Bollywood Highlights: पुलिस हिरासत में मुनव्वर फारुकी, सेक्सुअल हैरेसमेंट केस में जीतीं जेनिफर मिस्त्री

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 27 March: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

मुंबई पुलिस के अनुसार सबलान हुक्का बार के हुक्के में ऐसे तंबाकू का इस्तेमाल किया जा रहा था जो प्रतिबंधित है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद देर रात छापेमारी हुई। पुलिस को लग रहा है कि वहां मौजूद लोग प्रतिबंधित तंबाकू वाले हुक्का का सेवन कर रहे थे। अगर यह आरोप साबित हो जाता है कि वे हर्बल हुक्का की आड़ में तंबाकू का सेवन कर रहे थे, तो उन पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत आरोप लगाया जा सकता है। दोषी पाए जाने पर उन्हें भारी जुर्माना भरना होगा और जेल की सजा भी भुगतनी होगी।

टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने शो के निर्माता असित मोदी पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस किया था, जिस पर फैसला आ गया है। इस मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए असित मोदी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

हालांकि, एक्ट्रेस को इंसाफ मिल गया है लेकिन वह इस फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। जेनिफर मिस्त्री ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि इस फैसले को आए हुए 40 दिन बीत गए हैं, कोर्ट के फैसले के बाद भी उन्हें प्रोडक्शन हाउस की तरफ से उनके पैसे नहीं मिले हैं। शो में काम करने के बावजूद उन्हें उनकी मेहनत का पैसा ही नहीं मिला है। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उन्होंने इंसान के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन एक साल बाद भी उन्हें पैसों का इंतजार करना पड़ रहा है।

LIVE Feed
  • Mar 27, 2024 8:24 PM

    उर्फी जावेद ने गद्दे की बनाई ड्रेस, देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

    Urfi Javed Latest Outfit: उर्फी जावेद को हाल ही में सड़क पर लेटा देखा गया। इस दौरान आवाद लगने पर उन्होंने जो किया उसे देखकर लोग तो हैरान ही रह गए हैं आप भी देखें लेटेस्ट वीडियो। इस वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद सड़क पर गद्दा डालकर लेटी नजर आ रही हैं। वहीं जैसे ही कोई उन्हें आवाज देता है अरे चलो टाइम हो गया। इतने में तेजी से उर्फी ये कहते हुए उठती हैं अरे टाइम हो गया फिर वे तेजी से भागना शुरू करती हैं। वहीं जैसे ही वह उठती हैं वह अपने गद्दे की ड्रेस बना लेती हैं। उर्फी के इस नए आउटफिट ने तो लोगों को चौंका दिया है। बता दें कि इस वीडियो पर फैन्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं।

    उर्फी जावेद ने गद्दे की बनाई ड्रेस, देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
  • Mar 27, 2024 8:02 PM

    Bhool Bhulaiyaa 3 के सेट से तस्वीर सामने आई कार्तिक-तृप्ति की अनसीन तस्वीर

    Kartik Aaryan shared a picture from the set of Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टा हैंडल पर भूल भुलैया 3 के सेट से एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वे तृप्ति डिमरी के साथ नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन रूह बाबा की कॉश्चयूम में नजर आ रहे हैं। वहीं तृप्ति डिमरी का भी आधा चेहरा नजर आ रहा है। बिंदी लगाए काली साड़ी पहने तृप्ति का लुक काफी इंप्रेसिव दिख रहा है। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही कार्तिक लिखते हैं। टिंग टिंग टिंग टिडिंग टिंग टिंग और हमने पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है भूलभुलैया 3 शेड्यूल के बीच यह छोटा सा ब्रेक मुझे अधीर कर देगा...रूह बाबा के केप में कुछ अलग जादू है। कार्तिक ने इस तस्वीर के साथ भूल भूलैया की थीम की म्यूजिक लगाई है वही कैप्शन में भी लिखी है।

    Bhool Bhulaiyaa 3 के सेट से तस्वीर सामने आई कार्तिक-तृप्ति की अनसीन तस्वीर
  • Mar 27, 2024 5:04 PM

    रामायण में कौशल्या बनेंगी इंदिरा कृष्णन, ये स्टार कास्ट आएगी नजर

    Indira Krishnan will play Kaushalya in Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में आए दिनों नई कास्ट जुड़ रही है। बता दें कि अब कौशल्या के लिए इंदिरा कृष्णन का नाम सामने आ रहा है। इंदिरा पहले रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल में नजर आई थीं। फिल्म में इंदिरा कृष्णन रणबीर की सास बनी थीं। इस फिल्म में रणबीर की एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया था।

    रामायण में कौशल्या बनेंगी इंदिरा कृष्णन, ये स्टार कास्ट आएगी नजर
  • Mar 27, 2024 4:01 PM

    सिर्फ इस वजह से Anushka Sharma को करनी पड़ेगी घर वापसी

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले महीनों में अनुष्का शर्मा वापस भारत के लिए उड़ान भर सकती हैं और उनके भारत वापसी आने का कारण वामिका का स्कूल है। नन्हीं वामिका अब अपनी प्री-प्राइमरी एजुकेशन शुरू करने वाली हैं। एक अंदरूनी सूत्र से पता चला है, "वामिका जनवरी 2024 में 3 साल की हो गई हैं और शिक्षा नियम के अनुसार, वह अब किसी भी स्कूल में नर्सरी में जाएंगी क्योंकि उसका जन्म 2021 में हुआ है।

  • Mar 27, 2024 3:13 PM

    मडगांव एक्सप्रेस देखकर मस्त हो गई माधुरी दीक्षित

    अब बॉलीवुड की शान द ओरिजनल धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित नेने ने भी इस फिल्म की जानकर तारीफ की है। माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर पूरी टीम द्वारा किए गए बेहतरीन काम की खूब तारीफ की है। फिल्म देखते समय का एक्ट्रेस ने स्नैपशॉट शेयर किया है।

  • Mar 27, 2024 2:43 PM

    अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ से ही शादी

    अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ कथित तौर पर अब शादीशुदा हैं। ग्रेट आंध्र की एक रिपोर्ट की मानें तो यह जोड़ा बुधवार, 27 मार्च को तेलंगाना में शादी के बंधन में बंध गया। कथित तौर पर, अदिति और सिद्धार्थ ने तेलंगाना के वानापर्थी जिले के श्रीरंगपुरम में श्री रंगनायकस्वामी मंदिर में शादी की शपथ ली। हालांकि इस जोड़े ने अभी तक अपनी कथित शादी की घोषणा नहीं की है, लेकिन पोर्टल का दावा है कि वे जल्द ही मिस्टर और मिसेज के रूप में पहली तस्वीरें साझा कर सकते हैं।

  • Mar 27, 2024 2:06 PM

    5 दिनों में रणदीप हुड्डा की फिल्म ने बस इतनी की कमाई

    रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की फिल्म स्वातंत्र्यवीर सावरकर (Swatantra Veer Savarkar) ने पहले दिन ॉ1.05 करोड़, दूसरे दिन 2.25 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 2.7 करोड़ रुपये, चौथे दिन फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं पांचवें दिन की का बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन 1.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। यानी कि फिल्म ने अब तक टोटल कमाई 9.15 करोड़ रुपये की करी है। बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट कम है, लेकिन फिर भी फिल्म की कमाई काफी धीमी रफ्तार से चल रही है।

  • Mar 27, 2024 1:31 PM

    घोड़ा गाड़ी लेकर मुंबई की सड़कों पर निकले सैफ अली खान

    सैफ अली खान ने कई अच्छी और दमदार फिल्में कर अपनी पहचान बनाई है। शर्मिला टैगोर के बेटे होने के साथ-साथ वो पटौदी खानदान के 10वें नवाब भी हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सैफ अली खान का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका शाही और रॉयल लुक नजर आ रहा है।

  • Mar 27, 2024 1:28 PM

    दीपिका के साथ विन डीजल ने शेयर की फोटो

    एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। प्रेग्नेंसी के चक्कर में दीपिका ने काम से ब्रेक लिया है और वह मैटरनिटी लीव पर हैं। इस बीच एक्ट्रेस की हॉलीवुड स्टार विन डीजल के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

  • Mar 27, 2024 1:27 PM

    योद्धा का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम

    सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' से फैंस को काफी उम्मीद थी। फिल्म का ट्रेलर देख हर किसी यही लगा था कि शेरशाह की तरह ही ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाएगी। हालांकि, शैतान अपनी मौजूदगी से योद्धा की न सिर्फ रातों की नींद उड़ा रहा है, बल्कि 12 दिनों के अंदर ही उसकी ऐसी हालत कर दी है कि अब सिद्धार्थ मल्होत्रा और दिशा पाटनी की फिल्म का दम बॉक्स ऑफिस पर कभी भी टूट सकता है।

  • Mar 27, 2024 1:26 PM

    2 दिन में रिलीज होगी करीना-तब्बू और कृति की 'Crew', शुरू हुई एडवांस बुकिंग

    ‘क्रू’ की रिलीज सिर्फ 3 दिन दूर है और प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ रहा है! राजेश ए कृष्णन के निर्देशन में बनीं ‘क्रू’ फ्रेश कंटेंट के साथ आ रही है. ये एक दिलचस्प कहानी वाली फिल्म है, जिसमें कॉमेडी और गड़बड़ घोटाले का बराबर तालमेल है, यह फिल्म दर्शकों को एक दिलचस्प कहानी के साथ एंटरटेन करने वाली है और फैमिलीज के लिए परफेक्ट लंबी छुट्टी वाले वीकेंड के समय पर आ रहीं है. बिना देरी के मेकर्स ने आज फिल्म देखने के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है.

  • Mar 27, 2024 1:24 PM

    श्रेयस तलपड़े स्टारर साइकोलॉजिकल थ्रिलर कर्तम भुगतम की रिलीज डेट तय

    पिछले दिसंबर में दिल का दौरा पड़ने के बावजूद श्रेयस तलपड़े की गति धीमी होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं, इस साल उनकी लगातार दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं। अपनी मराठी फिल्म "ही अनोखी गाथ" की हालिया रिलीज के बाद, वह अब अपने अगली फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। "कर्तम भुगतम" टाइटल वाली इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में विजय राज, मधु और अक्ष परदासनी भी हैं, जिसका निर्देशन सोहम पी शाह ने किया है, जो "काल" और "लक" के लिए जाने जाते हैं। 17 मई को रिलीज होने वाली यह अखिल भारतीय फिल्म पांच भाषाओं - हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।

  • Mar 27, 2024 1:16 PM

    'जलपरी' बनकर इवेंट में पहुंचीं जैस्मिन भसीन

    टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के साथ-साथ क्यूट अंदाज के लिए जानी जाती हैं। जैस्मिन की क्यूटनेस पर लाखों लोग दीवाने हैं। लोग उनकी हर एक अदा को पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस का ड्रेसिंग सेंस भी लाजवाब है। जैस्मिन जो भी पहनती हैं, उसमें कमाल की लगाती है। हालांकि, एक्ट्रेस अपनी क्यूटनेस और ड्रेसिंग सेंस की वजह से ट्रोलिंग का सामना करती रहती हैं।

  • Mar 27, 2024 1:13 PM

    बर्थडे पर तिरुपति पहुंचे राम चरण

    उपासना कमिनेनी ने अपनी बेटी क्लिन कारा कोनिडेला को इस तरह गोद में साड़ी के अंदर छुपाए हुआ था कि उनकी बेटी की एक झलक भी मीडिया के कैमरों में कैद नहीं हो सकीं। सामने आईं तस्वीरों में उपासना कमिनेनी की साड़ी के पल्लू से बेबी क्लिन कारा के नन्हें पैरों से पता चला कि वो अपनी मम्मी की गोद में हैं। इस दौरान सुपरस्टार राम चरण ने अपने परिवार के साथ तिरुपति मंदिर के दर्शन किए। बता दें कि ये राम चरण और उनकी पत्नी उपासना की बेटी क्लिन कारा की पहली तिरुपति यात्रा है।

    बर्थडे पर तिरुपति पहुंचे राम चरण
  • Mar 27, 2024 11:04 AM

    'स्टारडम' के सेट से सामने आया वीडियो

    शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान काफी खराब दौर से गुजर चुके हैं। आर्यन खान को एक केस के चलते जेल तक जाना पड़ा था। लेकिन अब आर्यन खान इन सब के बाहर आ गए हैं। इन दिनों आर्यन खान अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'स्टारडम' की शूटिंग में बिजी है। इसी से जुड़ा आर्यन खान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आर्यन खान अपनी पूरी टीम के साथ काम करते नजर आ रहे हैं। आर्यन खान ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

  • Mar 27, 2024 11:03 AM

    Disha Patani ने पहन ली ट्रांसपैरेंट खिसकती हुई ड्रेस

    बीती रात एक इवेंट में दिशा पाटनी ने अपनी हॉट अदाओं से लोगों के दिलों को दीवाना बना दिया है। एक्ट्रेस सफेद आउटफिट में नजर आईं और उनका प्लंजिंग नेकलाइन वाला गाउन लोगों को हैरान करने पर मजबूर कर रहा है क्योंकि वो इस ड्रेस में बहुत प्यारी लग रही हैं।

    Disha Patani ने पहन ली ट्रांसपैरेंट खिसकती हुई ड्रेस
  • Mar 27, 2024 11:02 AM

    पाकिस्तानी बेवफा गर्लफ्रेंड ने तोड़ा भारत की अंजलि का दिल,

    पाकिस्तानी और भारतीय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सूफी मलिक और अंजलि चक्र ने अपनी शादी तोड़ दी है और अलग होने का फैसला किया है। इंस्टाग्राम पर अलग-अलग पोस्ट में उन्होंने कहा कि उनके अलग होने के पीछे का कारण 'सूफी की बेवफाई' है। अंजलि ने कहा कि सूफी ने उन्हें धोखा दिया है और इसी वजह से उन्होंने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। वहीं, सूफी ने भी अपनी बेवफाई की बात कबूली है।

    पाकिस्तानी बेवफा गर्लफ्रेंड ने तोड़ा भारत की अंजलि का दिल,
  • Mar 27, 2024 11:01 AM

    के-पॉप गर्ल गैंग टी-आरा की एक्स मेंबर ने आत्महत्या करने की कोशिश की

    के-पॉप गर्ल गैंग टी-आरा की एक्स मेंबर और दक्षिण कोरियाई गायक एरियम काफी समय से चर्चा में हैं। शादी के बाद उनकी जिंदगी में आई चुनौतियों से एक्ट्रेस जूझ रही हैं और इस बीच खबर आ रही है कि 27 मार्च की सुबह एक्ट्रेस ने आत्महत्या करने की कोशिश की।

    के-पॉप गर्ल गैंग टी-आरा की एक्स मेंबर ने आत्महत्या करने की कोशिश की
  • Mar 27, 2024 10:13 AM

    आईपीएल मैच में कुत्ते पर हमला करने से नाराज वरुण धवन

    आईपीएल में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मैच के दौरान एक कुत्ता मैदान में घुस आया। इस कुत्ते पर आईपीएल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड और ग्राउंड स्टाफ ने हमला कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्ट्रीट डॉग्स ऑफ बाम्बे ने इस वीडियो को शेयर कर इसकी आलोचना की है। वहीं, वरुण धवन ने भी इस घटना की आलोचना की है।

    आईपीएल मैच में कुत्ते पर हमला करने से नाराज वरुण धवन
  • Mar 27, 2024 10:12 AM

    फिल्म 'दो और दो प्यार' का गाना रिलीज

    विद्या बालन, इलियाना डिक्रूज, प्रतीक गांधी और सेंधिल राममूर्ति की फिल्म 'दो और दो प्यार' 19 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का पहला गाना 'जज्बाती है दिल' रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 'दो और दो प्यार' के इस गाने को अरमान मलिक और अनन्या बिड़ला ने अपनी आवाज दी है, वहीं, कुणाल वर्मा ने इसके लिरिक्स लिखे हैं।

  • Mar 27, 2024 10:11 AM

    फिल्म 'कृष 4' की शूटिंग पर आया अपडेट

    ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष' के चौथे पार्ट यानी 'कृष 4' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म को लेकर नया अपडेट आया है। दरअसल, ऋतिक रोशन की इस फिल्म की शूटिंग को लेकर नई जानकारी सामने आई है। लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि ऋतिक रोशन की अपनी फिल्म 'कृष 4' की शूटिंग शुरू करने की प्लानिंग है। ये भी बताया जा रहा है कि ये प्रोजेक्ट एडवांस स्टेज पर है।

  • Mar 27, 2024 10:10 AM

    नितेश तिवारी की 'रामायण' में रणबीर कपूर की मां बनेगी ये टीवी एक्ट्रेस

    रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर ने इस फिल्म में भगवान राम का किरदार निभाने नोन-वेज छोड़ दिया है। रणबीर कपूर के अलावा फिल्म में स्टार्स की एंट्री को लेकर कई खबरें सामने आईं। अब तक इस फिल्म में कई बॉलीवुड को टीवी स्टार्स की एंट्री हो चुकी है। अब फिल्म में माता कौशल्या के रोल के लिए एक टीवी एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इंदिरा कृष्णन माता कौशल्या के रोल में नजर आ सकती हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक इसको लेकर अधिकारिक तौर पर कुछ सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X