Divya Khosla ने क्यों हटाया पति का सरनेम 'कुमार', T-Series को किया अनफॉलो, वजह तलाक नहीं बल्कि...

Divya Khosla Divore Update: मशहूर एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने उस समय कई लोगों को हैरान कर दिया, जब उन्होंने अपने नाम से सरनेम कुमार हटा दिया। दिव्या के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनका शुरुआती नाम दिव्या खोसला कुमार था। लेकिन अब दिव्या ने अपने नाम से कुमार हटाकर सिर्फ दिव्या खोसला कर दिया है और अब इस मामले को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
बीते दिनों खबर आई कि दिव्या ने अपने पति के सरनेम को हटा दिया है और इतना ही नहीं, उन्होंने अपने पति भूषण कुमार की प्रोडक्शन कंपनी टी-सीरीज को भी इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इससे अफवाहें उड़ीं कि भूषण और दिव्या अलग होने जा रहे हैं, नई रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस के सरनेम हटाने का कारण उनके पति के साथ उनके रिलेशनशिप में दूरियां नहीं है। दरअसल, वजह कुछ ऐसी है जिसके बारे में न तो आपने और न ही हमने कभी सोचा होगा।
सरनेम हटाने के पीछे की वजह
ताहिर जस्सूस के हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, यह कहा गया है कि दिव्या ने असल में अपने नाम से 'कुमार' हटा दिया है और सोशल मीडिया पर टी-सीरीज़ को भी अनफॉलो कर दिया है। लेकिन दिव्या ने ऐसा किसी मशहूर ज्योतिषी की सलाह पर किया है। दिव्या ज्योतिष में दृढ़ता से विश्वास करती है और इसलिए, जब एक ज्योतिषी ने उन्हें सलाह दी कि अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल जीवन में बेहतर विकास और शांति के लिए, उन्हें अपना सरनेम कुमार छोड़ना होगा, इसी वजह से उन्होंने ऐसा किया।
हालांकि कोई यह मान सकता है कि दिव्या ने एक ज्योतिषी के निर्देश के अनुसार अपने नाम से 'कुमार' हटा दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर टी-सीरीज़ को अनफॉलो करने का उनका कारण अभी भी लोगों के मन में कई शक पैदा कर रहा है।
फिलहाल, न तो दिव्या और न ही भूषण ने चल रही अटकलों पर कोई रिएक्शन दिया है। दिव्या खोसला ने 13 फरवरी 2005 को भूषण कुमार से शादी की। उनका एक बेटा भी है जिसका जन्म अक्टूबर 2011 में हुआ। दिव्या ने कई म्यूजिक वीडियो में एक्टिंग की है और कुछ फिल्मों में भी काम किया है। अब तक वह दो फिल्में 'यारियां' और 'सनम रे' का डायरेक्शन भी कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications












