Aamir Khan ने अपनी इस सुपरहिट फिल्म को लेकर लिया बड़ा फैसला, लोगों को मुफ्त में दिखाएंगे मूवी

Aamir Khan

Aamir Khan Movie: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने हाल ही में अपने फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने मुंबई में हुई एक फैन मीट के दौरान एक ऐसा ऐलान किया, जिसे सुनकर उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

आमिर खान ने दी खुशखबरी

आमिर खान ने फैन मीट में बताया कि उनकी सुपरहिट फिल्म 'तारे जमीन पर' को जल्द ही YouTube पर मुफ्त में स्ट्रीम किया जाएगा। यह खबर सुनकर उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई।

क्यों लिया आमिर ने यह फैसला?

फैन मीट के दौरान होस्ट ने बताया कि वो 'तारे जमीन पर' का एक सीन दिखाना चाहते थे, लेकिन फिल्म कहीं ऑनलाइन मौजूद नहीं है। इस बात को लेकर आमिर खान ने तुरंत कहा- 'चलो ऐसा करते हैं, मैंने एक यूट्यूब चैनल बनाया है - Aamir Khan Talkies। मैं अपनी टीम से कहूंगा कि वहां 'तारे जमीन पर' को फ्री में अपलोड करें, ताकि हर कोई उसे देख सके। यह फिल्म 1-2 हफ्तों के लिए ऑनलाइन अवेलेबल रहेगी।' हालांकि, आमिर ने यह साफ नहीं किया कि यह फिल्म कब से यूट्यूब पर स्ट्रीम होगी।

यह भी पढ़ें- 79 साल की उम्र में अकेले रहने पर मजबूर है ये एक्ट्रेस, इमोशनल होकर कहा- 'डर लगता है, मुझे कुछ हुआ तो...'

'सितारे जमीन पर' को लेकर भी लिया है बड़ा फैसला

जहां आमिर खान अपनी पुरानी फिल्म यूट्यूब पर फ्री में दिखाने जा रहे हैं, वहीं उनकी अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर उन्होंने साफ कहा है कि ये सिर्फ थिएटर में ही रिलीज होगी।

राज शमानी के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान आमिर खान ने सितारे जमीन की रिलीज को लेकर कहा- 'बहुत सारे आईडियाज और ऑफर आए हैं फिल्म को रिलीज करने के लिए, लेकिन मैंने सबको साइड में रखा है। मैं सिर्फ थिएटर रिलीज पर ध्यान दे रहा हूं।'

उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म को ओटीटी पर जल्दी रिलीज करने से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए 'सितारे जमीन पर' को पहले थिएटर में ही दिखाया जाएगा। आपको बता दें, यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Viral Video: पुनीत सुपरस्टार की 'बहन' का वीडियो आया सामने, बारिश में लेटकर अच्छी-खासी ड्रेस का किया सत्यानाश

YouTube पर पे-पर-व्यू मॉडल की चर्चा

सामने आ रही खबरों की मानें तो, आमिर खान 'सितारे जमीन पर' को थिएटर रिलीज के बाद किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं, बल्कि YouTube पर पे-पर-व्यू मॉडल के तहत रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं। हालांकि इस पर अभी तक आमिर की तरफ से कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

More from Filmibeat

Read more about: aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X