सिर्फ 99 रुपए में देखें इतनी सारी फिल्में, वो भी सिनेमा हॉल में जाकर, लिस्ट देखकर तो चकरा जाएगा सिर

Cinema Lovers Day: सिनेमा प्रेमी इस शुक्रवार, 23 फरवरी, 2024 को यानी आज सिनेमा लवर्स डे के मौके पर नेशनल सिनेमा चेन में 99 रुपये की टिकट कीमत पर अपनी पसंदीदा मूवी रिलीज को देख सकते हैं। हो सकता है कि इन रिलीज में से कोई ऐसी भी फिल्म हो, जिसे आप देखना चाहते हैं।
कौन सी फिल्म देख सकते हैं?
मूवी प्रेमी 'ऑल इंडिया रैंक', 'आर्टिकल 370', 'क्रैक', 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और 'फाइटर' जैसी नई रिलीज देख सकते हैं या 'मैडम वेब', 'द होल्डओवर्स और बॉब मार्ले-वन लव', 'मीन गर्ल्स' और 'द टीचर्स लाउंज' जैसी हॉलीवुड रिलीज में से अपनी पसंद का सेलेक्शन कर सकते हैं। भारत की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर आईनॉक्स में ।
यह भी पढ़ें- इस शख्स ने एक्टिंग के लिए छोड़ दी थी असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर की नौकरी, रिटायरमेंट लेकर महाभारत में किया ये रोल
कहां-कहां मिलेगी छूट
मेन सीटों के लिए 99 रुपये में टिकट की पेशकश के अलावा, पीवीआर आईनॉक्स ने प्रीमियम सीट्स पर भी सिनेमा लवर्स डे मनाने के इच्छुक दर्शकों के लिए एक टिकट की कीमतें थोड़ी कम की हैं। सिनेमा चेन ने रिक्लाइनर सीटों के लिए टिकट की कीमत घटाकर 199 रुपये कर दिया है और आईमैक्स, 4डीएक्स, एमएक्स4डी और गोल्ड चेन में फिल्मों का अनुभव लेने के इच्छुक लोगों को भी टिकट की कीमतों में छूट मिलेगी।
यह भी पढ़ें- मशहूर मॉडल Tania Singh ने की आत्महत्या, पुलिस के लेपेटे में फंसा ये IPL खिलाड़ी, कॉल डिटेल खोलेगी सारे राज
पीवीआर के को-सीईओ गौतम दत्ता ने कहा, "फिल्में भारतीय दर्शकों के दिलों में एक स्पेशल जगह रखती हैं, यहां फिल्मों को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। हम नेशनल सिनेमा डे की सफलता से प्रेरणा लेते हुए, सिनेमा लवर्स डे मनाकर इस उत्सव को और बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।"
यह भी पढ़ें- तो क्या भारत छोड़ लंदन में शिफ्ट होने का प्लान कर रहे हैं Virat Kohli Anushka Sharma? बन जाएंगे विदेशी!
कहां नहीं मिलेगी छूट
99 रुपये का जश्न मनाने वाला ऑफर सभी फिल्मों पर लागू है और साथ ही सभी थिएटर चेन भी अपने थिएटर में 99 रुपए में फिल्में दिखाएंगी। दक्षिणी राज्यों को छोड़कर बाकी सभी शहरों में आप 99 रुपए में अपनी पसंदीदा फिल्म का आनंद उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Divya Khosla ने क्यों हटाया पति का सरनेम 'कुमार', T-Series को किया अनफॉलो, वजह तलाक नहीं बल्कि...


Click it and Unblock the Notifications











