..................... TV Actor Vibhu Raghave emotional Funeral Friends Break Down Mother in Shock After his son dies - Hindi Filmibeat

Vibhu Raghave Death: बेटे के बेजान शरीर को देख फूट-फूटकर रोई मां, वहां मौजूद सभी लोगों का दुख से फटा कलेजा!

Vibhu Raghave

Vibhu Raghave Mother Emotional Video: टीवी जगत से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जाने-माने एक्टर विभु राघव ने 2 जून की रात इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह लंबे समय से स्टेज 4 कैंसर से लड़ रहे थे, लेकिन आखिरकार वह जिंदगी की इस जंग में हार गए। उनके निधन से पूरा टेलीविजन इंडस्ट्री शोक में डूब गया है।

विभु का हुआ अंतिम संस्कार

3 जून की सुबह मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां उनके करीबी दोस्त, को-स्टार्स और इंडस्ट्री के सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। जैसे ही विभु की अर्थी घर से बाहर निकली, वहां मौजूद हर चेहरा गम में डूबा हुआ नजर आया।

यह भी पढ़ें- Aamir Khan ने अपनी इस सुपरहिट फिल्म को लेकर लिया बड़ा फैसला, लोगों को मुफ्त में दिखाएंगे मूवी

टीवी एक्टर मोहित मलिक और ध्रुव चौधरी ने उनके शव को कंधा दिया। इस दौरान अदिति मलिक उनकी मां को संभालती हुई नजर आईं, जो बेटे को खोने के गम में पूरी तरह टूट चुकी थीं। पीछे-पीछे मोहित मलिक भी आंखों में आंसू लिए चलते दिखाई दिए। विभु को उन्होंने सिर्फ एक दोस्त नहीं, बल्कि भाई जैसा माना था।

मां पर टूटा दुखों का पहाड़

विभु की मां के लिए यह दुख शब्दों से परे है। उन्होंने अपने बेटे को पिछले कई सालों से अस्पतालों में इलाज के लिए संघर्ष करते देखा था। लेकिन फिर भी वो उम्मीद लगाए बैठी थीं कि उनका बेटा ठीक होकर घर लौटेगा। आज वो उम्मीद भी विभु के साथ चली गई।

यह भी पढ़ें- 79 साल की उम्र में अकेले रहने पर मजबूर है ये एक्ट्रेस, इमोशनल होकर कहा- 'डर लगता है, मुझे कुछ हुआ तो...'

एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो विभु की मां अपने बेटे के बेजान शरीर को देखकर फूट-फूटकर रो रही है और वहां मौजूद हर शख्स की आंखों से आंसू बहने लगे। इस वीडियो ने कई लोगों को इमोशनल कर दिया है।

टीवी इंडस्ट्री ने दी श्रद्धांजलि

विभु के अंतिम संस्कार में कई नामचीन टीवी सितारे पहुंचे। इनमें शामिल थे- करणवीर मेहरा, मोहसिन खान, अनेरी वजानी आदि। सभी ने नम आंखों से अपने प्यारे दोस्त को अलविदा कहा। करणवीर और मोहसिन बेहद भावुक और टूटे हुए नजर आए।

यह भी पढ़ें- Viral Video: पुनीत सुपरस्टार की 'बहन' का वीडियो आया सामने, बारिश में लेटकर अच्छी-खासी ड्रेस का किया सत्यानाश

दोस्तों ने बचाने की कोशिश भी की

आपको बता दें, विभु को उनके दोस्तों ने बचाने की खूब कोशिश की। जब विभु का इलाज महंगा होने लगा तो टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे जैसे करणवीर मेहरा, सिंपल कौल, अनेरी वजानी, और सुधांशु पांडे ने सोशल मीडिया पर फंड रेज करने की अपील की थी। सभी ने मिलकर उन्हें बेहतर इलाज दिलाने की कोशिश की, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

विभु का आखिरी वीडियो

विभु ने जब अपना आखिरी वीडियो पोस्ट किया था तो लोग काफी इमोशनल हो गए थे। 17 अप्रैल 2025 को शेयर किए गए वीडियो में विभु मुस्कुराते हुए कहा था- 'जनवरी से कीमोथेरेपी शुरू की थी। चार राउंड के बाद जब स्कैन हुआ तो पता चला कि इलाज असर नहीं कर रहा... और कैंसर शरीर में फैल रहा है। आप सभी अपना प्यार और दुआएं भेजते रहिए। अभी हम उसी पर टिके हुए हैं।'

Read more about: tv actor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X