सलमान से पंगा भले ही हो...लेकिन फीस है आज भी सलमान का एक दिन!
अरिजित सिंह और सलमान खान की कंट्रोवर्सी हाल ही में चर्चा का विषय बनी रही। लेकिन अब बात आई गई हो चुकी है ताज़ा ये है कि अरिजित सिंह इंडियाज़ रॉ स्टार में हनी सिंह को रिप्लेस कर रहे हैं। लेकिन उनकी कीमत अच्छी खासी है।
अरिजित ने अपनी कीमत रखी है सलमान खान की टीवी फीस का एक दिन यानि कि 10 करोड़ रूपये। जिन्हें याद ना हो, उन्हें याद दिला दें कि पिछले सीज़न में सलमान खान ने बिग बॉस 9 के हर एपिसोड के लिए 10 करोड़ रूपये लिए थे।

अब आपको भले ही ये फीस ज़्याादा लग रही हो पर अरिजित का कद देखकर नहीं लगेगी। बॉलीवुड में कुछ भी टिकता नहीं है। सिवाय खान एक्टर्स के। बाकी सब आते जाते रहते हैं। ऐसे में मौका देख कर काम करने वाला सक्सेसफुल हो जाता है।
[प्रिय सलमान खान, आज फिर आपके घमंड ने कई फैन्स का दिल तोड़ा!]
आजकल सक्सेस का ऐसा ही चस्का लगा है अरिजित सिंह को। फिलहाल अरिजित बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा डिमांडिंग आवाज़ हैं। शाहरूख खान से अक्षय कुमार तक सबका रोमांस उन ही के भरोसे चल रहा है। चाहे गेरूआ हो या सोच, अरिजित की आवाज़ ही इन गानों की पहचान है।
[''मैं समझ गया था कि सलमान के साथ बद्तमीज़ी की...कान में कहा था Sorry'']
कुछ ही दिनों पहले अरिजित ने भी अपनी कीमत आंकते हुए अपनी फीस तीन गुना बढ़ा दी है। यानि कि जिस 1 घंटे के स्टेज शो के लिए वो 30 से 50 लाख लेते थे उसके लिए अब वो 1.5 करोड़ रूपये लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications