Viral Video: पुनीत सुपरस्टार की 'बहन' का वीडियो आया सामने, बारिश में लेटकर अच्छी-खासी ड्रेस का किया सत्यानाश

Viral Video

Viral Video: कंटेंट क्रिएशन के नाम पर आजकल कुछ लोग कुछ भी बना रहे हैं और लोगों से व्यूज बटोर रहे हैं। ये व्यूज पाने की भूख इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि कुछ लोग बाहर जाकर अजीबोगरीब हरकत कर रहे हैं ताकि वो जल्द से जल्द फेमस हो सकें।

पुनीत सुपरस्टार का कंटेंट

इस मामले पुनीत सुपरस्टार का नाम पहले नंबर पर आता है क्योंकि वो व्यूज पाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। कभी वो नाली का पानी पीते नजर आते हैं तो कभी खुद पर गोबर मल लेते हैं। कभी कीचड़ में लोट-पोट हो जाते हैं तो कभी वो कचरे के ढेर में जाकर ऊट-पटांग हरकतें करने लग जाते हैं। उनका ये अजीबोगरीब कंटेंट काफी नहीं था कि अब कुछ लोग उन्हीं की राह पर चलते नजर आ रहे हैं।

पुनीत सुपरस्टार को किया फॉलो

सोशल मीडिया पर इन दिनों के वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो में ब्लू कलर की खूबसूरत ड्रेस पहने एक लड़की नजर आ रही है। वीडियो में सबकुछ ठीक-ठाक दिखाई दे रहा है। वो बारिश के मौसम में डांस कर रही होती हैं। लेकिन फिर अचानक सड़क पर बहते हुए बारिश के पानी में वो गोते लगाने लग जाती हैं और उसमें लेट जाती हैं।

अजीबोगरीब वीडियो वायरल

इस वीडियो में आप देखेंगे कि उसी सड़क पर लोग अपनी गाड़ियां लेकर जा रहे हैं और उन गाड़ियों से उड़ता पानी उस कंटेंट क्रिएटर पर भी पड़ रहा है लेकिन वो उन्हें इस चीज से कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है।

कौन है ये लड़की

ये वीडियो जिस अकाउंट से वायरल हुआ है, वो एक सीमा कनोजिया नाम की लड़की है, जो इसी कंटेंट क्रिएटर का नाम है। वो आए दिन ऐसे ही अजीबो-गरीब वीडियो शेयर करती रहती हैं। सीमा कनोजिया मुंबई की रहने वाली हैं। इससे पहले वो मुंबई की लोकल मेट्रो में भी अजीबोगरीब डांस करने के चक्कर में बुरी तरह से फंसी थीं। मुंबई पुलिस ने उन्हें अजीब हरकत करने के लिए पकड़ लिया था और उनसे माफी भी मंगवाई थी।

सीमा कनोजिया के सोशल मीडिया पर 8 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं और मुंबई के अक्सर कई इवेंट में शामिल होती नजर आती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X