सलमान खान की फिल्में नहीं.. 'सलमान की शादी' से भी डर गए ये स्टार.. क्यों!
जी हां, ढ़िशूम स्टार जॉन अब्राहम ने फिल्म प्रमोशन के दौरान कहा कि यदि सलमान खान की शादी 18 नवंबर को होती है तो मैं अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दूंगा। बता दें, जॉन की फिल्म 'फोर्स 2' भी इसी दिन रिलीज हो रही है। वहीं अफवाह है कि सलमान खान की शादी भी इसी दिन होगी।

काफी दिनों से अफवाह चल रही है कि सुपरस्टार सलमान खान इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। यहां तक की शादी की डेट भी 18 नवंबर फाइनल कर दी गई है। हालांकि सलमान ने फिलहाल इस बात को मजाक में ही लिया है।
OUCH.. तो अनुष्का शर्मा से नाराज़ हैं सलमान खान.. लेकिन क्यों!
लिहाजा, हाल ही में ढ़िशूम के प्रमोशन के दौरान जब सलमान की शादी से संबंधित सवाल जॉन अब्राहम से पूछा गया तो जॉन ने सीधे सीधे कहा, मेरी फिल्म फोर्स-2 भी उसी समय रिलीज हो रही है। यदि सलमान की शादी होती है तो मैं फिल्म की रिलीज आगे बढ़वा लूंगा..
सलमान खान की अगली फिल्म पर ग्रहण.. शूटिंग हुई पोस्टपोंड!
हम्मम.. इसे कहते हैं सलमान खान का स्टारडम.. सलमान खान की फैन फॉलोइंग और क्रेज देखते हुए अब स्टार्स उनकी फिल्में नहीं, उनकी शादी से भी डरने लगे हैं। खैर, कोई शक नहीं कि जॉन ने जवाब मजेदार दिया है।


Click it and Unblock the Notifications













