कॉन्ट्रोवर्सी के दो महीने के बाद Ranveer Allahabadia ने पोस्ट किया वीडियो, हाथ जोड़कर लोगों से मांगी माफी

Ranveer Allahbadia

Ranveer Allahabadia Video: इसी साल फरवरी में इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद में अपनी मौजूदगी के कारण रणवीर काफी सुर्खियों में रहे। इस कॉन्ट्रोवर्सी के बाद यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने करीब दो महीने बाद रविवार को अपने यूट्यूब चैनल पर पहला वीडियो डाला। वीडियो में उन्होंने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उनको सपोर्ट किया और उन लोगों से माफी मांगी जिन्हें उन्होंने निराश किया।

रणवीर ने पोस्ट किया वीडियो

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने इसे नई शुरुआत भी कहा और वादा किया कि आगे से वे अपने कंटेंट को लेकर ज्यादा सतर्क और सावधान रहेंगे।

चाहने वालों को कहा शुक्रिया

वीडियो की शुरुआत एक मोंटाज से हुई जिसमें लिखा था, "कहने को और भी बहुत कुछ है, लेकिन अभी नहीं। आपके धैर्य के लिए शुक्रिया।" इसके बाद रणवीर ने दर्शकों का हाथ जोड़कर स्वागत किया और कहा, "सबसे पहले, मेरे सभी सपोर्टर्स और चाहनेवालों का शुक्रिया। आपके पॉजिटिव मैसेजेस ने मुझे और मेरे परिवार की बहुत मदद की। यह दौर बहुत मुश्किल था... मुझे खुलेआम धमकियां मिल रही थीं, ऑनलाइन नफरत और मीडिया में इतने सारे आर्टिकल, हमने बहुत कुछ झेला, लेकिन इन सबके बीच, आपके डीएम ने हमारी बहुत मदद की।

यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan का वो 'बेटा' जो रेखा से करता था प्यार, करना चाहता था शादी, लेकिन आज भी है कुंवारा

क्रू मेंबर्स ने नहीं दिया इस्तीफा

रणवीर ने अपनी टीम और क्रू मेंबर्स को उनके साथ मजबूती से खड़े रहने के लिए धन्यवाद दिया और उन्होंने दावा किया कि जब यूट्यूबर को मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा तो 300 सदस्यों वाले क्रू में से एक भी शख्स ने इस्तीफा नहीं दिया। उन्होंने यह भी शेयर किया कि उन्हें एक्टर्स, खिलाड़ियों और भी कई सेलेब्स से कॉल आए जो पहले भी उनके शो में नजर आए थे।

'ज्यादा जिम्मेदारी से कंटेंट बनाऊंगा'

उन्होंने कहा- "मैं वादा करता हूं कि जब तक मैं अगले 20-30 वर्षों तक कंटेंट बनाऊंगा, मैं इसे और ज्यादा जिम्मेदारी से करूंगा। मैं समझ गया हूं कि मेरे कंधों पर कितनी बड़ी जिम्मेदारी है। यह फैक्ट है कि आप सभी मुझे अपने परिवार का सदस्य मानते हैं और यही मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।"

यह भी पढ़ें- Sikandar X Review: Salman Khan की फिल्म को लोगों ने बताया डिजास्टर, एक्टर की एक्टिंग को लेकर कही ये बात

'मुझे भारतीय संस्कृति बहुत पसंद है'

उन्होंने आगे कहा- "मुझे पॉडकास्टिंग पसंद है, मुझे कंटेंट क्रिएशन पसंद है। हमारे देश का इतिहास, संस्कृति एक्सप्लोर करना पसंद है, यह मेरा जुनून है और यही मैं अपनी काम के जरिए कर रहा हूं... मुझे देश की संस्कृति से बहुत ज्यादा प्यार है और मैं अब इस फुलस्टॉप के बाद एक नई कहानी लिखने की कोशिश कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि आप इस जर्नी में मेरा और मेरी टीम का साथ देंगे।"

रणवीर ने यह भी बताया कि इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद और उसके बाद हुई ट्रोलिंग के दौरान मेडिटेशन ने उन्हें शांत रहने में बहुत मदद की।

क्या है इंडियाज गॉट लेटेंट कॉन्ट्रोवर्सी

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि रणवीर को समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपिसोड के दौरान ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें उन्होंने एक कंटेस्टेंट से पूछा था, "क्या आप अपने माता-पिता को जीवन भर सेक्स करते देखना पसंद करेंगे - या आप एक बार शामिल होकर इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे?" यही सवाल रणवीर के लिए परेशानी का सबब बन गया। मामला इतना बिगड़ा कि शो के होस्ट समय रैन को इस शो के सारे एपिसोड्स तक डिलीट करने पड़े।

रणवीर अलाहाबादिया ने मांगी थी माफी

ट्रोलिंग के बाद, यूट्यूबर ने माफी मांगते हुए कहा कि उनसे फैसला लेने में चूक हुई और कॉमेडी करना उनका हुनर ​​नहीं है। लेकिन नुकसान पहले ही हो चुका था और उनके साथ-साथ समय रैना और लेटेंट पैनल के दूसरे लोगों के खिलाफ कई FIR दर्ज की गई थीं और बाद में पुलिस के सामने दर्ज किए गए बयान में रणवीर ने माना कि वह गलत थे और भविष्य में ज्यादा सतर्क रहने की कसम खाई।

More from Filmibeat

Read more about: ranveer allahbadia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X