#Salute: अक्षय, शाहरूख - आमिर पर सलमान का सुलतान कमेंट!

सलमान खान आज कल एक बार फिर खुलकर बात कर रहे हैं और हाल ही में उन्होंने बात की अपने साथी एक्टर्स पर। सलमान खान का मानना है कि अक्षय कुमार, आमिर खान और शाहरूख खान बॉलीवुड के सुलतान हैं।

सलमान की मानें तो आमिर खान और अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस के सुलतान है। अक्षय कुमार तो एक साल में चार फिल्में दे देते हैं और बॉक्स ऑफिस को फायदा देते हैं। वहीं आमिर खान 2 साल में एक फिल्म बनाते हैं पर सारे रिकॉर्ड तोड़ देते हैं।

salman khan sultan promotion

वहीं शाहरूख खान रोमांस के सुलतान हैं। बॉलीवुड में उनसे अच्छा रोमांस आज तक ना ही किसी ने किया है और ना ही कोई करेगा। इसलिए ये तीनों ही बॉलीवुड के असली सुलतान हैं।

सलमान का कहना है कि 2016 की हर फिल्म को बजरंगी भाईजान से बेहतर काम करना पड़ेगा। क्योंकि यही तो आगे बढ़ने की निशानी है। इसलिए वो चाहते हैं कि सुलतान सुपरहिट हो।
[हर फ्राइडे अक्षय कुमार ऐसे बचाते हैं बॉक्स ऑफिस की इज़्जत]

मुझे खराब लगा जब प्रेम रतन धन पायो बजरंगी से अच्छी नहीं बनी क्योंकि मैं हर फिल्म के साथ बेहतर होने की कोशिश करता हूं। और मेहनत करता हूं। इसलिए मैं चाहता हूं कि 2016 की हर फिल्म पिछले साल की ब्लॉकबस्टर बजरंगी भाईजान से बेहतर हो।

सलमान ने ये भी कहा कि सुलतान का ब्लॉकबस्टर होना तय है, कोई रोक ही नहीं सकता। क्योंकि सुलतान एक स्पोर्ट्स फिल्म नहीं बल्कि एक रोमांटिक फिल्म है। और बॉलीवुड में रोमांस का हिट होना तय है। इसलिए वो जानते हैं कि सुलतान भी सुपरहिट होगी।
[सलमान के सामने हैं 6 KHAN RECORDS...बन पाएंगे सुपर सुलतान?]

गौरतलब है कि सुलतान में सलमान खान एक हरियाणवी पहलवान बने हैं और फिल्म में उनका साथ दे रही हैं अनुष्का शर्मा। सबको लग रहा है कि सुलतान सलमान खान और उनके अखाड़े की कहानी है लेकिन सलमान ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि सुलतान दरअसल उनकी और अनुष्का की लव स्टोरी है।
[30 तस्वीरों में देखिए सुलतान का हर CATCH, हर सस्पेंस]

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X