मशहूर मॉडल Tania Singh ने की आत्महत्या, पुलिस के लेपेटे में फंसा ये IPL खिलाड़ी, कॉल डिटेल खोलेगी सारे राज

Model Tania Singh Suicide Case: बीते दिनों एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। सूरत में एक मॉडल की संदिग्ध आत्महत्या का मामला सामने आया और अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। इस तहकीकात के दौरान एक IPL स्टार का भी नाम सामने आया है।
पुलिस विभाग ने क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। सूरत की मॉडल तानिया सिंह का सोमवार सुबह-सुबह उनके घर पर निधन हो गया। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आत्महत्या के पहलू की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में IPL की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक का नाम तानिया के दोस्तों में से एक के रूप में सामने आया और अब क्रिकेटर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जांच में सामने आया कि 23 साल के अभिषेक को ही मॉडल तानिया ने आखिरी कॉल की थी।
कौन हैं अभिषेक
आपको बता दें, अभिषेक शर्मा एक ऑलराउंडर हैं जो डॉमेस्टिक सर्किट में पंजाब के लिए खेलते हैं और पिछले कुछ सालों से सभी फॉर्मेट में वो रेगुलर रहे हैं। 23 साल के इस खिलाड़ी ने 2018 से सनराइजर्स हैदराबाद को भी रिप्रेजेंट किया है और उनके लिए 47 मैच खेले हैं। अहमदाबाद मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, वेसु पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर बीयू बराड ने कहा कि कॉल डिटेल के अनुसार तानिया और क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के बीच लंबे समय से कोई संपर्क नहीं था। हालांकि, उनसे दोस्ती होने के कारण अभिषेक को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
कौन थीं तानिया
29 साल की तानिया सिंह एक मॉडल थीं, जो फैशन डिजाइनिंग और इवेंट मैनेजमेंट का काम भी करती थीं। उनके सोशल मीडिया पर अभिषेक के साथ कई तस्वीरें हैं और दोनों कुछ महीने पहले संपर्क में थे। तानिया सूरत के पॉश इलाके वेसु में अपने घर पर मृत पाई गईं। पुलिस को कहा है कि मौत फांसी लगने से हुई। मिरर के अनुसार, पुलिस को तानिया की आत्महत्या के पीछे प्यार में पड़ना भी एक कारण हो सकता है और वह उनके मोबाइल की कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने बताया कि इस मामले में एक 'शख्स' के इनवॉल्व होने की जांच की जा रही है। असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस(जी डिवीजन) वीआर मल्होत्रा के हवाले से कहा, "हमने आत्महत्या में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। हम गवाहों के बयान ले रहे हैं। हमने टेलीकॉम कंपनियों से सीडीआर-आईपीडीआर की डिटेल भी मांगी है। एक बार जब हमें डिटेल मिल जाएगी, तो हम उन संबंधित व्यक्तियों को नोटिस भेजेंगे, जिनका बयान लेना जरूरी होगा।" आपको बता दें, मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602)


Click it and Unblock the Notifications












