Amitabh Bachchan ने अयोध्या में खरीदी एक और जमीन, इस बार राम मंदिर से 10 किमी की दूरी पर ही बनाएंगे ये चीज

Amitabh Bachchan Buys Land On Ayodhya: मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में 54,454 वर्ग फीट की एक और जमीन खरीदी है, जो कि राम मंदिर से सिर्फ 10 किलोमीटर की दूरी पर है। अगर सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स पर यकीन किया जाए, तो वो इस जगह अपने पिता हरिवंश राय बच्चन के लिए एक मेमोरियल बनवाएंगे।
पिता के लिए बनवाएंगे स्मारक
अमिताभ बच्चन ने 2013 में हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट की शुरुआत की थी। TOI की एक रिपोर्ट में मंगलवार (10 मार्च) को बताया गया कि हरिवंश राय बच्चन ट्रस्ट ने 54,454 वर्ग फीट की जमीन खरीदी है, जो हरिवंश राय के जीवन और कार्यों को समर्पित एक स्मारक बनाने के लिए है।
यह भी पढ़ें- K-Pop Singer की बेहद कम उम्र में हुई मौत, ड्रग्स लेकर करते थे गुजारा, डिप्रेशन और इस बीमारी के हुए थे शिकार!
अयोध्या के स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ने समाचार पोर्टल को बताया, "सेल डीड हो चुकी है। एक बार जब स्थानीय डेवलपमेंट अथॉरिटी को बिल्डिंग प्लान को मंजूरी मिल जाती है, तो कोई भी यह जान सकता है कि इनवेस्टमेंट का उद्देश्य क्या होने वाला है।"
यह भी पढ़ें- Kiara Advani पर एयर होस्टेस ने लगाया चौंकाने वाला आरोप, एक्ट्रेस को बताया 'बेहद घमंडी'
पहले भी खरीदी है अयोध्या में जमीन
जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि यह अयोध्या में बच्चन परिवार की दूसरी जमीन खरीद है। जनवरी 2024 में, मेगास्टार ने कथित तौर पर 14.50 करोड़ रुपये की कीमत की बड़ी जमीन खरीदी थी। आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, 81 साल के अमिताभ बच्चन ने सरयू में जमीन का एक टुकड़ा खरीदा था, जो कि अयोध्या में मुम्बई स्थित बिल्डर्स द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा डेवलप कर रहे हैं। यह 7-सितारा एन्क्लेव बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की इस देवर-भाभी जोड़ी ने मचाया था तहलका, रोमांटिक गाने में तो कर दी थी सारी हदें पार!
बिग बी ने जो जमीन खरीदी है, वह 10,000 वर्ग फीट में फैली हुई है और अभिनेता ने 14.50 करोड़ रुपये देकर यह सौदा पक्का किया है। द सरयू की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यह प्रॉपर्टी राम जन्मभूमि मंदिर से सिर्फ 15 मिनट की दूरी पर स्थित है और इसे पवित्र सरयू नदी के तट पर विकसित किया जा रहा है, जिससे इसका नाम पड़ा है।
अमिताभ बच्चन का बयान
इससे पहले, एक आधिकारिक बयान में, बिग बी ने जिक्र किया था कि अयोध्या उनके दिल में एक स्पेशल जगह रखती है। उन्होंने कहा, "अयोध्या की आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक समृद्धि ने एक इमोशनल रिलेशनशिप बनाया है जो सीमाओं को पार करता है।"
उन्होंने कहा- "यह अयोध्या की आत्मा में एक हार्दिक जर्नी की शुरुआत है, जहां परंपरा और आधुनिकता सहज रूप से सह-अस्तित्व में हैं, जो एक भावनात्मक चित्रमाला का निर्माण करती है जो मेरे साथ गहराई से जुड़ती है। मैं वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी में अपना घर बनाने के लिए एक्साइटेड हूं।" अयोध्या शहर आसपास के बिजी शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, जिसमें प्रयागराज भी शामिल है, जो बिग बी का जन्मस्थान है।


Click it and Unblock the Notifications











