Thalapathy Vijay ने जिनको दी इफ्तार पार्टी, उन्होंने ही एक्टर के खिलाफ कर दी शिकायत, कहा- 'मुस्लिमों का अपमान'

Complaint Filed Against Thalapathy Vijay: साउथ सिनेमा के तमिल सुपरस्टार थलपति विजय ने हाल ही में चेन्नई के रॉयपेटा में YMCA ग्राउंड में एक शानदार इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जिसे उनके फैंस ने खूब सराहा। हालांकि, यह इवेंट अब कॉन्ट्रोवर्सी का केंद्र बन गया है, क्योंकि तमिलनाडु सुन्नत जमात ने एक्टर के खिलाफ फॉर्मल शिकायत दर्ज कराई गई है।
खराब आयोजन का लगा इल्जाम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तमिलनाडु सुन्नत जमात के सैयद कौस ने आरोप लगाया है कि इस इवेंट में मुस्लिम समुदाय की भावनाओं का अनादर किया गया। उन्होंने दावा किया कि कार्यक्रम का आयोजन बेहद खराब तरीके से किया गया और इफ्तार की सच्ची भावना को बनाए रखने में नाकामयाब रहे।
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan और Kareena Kapoor का जल्द होने वाला है तलाक? आपस में बात नहीं करती ये स्टार जोड़ी!
इसके अलावा, न्यूज18 की एक रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि सैयद कौस ने कहा कि ऐसे लोग भी इस इवेंट में मौजूद थे जिनका इफ्तार के धार्मिक महत्व से कोई लेना-देना नहीं था, जिससे यह इवेंट समुदाय का अपमान बन गया। उन्होंने कार्यक्रम में सुरक्षा उपायों की भी आलोचना की, आरोप लगाया कि विजय के विदेशी सुरक्षाकर्मियों ने मौजूद लोगों के साथ अपमानजनक और 'गाय' जैसा बर्ताव किया।
यह भी पढ़ें- ज्योतिष ने स्टार किड्स के भविष्य पर कर दी अनोखी भविष्यवाणी, राशा को बताया नंबर वन लेकिन इन्हें बताया फिसड्डी!
मुस्लिम का अपमान करने का लगाया आरोप
उन्होंने कथित तौर पर कहा, "विजय की आयोजित इफ्तार पार्टी में मुसलमानों का अपमान किया गया। हमारा मानना है कि शराबियों और उपद्रवियों की भागीदारी, जिनका इफ्तार से कोई लेना-देना नहीं था, उन्होंने मुसलमानों का अपमान किया है।"
यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan ने अयोध्या में खरीदी एक और जमीन, इस बार राम मंदिर से 10 किमी की दूरी पर ही बनाएंगे ये चीज
शिकायत दर्ज की गई
सुन्नत जमात के अधिकारियों से विजय थलपति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी ये शिकायत प्रचार के लिए नहीं बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए दर्ज की गई थी। एक्टर जो जल्द ही अपना राजनीतिक करियर भी शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने अभी तक इस मामले के बारे में कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है।
यह भी पढ़ें- K-Pop Singer की बेहद कम उम्र में हुई मौत, ड्रग्स लेकर करते थे गुजारा, डिप्रेशन और इस बीमारी के हुए थे शिकार!
8 मार्च को रखी थी इफ्तार पार्टी
8 मार्च को, साउथ के सुपरस्टार ने रमजान के पवित्र महीने के दौरान एक इफ्तार पार्टी की मेजबानी की थी। एक्टर को सिर पर टोपी पहने और शाम की नमाज में हिस्सा लेते हुए देखा गया था। रोजा रखने वाले लोग अपना रोजा खोल रहे थे तब विजय ने भी अपना रोजा खोला।
यह भी पढ़ें- Kiara Advani पर एयर होस्टेस ने लगाया चौंकाने वाला आरोप, एक्ट्रेस को बताया 'बेहद घमंडी'
विजय की इफ्तार पार्टी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गए। तमिलगा वेत्री कजगम (TVK) के फाउंडर और प्रमुख को सफेद रंग के आउटफिट में देखा गया, जिसके साथ सिर पर टोपी भी थी, क्योंकि उन्होंने अपने मुस्लिम भाइयों के साथ इफ्तारी की रस्मों में हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की इस देवर-भाभी जोड़ी ने मचाया था तहलका, रोमांटिक गाने में तो कर दी थी सारी हदें पार!
थलपति विजय ने भी रोजा रखा
अगर रिपोर्ट्स पर यकीन किया जाए, तो विजय ने पूरे दिन रोजा भी रखा और इफ्तार की रस्मों में भाग लेने और हजारों स्थानीय लोगों के लिए दावत की मेजबानी करने से पहले इस्लामी रीति-रिवाजों के अनुसार नमाज अदा की। इस इवेंट का आयोजन चेन्नई के रॉयपेटा में YMCA मैदान में किया गया था। इसमें भाग लेने के लिए 15 स्थानीय मस्जिदों के इमामों को इनवाइट किया गया था और लगभग 3,000 लोगों के लिए व्यवस्था की गई थी।
यह भी पढ़ें- Fact Check: पवैलियन में बैठे Yuzvendra Chahal और RJ Mahvash पर चढ़ा आशिकी का रंग? कर लिया लिपलॉक!
एक्टिंग छोड़कर चुनाव लड़ेंगे थलपति विजय
इस बीच, विजय वर्तमान में 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रहे हैं और कथित तौर पर, उन्होंने AIADMK के साथ किसी भी तरह का गठबंधन किए बिना, स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म जन नायकन रिलीज करने वाले हैं और माना जा रहा है कि यह उनकी आखिरी फिल्म भी होगी। थलपति विजय को आखिरी बार वेंकट प्रभु की 2024 की फिल्म द गोट में देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications











