'खूबसूरत' जैसी 'खूबसूरत' नहीं हैं सोनम कपूर
'खूबसूरत' गर्ल सोनम कपूर को आज फिल्मी दुनिया में आये सात साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। फिल्मी दुनिया के लगभग हर चर्चित सितारे के साथ काम कर चुकी सोनम की झोली में मात्र दो फिल्में ही ऐसी हैं जिन्हें वो हिट कह सकती हैं। बावजूद इसके मैडम के तेवर हमेशा की तरह सातवें आसमान में ही रहते हैं और इसीलिए एक बार फिर से अपनी तारीफ करते हुए मैडम ने कहा कि उन्हें रीपिट होना पसंद नहीं है।
'खूबसूरत' सोनम को रीपिट होना पसंद नहीं..
अपनी हालिया रिलीड फिल्म 'खूबसूरत' में सोनम ने फिल्म के एक गाने 'इंजन की सीटी' में उत्तेजक नृत्य किया है, फिल्म में उन्होंने एकदम बिंदास लड़की की भूमिका निभायी है।
खूबसूरत फिल्म समीक्षा
जिसके बारे में सोनम ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वास्तविक जिंदगी में आप मुझे 'इंजन की सीटी' पर नृत्य करते हुए देखेंगे क्योंकि मैं रीयल लाइफ में इतनी फ्रेंक कभी नहीं हो सकती। मुझे हर बार अलग अलग किरदार निभाना अच्छा लगता है।"
हर बार अलग अलग किरदार निभाना अच्छा लगता है
फिल्म के बारे में बताते हुए सोनम ने कहा, "मैंने कभी भी मिलि (खूबसूरत का उनका किरदार) जैसा किरदार नहीं निभाया था और मुझे नहीं पता कि फिर से मैं उस किरदार को निभाऊंगी। जैसे 'रांझना' की जोया जैसा किरदार मैंने एक ही बार निभाया।" सोनम ने कहा कि वह अपनी आने वाली फिल्मों में भी अलग अलग किरदारों में दिखाई देंगी।
'खूबसूरत' गर्ल सोनम कपूर के बारे में बातें करते हैं अब नीचे की स्लाइडों के जरिये...


Click it and Unblock the Notifications











