#Breaking: मुंबई एयरपोर्ट पर सलमान का तमाशा...नहीं चली भाईगिरी!

सलमान खान और कंट्रोवर्सी का नाम साथ साथ चलता है क्योंकि भाई को भाईगिरी पसंद है। लेकिन हर किसी को भाई की भाईगिरी पसंद नहीं है। और यही हुआ अभी तुरंत मुंबई एयरपोर्ट पर। दरअसल, सलमान खान को किसी इवेंट के लिए मुंबई से दिल्ली जाना था और विस्तारा एयरलाइन्स से उनकी टिकट बुक की गई। उनकी फ्लाइट थी 1:30 बजे की।
["सलमान ने लड़की से कहा तुम्हारा घर जानता हूं...सोच समझ लेना!"]

अब ऐसा नहीं है कि भाई लेट पहुंचे। भाई टाइम पर पहुंच भी गए। लेकिन भाई का मन किया कि वीआईपी वेटिंग रूम में आराम किया जाए। भाई आराम करने पहुंच गए। क्यों...किसी को नहीं पता।

Salman Khan showdown at Mumabi airport

अब सलमान खान के नाम की बोर्डिंग अनाउंसमेंट कई बार की गई। लेकिन सलमान खान नहीं हिले। काफी टाइम बाद उनका मन किया कि अब फ्लाइट पर बैठा जाए लेकिन तब एयरलाइन्स के स्टाफ ने उनकी बोर्डिंग करवाने से मना कर दिया।
[ कैटरीना के घर नशे में पहुंचे सलमान और किया तमाशा]

हालांकि सलमान खान इस बात पर गुस्सा हुए लेकिन एयरलाइन्स अपने नियम से टस से मस नहीं हुई। उन्होंने सलमान खान को फ्लाइट पर चढ़ने से रोक दिया। भाई के स्टाफ और एयरलाइन्स के स्टाफ में काफी कहासुनी भी हुई। लेकिन भाई की भाईगिरी एयरलाइन्स के साथ चली नहीं।
[10 सुपरस्टार्स खुलकर उड़ा चुके हैं सलमान खान की धज्जियां!]

ताज़ा खबरों की मानें तो जेट एयरवेज़ की अगली फ्लाइट से सलमान खान का दिल्ली का टिकट बुक करवाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X