इस शख्स ने एक्टिंग के लिए छोड़ दी थी असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर की नौकरी, रिटायरमेंट लेकर महाभारत में किया ये रोल

Sagar Salunkhe

टेलीविजन इतिहास में कुछ ऐसे सीरियल्स रहे हैं जिन्हें दर्शक शायद ही भूल पाएंगे। 'रामायण' और 'महाभारत' दो ऐसे टीवी सीरियल हैं जिन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता। आज भी ये शो और उनके किरदार लोगों के दिलो-दिमाग में बसते हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम की भूमिका निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाले सागर सालुंके के बारे में।

आपको जानकर हैरानी होगी कि 'महाभारत' में बलराम का किरदार निभाने वाले एक्टर सागर सालुंके पहले अस्टिटेंट पुलिस कमिश्नर के पोस्ट पर थे। लेकिन, एक्टिंग के प्रति उनका प्रेम ऐसा था कि उन्होंने पुलिस की नौकरी से रिटायरमेंट ले ली और अपने सपनों को पूरा करने का फैसला किया।

2013 के एक इंटरव्यू में सागर सालुंके ने खुलासा किया था कि जब उन्हें 'महाभारत' में बलराम की भूमिका के लिए कॉल आया तो वह सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में तैनात थे। जब उन्होंने एक एक्टर के रूप में अपने सपनों को पूरा करने का रास्ता देखा, तो सागर सालुंके ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। सागर सालुंके बलराम के नाम से इतने लोकप्रिय हुए कि उन्हें हर भारतीय घर में पहचान मिल गई। आज भी लोग सागर सालुंके को उनके आइकॉनिक रोल के लिए याद करते हैं।

2013 के इंटरव्यू में, उन्होंने कहा, "जब मैं सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में सेवा में था, मैंने बी आर चोपड़ा की महाभारत की शूटिंग के लिए स्पेशन परमिशन ली थी, जिसमें मैंने बलराम की भूमिका निभाई थी। एक एक्टर के रूप में यह मेरा पहला रोल था और फिर मैं अपनी इस जर्नी में आगे बढ़ गया। अब जब मैंने अपनी मर्जी से रिटायरमेंट ले ली है, तो मैं एक्टिंग पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं। काम मेरे लिए एक जुनून है और मैं किसी भी तरह के रोल करने के लिए तैयार हूं।"

'महाभारत' के बाद सागर सालुंके ने माधुरी दीक्षित के साथ 'गर्व', 'जैसी करनी वैसी भरनी', 'गंगा जमुना सरस्वती' और 'जिंदगी एक जुआ' जैसी कई फिल्मों में भी काम किया। फिल्म में वह विलेन के किरदार में नजर आये थे।

सागर सालुंके ने कई फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में काम किया है लेकिन बलराम के रूप में उनकी भूमिका आज तक की उनकी सबसे यादगार भूमिका है। सागर सालुंके आज भी फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। उनका एक यूट्यूब चैनल भी है जिसके जरिए वह अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sagar salunkhe br chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X