K-Pop Singer की बेहद कम उम्र में हुई मौत, ड्रग्स लेकर करते थे गुजारा, डिप्रेशन और इस बीमारी के हुए थे शिकार!

K-Pop Singer Wheesung Found Dead: फेमस आर एंड बी के सिंगर व्हीसुंग का 43 साल की उम्र में देहांत हो गया। सिंगर की मौत से साउथ कोरिया म्यूजिक इंडस्ट्री सदमे में है। बीते दिन यानी 10 मार्च को उनकी एजेंसी, ताजॉय एंटरटेनमेंट ने उनके निधन की पुष्टि की और लोगों को हैरान कर दिया।
स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, व्हीसुंग को शाम 6:29 बजे केएसटी के आसपास सोल के एक अपार्टमेंट में बेहोश पाया गया। इमरजेंसी रिसपॉन्डर तुरंत पहुंचे, लेकिन उनकी तमाम कोशिशों के बावजूद, उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी इस वक्त उनकी मृत्यु के सटीक कारण की जांच कर रहे हैं।
सिंगर की एजेंसी का बयान
एजेंस ने व्हीसुंग की मौत पर ये बयान दिया- "यह सिंगर व्हीसुंग की एजेंसी ताजोय एंटरटेनमेंट है। हमें इस तरह की दुखद खबर शेयर करने के लिए बहुत खेद है। 10 मार्च को, हमारे प्रिय फेवरेट व्हीसुंग का निधन हो गया। उन्हें सोल में उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में पाया गया और बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अचानक हुए इस नुकसान ने उनके परिवार, ताजोय एंटरटेनमेंट के साथी कलाकारों और हमारे पूरे स्टाफ को गहरे दुख में छोड़ दिया है। व्हीसुंग को हमेशा सपोर्ट करने और उन्हें प्यार करने वाले फैंस को यह खबर देने में हमें बहुत दुख हो रहा है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप उन्हें अपने यादों और प्रार्थनाओं में रखें ताकि वे शांति से आराम कर सकें। अंतिम संस्कार की व्यवस्था के बारे में डिटेल अलग से घोषित किए जाएंगे। इस कठिन समय के दौरान, हम ईमानदारी से उनके शोक संतप्त परिवार के सम्मान में अफवाहों या अटकलबाज रिपोर्टों से संयम बरतने का अनुरोध करते हैं। एक बार फिर, हम व्हीसुंग को अंतिम विदाई देते हुए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।"
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की इस देवर-भाभी जोड़ी ने मचाया था तहलका, रोमांटिक गाने में तो कर दी थी सारी हदें पार!
कौन थे व्हीसुंग
चोई व्हीसुंग का जन्म 5 फरवरी, 1982 को हुआ था। वह एक फेमस सिंगर, सॉन्गराइटर और प्रोड्यूसर थे, जो अपनी शानदार आवाज के लिए जाने जाते थे। वह साउथ कोरिया के सबसे फेमस आर एंड बी आर्टिस्ट में से एक के रूप में उभरे। अपनी अपार सफलता के बावजूद, उन्हें कई पर्सनल स्ट्रगल और विवादों का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें- Kiara Advani पर एयर होस्टेस ने लगाया चौंकाने वाला आरोप, एक्ट्रेस को बताया 'बेहद घमंडी'
व्हीसुंग का करियर
व्हीसुंग ने 2002 में एल्बम 'लाइक ए मूवी' से ऑफिशियली अपनी शुरुआत की। हालांकि, यह उनकी दूसरी एल्बम 'इट्स रियल' (2003) ने उन्हें पहचान दिलाई। एल्बम 'विद मी' में उन्होंने अपने बेहतरीन सिंगिंग स्किल को दिखाया और उन्हें कोरिया के फेमस आर एंड बी सिंगर के रूप में खड़ा कर दिया।
पिछले कुछ सालों में व्हीसुंग ने इनसोम्निया, कैन्ट वी और इवन थॉट ऑफ मैरिज जैसे हिट गानों के साथ चार्ट पर अपना दबदबा बनाए रखा। पॉप और हिप-हॉप के साथ आरएंडबी को मिलाने की उनकी क्षमता ने उन्हें एक शानदार कलाकार बनाया। एक सॉन्ग राइटर और प्रोड्यूसर के रूप में, उन्होंने कोरिया के कुछ सबसे बड़े नामों के साथ काम किया।
Wheesung की कॉन्ट्रोवर्सी
अपने कमाल के हुनर के बावजूद, व्हीसुंग का जीवन कॉन्ट्रोवर्सीज से भरा रहा। 2011 में, एक शक्तिशाली दवा, प्रोपोफोल के गलत इस्तेमाल के लिए उनकी जांच की गई, लेकिन उन पर कोई आरोप नहीं लगाया गया। हालांकि, 2020 में, उन्हें लगातार जांच का सामना करना पड़ा, जब उन्हें कथित तौर पर एक ड्रग एटोमिडेट के इंजेक्शन लगाने के बाद कई बार बेहोश पाया गया। रिपोर्ट्स से पता चला कि वह डिप्रेशन और निंद की समस्या से निपटने के लिए इन ड्रग पर निर्भर हो गए थे।
यही नहीं, बताया यह भी जा रहा है कि व्हीसुंग मानसिक हालत भी काफी समय से ठीक नहीं थी, सामने आ रहीं रिपोर्ट्स से पता चला कि वह एंग्जायटी और डिप्रेशन से पीड़ित थे। इन मु्श्किलों के बावजूद, म्यूजिक के लिए उनकी लगन कायम रही और अपने फैंस के लिए वो लगातार परफॉर्म करते रहे।\


Click it and Unblock the Notifications













