TOP News: अक्षय, शाहरूख पर सलमान का धमाकेदार 'सुल्तान' कमेंट!
बॉलीवुड में हर मिनट कुछ न कुछ नया होता है। यहां खबरें बनती भी हैं और बनाई भी जाती हैं। फिर आज तो पूरे सात दिन हो गए। तो हमारा फर्ज़ बनता है कि बॉलीवुड न्यूज़ की सारी डीटेल आप तक पहुंचाई जाए।
इस एक हफ्ते में बॉलीवुड में कुछ अच्छा हुआ और कुछ बुरा। जहां सलमान खान अपनी लेटेस्ट रिलीज सुल्तान को लेकर खबरों में रहे.... वहीं, इस हफ्ते ईद का धमाल भी रहा। और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म अकीरा का ट्रेलर भी रिलीज किया गया।

बहरहाल, यहां फटाफट देख लीजिए इस हफ्ते बॉलीवुड की टॉप 5 खबरें -
1. सलमान से पंगा..लेकिन फीस है आज भी सलमान का एक दिन!
अरिजित ने अपनी कीमत रखी है सलमान खान की टीवी फीस का एक दिन यानि कि 10 करोड़ रूपये। जिन्हें याद ना हो, उन्हें याद दिला दें कि पिछले सीज़न में सलमान खान ने बिग बॉस 9 के हर एपिसोड के लिए 10 करोड़ रूपये लिए थे। READ MORE-
2. ''सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन से ही मैंने मारपीट सीखी है..''
यह कहना है बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का। आने वाली फिल्म अकीरा के ट्रेलर लांच पर सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि अपने कोस्टार्स से ही एक्शन सीखा है। सोनाक्षी ने कहा, सलमान खान दबंग हैं, अक्षय राउडी और अजय देवगन सरदार हैं.. मैंने इन्हीं सब से मारपीट सीखी है.. READ MORE-
3. अक्षय, शाहरूख - आमिर पर सलमान का सुलतान कमेंट!
सलमान खान आज कल एक बार फिर खुलकर बात कर रहे हैं और हाल ही में उन्होंने बात की अपने साथी एक्टर्स पर। सलमान खान का मानना है कि अक्षय कुमार, आमिर खान और शाहरूख खान बॉलीवुड के सुलतान हैं। READ MORE-
4. ''बॉलीवुड स्वर्ग है.. और सलमान खान यहां के भगवान....''
टाइरॉन वूडली ने कहा- मुझे भारत में VIP ट्रीटमेंट दिया गया। सभी लोग मुझसे हमेशा सलमान खान की बातें पूछते रहते हैं। सलमान कैसे हैं? कैसे दिखते हैं? आपसे कैसे बातें करते हैं? वगैरह..READ MORE-


Click it and Unblock the Notifications





