो तब पार हो गई जब नीरज के मरने के बाद उन्होंने पहले घर की सफाई की और फिर लाश के सामने ही एक नहीं बल्कि कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
लाश के किए 300 टुकड़े
हत्या के बाद मारिया ने दो डफल बैग, बेडशीट, पर्दे और एक चाकू खरीदा। उसने मैथ्यू के साथ मिलकर नीरज के शरीर के कई टुकड़े किए और उन्हें बैग में भर दिया। दोनों ने अपार्टमेंट को साफ किया ताकि कोई सबूत न बचे। बाद में, मारिया ने एक पड़ोसी की कार उधार ली और उसी दिन शाम करीब 4:30 बजे दोनों मुंबई से निकल गए।
मारिया और मैथ्यू ने कबूला अपना जुर्म
उन्होंने पेट्रोल खरीदा और नीरज के शव को आग लगा दी। हालांकि, बाद में मारिया ने अपराध कबूला और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मारिया को तीन साल की सजा हुई और मैथ्यू को उसके कबूलनामे के आधार पर दोषी ठहराया गया। जेरोम मैथ्यू को हत्या के इल्जाम में 10 साल की सजा सुनाई और सबूत मिटाने के लिए 3 साल की सजा सुनाई।


Click it and Unblock the Notifications














