TOP News: सलमान खान की शादी के डर गए ये 'स्टार'.. सुल्तान की दादागिरी!
बॉलीवुड में हर मिनट कुछ न कुछ नया होता है। यहां खबरें बनती भी हैं और बनाई भी जाती हैं। फिर आज तो पूरे सात दिन हो गए। तो हमारा फर्ज़ बनता है कि बॉलीवुड न्यूज़ की सारी डीटेल आप तक पहुंचाई जाए।
इस एक हफ्ते में बॉलीवुड में कुछ अच्छा हुआ और कुछ बुरा। जहां सलमान खान अपनी लेटेस्ट रिलीज सुल्तान को लेकर खबरों में रहे.... वहीं, इस हफ्ते रजनीकांत की फिल्म कबाली भी रिलीज हुई। लेकिन सुल्तान के साथ साथ सलमान खान कंट्रोवर्सीज को लेकर भी सुर्खियों में रहे।

बहरहाल, यहां फटाफट देख लीजिए इस हफ्ते बॉलीवुड की टॉप 5 खबरें -
1. ''सुल्तान को पीछे नहीं कर पाएगी.. ब्लॉकबस्टर फिल्म कबाली''
ट्रेड पंडितों की मानें तो रजनीकांत की कबाली, सलमान खान की फिल्म सुल्तान को पीछे नहीं कर पाएगी। खासकर उत्तर भारत में.. पिछले कुछ सालों के आंकड़े देंखे तो रजनीकांत की फिल्मों के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया है। READ MORE-
2. 'मेरे लिए शाहरूख खान, सलमान खान कोई कंपिटिशन नहीं हैं..'
हर अगले दिन अक्षय की तुलना बॉलीवुड की खान तिकड़ी- शाहरूख खान, सलमान खान, आमिर खान से की जाती है। लेकिन अक्षय इस सही नहीं मानते। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने साफ कहा कि वे किसी से कंपिटिशन नहीं करना चाहते। READ MORE-
3. मुंबई एयरपोर्ट पर सलमान का तमाशा...नहीं चली भाईगिरी!
सलमान खान और कंट्रोवर्सी का नाम साथ साथ चलता है क्योंकि भाई को भाईगिरी पसंद है। लेकिन हर किसी को भाई की भाईगिरी पसंद नहीं है। और यही हुआ अभी तुरंत मुंबई एयरपोर्ट पर। READ MORE-
4. 'सलमान की शादी' से भी डर गए ये स्टार.. क्यों!
ढ़िशूम स्टार जॉन अब्राहम ने फिल्म प्रमोशन के दौरान कहा कि यदि सलमान खान की शादी 18 नवंबर को होती है तो मैं अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दूंगा। बता दें, जॉन की फिल्म 'फोर्स 2' भी इसी दिन रिलीज हो रही है। वहीं अफवाह है कि सलमान खान की शादी भी इसी दिन होगी। READ MORE-


Click it and Unblock the Notifications




