''सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन से ही मैंने मारपीट सीखी है....''
जी हां, यह कहना है बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का। आने वाली फिल्म अकीरा के ट्रेलर लांच पर सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि अपने कोस्टार्स से ही एक्शन सीखा है। सोनाक्षी ने कहा, सलमान खान दबंग हैं, अक्षय राउडी और अजय देवगन सरदार हैं.. मैंने इन्हीं सब से मारपीट सीखी है..

बता दें, सोनाक्षी सिन्हा ने इन सभी सुपरस्टार्स के साथ हिट फिल्में दी हैं। अजय देवगन के साथ सन्स ऑफ सरदार, तो सलमान खान के साथ दबंग, दबंग 2.. वहीं अक्षय कुमार के साथ हॉलीडे, राउडी राथौड़।
सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, पिछले पांच सालों से मैं इन एक्टर्स के साथ काम कर रही हूं। मैंने इन्हीं से एक्शन के टिप्स लिए हैं। जब स्क्रीन पर ये एक्टर्स एक्शन करते हैं, मुझे बहुत अच्छा लगता है। मुझे एक्शन फिल्म्स से प्यार है। मैं हिस्सा बनना चाहती थी। लिहाजा, मैं बहुत खुश हूं कि मुझे एक्शन फिल्म करने का मौका मिला।
ALERT: 'सुल्तान' के साथ होगा एक 'दबंग' धमाका.. सलमान खान और.....
सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि अक्षय कुमार ने उन्हें अहम टिप्स दिए थे ताकि चोट से दूर रहा जाए। सोनाक्षी ने बताया कि अक्षय कुमार के साथ काम करके आपको बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
हम्मम.. उम्मीद करते हैं अकीरा में हमें सोनाक्षी का दमदार एक्शन देखने को मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications
