ज्योतिष ने स्टार किड्स के भविष्य पर कर दी अनोखी भविष्यवाणी, राशा को बताया नंबर वन लेकिन इन्हें बताया फिसड्डी!

Astrologer On Starkids Future: ज्योतिषी सुशील कुमार सिंह ने हाल ही में कुछ चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने स्टार किड्स के बारे में अनोखी जानकारी शेयर की, जिसमें चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और शाहरुख खान के बच्चे सुहाना खान और आर्यन खान शामिल हैं, उनके करियर पर चर्चा की। सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में, सुशील ने कहा कि अनन्या का आगे फिल्म इंडस्ट्री में कोई करियर नहीं होगा। उन्होंने कहा- "2025 बिलकुल ही बेकार है।"
'अनन्या सुहाना का करियर बेकार'
इसके अलावा, सुहाना के करियर की भविष्यवाणी करते हुए उन्होंने कहा, "सुहाना का कोई करियर नहीं है, यहां तक कि आर्यन का भी कोई करियर नहीं है, लेकिन शाहरुख खान पैसा कमाना जारी रखेंगे।" रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "उसकी अभी कम उम्र है, पर उसकी कुंडली बहुत अच्छी है, वो बहुत आगे बढ़ेगी।" राशा के बाद उन्होंने जान्हवी कपूर को दूसरे नंबर पर रखा।
यह भी पढ़ें- K-Pop Singer की बेहद कम उम्र में हुई मौत, ड्रग्स लेकर करते थे गुजारा, डिप्रेशन और इस बीमारी के हुए थे शिकार!
शाहरुख खान और सलमान खान की मौत पर की भविष्यवाणी
सुशील ने शाहरुख खान और सलमान खान के निधन की भी भविष्यवाणी की और कहा कि पठान अभिनेता का 2027 तक का समय अच्छा रहेगा, लेकिन सलमान के लिए यह बुरा होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही सलमान को एक ऐसी बीमारी का पता चलेगा, जिसका इलाज संभव नहीं होगा और उनकी मौत हो जाएगी। सुशील ने कहा, "सलमान और शाहरुख खान का एक ही साल में निधन है। 67 साल की उम्र में दोनों लोग धरती छोड़ेंगे।"
यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan ने अयोध्या में खरीदी एक और जमीन, इस बार राम मंदिर से 10 किमी की दूरी पर ही बनाएंगे ये चीज
जब उनसे पूछा गया कि क्या सलमान पहले से ही इस बीमारी से पीड़ित हैं, तो सुशील ने कहा, "कुंडली में तो दिखता है कि इनको है। अब उनके जीवन काल में ये होना ही है हर हालत में। इलाज योग्य बीमारी नहीं है। सलमान साहब का जो आखिरी का समय है वो बहुत बुरा है।"


Click it and Unblock the Notifications











