इस फेमस सिंगर को खूब मारता था पति, बच्चों के सामने इज्जत की तार-तार, तंग आकर की आत्महत्या अब अस्पताल में...

Areum Suicide Case: के-पॉप गर्ल गैंग टी-आरा की एक्स मेंबर और दक्षिण कोरियाई गायक एरियम काफी समय से चर्चा में हैं। शादी के बाद उनकी जिंदगी में आई चुनौतियों से एक्ट्रेस जूझ रही हैं और इस बीच खबर आ रही है कि 27 मार्च की सुबह एक्ट्रेस ने आत्महत्या करने की कोशिश की।
दक्षिण कोरियाई मीडिया ओसेन के अनुसार, एरियम, जिसका पूरा नाम ली एरेउम है, वह हाल ही में एक अस्पताल में इलाज करा रही है लेकिन अभी तक होश में नहीं आई है। अभी तक एरियम का कोई और हेल्थ अपडेट सामने नहीं आया है। हालांकि, रिपोर्ट से पता चला कि एरियम ने अपनी जान लेने की कोशिश करने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था।
29 वर्षीय एरियम ने हाल ही में बताया था कि उनके एक्स हस्बैंड और बिजनेसमैन किम यंग-गुल सिंगर के साथ और उनके बच्चों के साथ काफी मारपीट करते हैं। 25 मार्च को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, एरियम ने एक लंबा बयान शेयर किया जिसमें उन्होंने किम पर काफी सारे संगीन आरोप लगाए। इनमें- फाइनेंशियल मदद करने से इनकार करना, अपने बच्चों की उपेक्षा करना, अपने बच्चों के सामने उनको मारना-पीटना, साथ ही जुआ और वेश्यावृत्ति में शामिल होना मौजूद था।
सिंगर ने कथित तौर पर किम के अक्रामक रवैये के कारण लगी चोटों की दो फोटोज भी साथ में अटैच कीं। कोरियाई मनोरंजन पोर्टल कोरियाबू के अनुसार, एरियम इससे पहले भी एक बार अपनी जान लेने की कोशिश की थी। उन्होंने एक बार खुलासा किया था कि अपनी बिगड़ती शादी के कारण खुद की जान लेने की कोशिश के बाद उन्हें ICU में भर्ती कराया गया था।
एरियम, जिन्होंने 2019 में किम से शादी की, उन्होंने पिछले साल 10 दिसंबर को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में घोषणा की कि उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी है। उसी पोस्ट में सिंगर ने यह भी खुलासा किया कि वह एक नए साथी से मिलीं, जिसने उन्हें उनके मौजूदा संकट से निपटने में उनकी मदद की और तलाक की कार्यवाही तय होने के बाद वह उनसे शादी करने की योजना बना रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications

