तो क्या भारत छोड़ लंदन में शिफ्ट होने का प्लान कर रहे हैं Virat Kohli Anushka Sharma? बन जाएंगे विदेशी!

virat anushka

Anushka Sharma Virat Kohli Baby: सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही थीं कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का बच्चा कब आएगा, क्रिकेटर ने यह साफ करके सभी अटकलों पर विराम लगा दिया कि उनका बेटा अकाय 15 फरवरी, 2024 को उनकी दुनिया में आ गया है और बच्चे का जन्म लंदन में हुआ है।

विराट अनुष्का करीब तीन महीने से लंदन में थे। विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का के साथ रहने के लिए पहले दो टेस्ट से समय निकाला। अब विराट अनुष्का के लाडले के जन्म के बाद हर कोई सोच रहा है कि क्या अकाय कोहली को ब्रिटेन की नागरिकता मिलेगी क्योंकि उनका जन्म वहीं हुआ है। लेकिन आपको बता दें, ऐसी बात नहीं है क्योंकि किसी बच्चे को ब्रिटेन की नागरिकता पाने के लिए, माता-पिता को पांच से छह साल से ज्यादा समय तक लंदन में रहना होगा।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लंदन में बच्चे को पैदा करने के फैसले ने कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है। रेडिट पर लोग सोच रहे हैं कि क्या दोनों अब वहां ज्यादा समय बिताएंगे। विराट कोहली कई मौकों पर कह चुके हैं कि उन्हें लंदन में रहना पसंद है क्योंकि उन्हें घर जैसा महसूस होता है। उन्हें लंदन का लाइफस्टाइल भी पसंद है। इसके अलावा, यहां कोई पापराजी कल्चर नहीं है। नेटिजंस का मानना है कि दोनों हमेशा अपने बच्चों के लिए एक सामान्य जीवन चाहते थे, जहां उनके साथ स्टार के बच्चों जैसा व्यवहार न किया जाए।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की यूके में ऑफशोर कंपनियां हैं। तो दोनों की नेटवर्थ भी काफी अच्छी है, जिससे ब्रिटेन की नागरिकता प्राप्त करना उनके लिए और भी आसान है। यह देखना बाकी है कि क्या वे भविष्य में दोहरी नागरिकता को अपनाएंगे। अनुष्का शर्मा की सेहत को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई गईं। कई नेटिजन्स ने चर्चा की हो सकता है कि अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी में कॉम्पलीकेशन्स होने की वजह से उन्होंने ये प्रेग्नेंसी छिपाई।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के फैंस इस खबर से खुश हैं कि ये कपल एक बार फिर से माता-पिता बन गया है। सोशल मीडिया पर अकाय कोहली के कई फर्जी अकाउंट सामने आए हैं। संस्कृत में अकाय का अर्थ है वह व्यक्ति जो फिजीकल फॉर्म से परे है। यह भगवान शिव का एक नाम भी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X