79 साल की उम्र में अकेले रहने पर मजबूर है ये एक्ट्रेस, इमोशनल होकर कहा- 'डर लगता है, मुझे कुछ हुआ तो...'

Usha Nadkarni Loneliness: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने हाल ही में अपने एक्टिंग करियर के 16 साल पूरे किए। इस खास मौके पर उन्होंने अपने पहले सीरियल 'पवित्र रिश्ता' को भी याद किया, जिससे उनके करियर की शुरुआत हुई थी। इस शो में अंकिता ने 'अर्चना' का किरदार निभाया था, जबकि उनके साथ दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 'मानव' के रोल में नजर आए थे।
अंकिता ने उषा नाडकर्णी को घर बुलाया
इस खास मौके पर अंकिता ने 'पवित्र रिश्ता' में उनकी सास बनीं उषा नाडकर्णी को अपने घर बुलाया। दोनों ने पुराने दिनों को याद करते हुए सुशांत और बाकी कलाकारों की बातें कीं। यह मुलाकात काफी इमोशनल थी।
उषा नाडकर्णी रहती हैं अकेली
रविवार को अंकिता ने एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया, जिसमें उषा नाडकर्णी काफी इमोशनल हो गईं। उन्होंने बताया कि वो अब 79 साल की उम्र में अकेली रहती हैं। उन्होंने कहा- "मैं घर में अकेली हूं। डर लगता है कि अगर मैं गिर गई तो किसी को पता नहीं चलेगा। मेरा भाई पिछले साल गुजर गया। अगर उसे पता होता कि मैं परेशान हूं, तो वो जरूर आता। अब मैं किससे कहूं?"
अंकिता ने बताया उषा जी को मजबूत महिला
उषा जी की बातें सुनकर अंकिता और उनके पति विक्की जैन भी भावुक हो गए। अंकिता ने कहा- "आई (उषा जी) बहुत मजबूत हैं। वो कई सालों से अकेली रह रही हैं और मैं उन्हें बहुत समय से देखती आ रही हूं। उन्होंने हमेशा खुद को संभाला है।"
सुशांत सिंह राजपूत को किया याद
अंकिता ने बातचीत के दौरान सुशांत सिंह राजपूत को भी याद किया। उन्होंने कहा- "सुशांत बहुत अच्छा एक्टर था। जब मैं नए-नए सीन्स करती थी और सीनियर एक्टर्स के सामने जाती थी, तो डर लगता था। लेकिन सुशांत मुझे समझाता था, मेरी मदद करता था और मुझे एक्टिंग सिखाता था।"
क्या थी 'पवित्र रिश्ता' की कहानी
आपको बता दें, 'पवित्र रिश्ता' टीवी की दुनिया का एक बहुत ही सफल शो था। यह शो 2009 में जी टीवी पर शुरू हुआ था और इसे एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस ने बनाया था। यह शो तमिल सीरियल 'तिरुमति सेल्वम' पर आधारित था। इसमें अंकिता और सुशांत के अलावा हितेन तेजवानी, आशा नेगी, ऋत्विक धनजानी, शक्ति अरोड़ा और करण वीर मेहरा जैसे कलाकार भी शामिल थे।
अंकिता लोखंडे बनीं यूट्यूबर
अब अंकिता वैसे तो किसी सीरियल में नजर नहीं आतीं लेकिन वो अक्सर अपने पति के साथ कई रिएलिटी शोज में दिख जाती हैं। इन दिनों वो लाफ्टर शेफ में अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। इसके अलावा वो सोशल मीडिया और यूट्यूब के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। वे अपने जीवन से जुड़ी कहानियां और पुराने यादगार पलों को वीडियो के रूप में शेयर करती हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











