डॉक्टरों के सामने फूट-फूटकर रोईं Dia Mirza, कहा- 'मेरे बच्चे को प्लीज बचा लो'

Dia Mirza

Dia Mirza Pregnancy Struggle: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपने बेटे अव्यान आजाद रेखी के बारे में ऐसी बात बताई, जिसे जानकर लोग हैरान रह गए। 39 साल की उम्र में मां बनने वाली दीया ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी को खतरे में डाल देने वाली प्रेग्नेंसी जर्नी को सबके साथ शेयर किया।

अपेंडिक्स सर्जरी के बाद हुआ खतरनाक इंफेक्शन

प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने में दीया की अपेंडिक्स की सर्जरी हुई थी। इसके कुछ समय बाद उन्हें एक सीरियस बैक्टीरियल इंफेक्शन हो गया, जो उन्होंने सर्जरी का साइड इफेक्ट बताया। छठे महीने के अंत में, डॉक्टरों ने पाया कि उनका प्लेसेंटा ब्लीड कर रहा था।

यह भी पढ़ें- Vibhu Raghave Death: बेटे के बेजान शरीर को देख फूट-फूटकर रोई मां, वहां मौजूद सभी लोगों का दुख से फटा कलेजा!

बेटे की जान बचाने की गुजारिश की

दीया ने बताया कि अगर सही समय पर डिलीवरी नहीं होती, तो ना वो बचतीं और ना ही उनका बेटा। उन्होंने रोते हुए डॉक्टर से गुजारिश की, 'प्लीज मेरे बच्चे को बचा लीजिए।' उनका बेटा 810 ग्राम के वजन के साथ जन्मा और तुरंत NICU में एडमिट कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- Aamir Khan ने अपनी इस सुपरहिट फिल्म को लेकर लिया बड़ा फैसला, लोगों को मुफ्त में दिखाएंगे मूवी

21 दिनों तक दी गईं एंटीबायोटिक्स

दीया को IV एंटीबायोटिक्स दी गईं और 48 घंटे बाद डॉक्टरों ने बताया कि जो बैक्टीरिया उनके शरीर में था, वो जानलेवा था। इलाज से हालात काबू में आए लेकिन उन्हें 21 दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा।़ें

यह भी पढ़ें- 79 साल की उम्र में अकेले रहने पर मजबूर है ये एक्ट्रेस, इमोशनल होकर कहा- 'डर लगता है, मुझे कुछ हुआ तो...'

अव्यान की सर्जरी

दीया ने बताया कि उनके बेटे के इंटेस्टाइन यानि आंत में छेद था और उसके जन्म के सिर्फ 36 घंटे के अंदर उसकी सर्जरी करनी पड़ी। उन्होंने कहा- "उसे स्टोमा लगाया गया, जिसमें आंत को शरीर के बाहर लाया जाता है।"

यह भी पढ़ें- Viral Video: पुनीत सुपरस्टार की 'बहन' का वीडियो आया सामने, बारिश में लेटकर अच्छी-खासी ड्रेस का किया सत्यानाश

कोविड के कारण बेटे को हाथ तक नहीं लगा सकीं

कोविड महामारी के दौरान यह सब हुआ, जिससे दीया को अपने बेटे से मिलना भी मुश्किल था। उन्होंने कहा- "मैं हफ्ते में सिर्फ दो बार उसे देख सकती थी। जब तक वो 2.5 किलो का नहीं हुआ, मैं उसे गोद में भी नहीं ले सकती थी।"

दूसरी बार हुई सर्जरी

दिया मिर्जा का जब बेटा 3.5 किलो का हुआ, तो उसकी दूसरी बड़ी सर्जरी की गई जो 3-4 घंटे तक चली। इसमें स्टोमा हटाकर आंत को सही किया गया। इसके बाद जाकर दिया के बेटे अव्यान की जिंदगी नॉर्मल हो सकी।

बेटे के लिए लिख रहीं किताब

दीया अब अपने बेटे अव्यान के लिए एक किताब लिख रही हैं, जिसमें वो अपने पूरे स्ट्रगल और मां बनने की जर्नी को बयां करेंगी।

More from Filmibeat

Read more about: dia mirza
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X