पाकिस्तानी बेवफा गर्लफ्रेंड ने तोड़ा भारत की अंजलि का दिल, शादी से चंद दिन पहले टूटा लेस्बियन कपल का रिश्ता

Anjali Sufi Breakup

Anjali Sufi Breakup: भारत की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंजलि चक्र ने उस वक्त लोगों को हैरान कर दिया था, जब उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि वो एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं। ऊपर से ये लड़की पाकिस्तान की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर थी और इस वजह से कई लोगों की भौहें तन गई थीं। लेकिन अब इस कपल ने अलग होने का फैसला ले लिया है।

पाकिस्तानी और भारतीय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सूफी मलिक और अंजलि चक्र ने अपनी शादी तोड़ दी है और अलग होने का फैसला किया है। इंस्टाग्राम पर अलग-अलग पोस्ट में उन्होंने कहा कि उनके अलग होने के पीछे का कारण 'सूफी की बेवफाई' है। अंजलि ने कहा कि सूफी ने उन्हें धोखा दिया है और इसी वजह से उन्होंने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। वहीं, सूफी ने भी अपनी बेवफाई की बात कबूली है।

इस फेमस समलैंगिक जोड़े ने साल 2019 में एथनिक आउटफिट पहने और बारिश में डांस करते हुए कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे, जिसने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया। इसी पोस्ट के जरिए उन्होंने ऐलान किया था वो अब एक रिलेशनशिप में आ गए हैं। यही नहीं, दोनों ने यह भी ऐलान किया कि वो जल्द ही शादी करेंगी लेकिन शादी से कुछ दिन पहले ही दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं।

अंजलि ने लगाया बेवफाई का इल्जाम

अंजलि ने अपने इंस्टा पोस्ट में कहा- 'सूफी और मुझे पिछले पांच सालों से भी ज्यादा समय तक एक प्यार भरा और सुंदर रिश्ता एक साथ बिताने का खूबसूरत मौका मिला था, जिसे आप सभी के साथ शेयर करके हम बहुत सम्मानित महसूस करते हैं।

'शुरुआत से ही, आपके प्यार और समर्थन ने हमारी जर्नी में एक अहम भूमिका निभाई है और हम आगे बढ़ते हुए उस प्यार को अपने साथ बनाए रखेंगे। आपके लिए यह एक झटका हो सकता है, लेकिन हमारी जर्नी अब बदल रही है। सूफी की बेवफाई के कारण हमने अपनी शादी रद्द करने और अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला किया है।'

अंजलि ने आगे लिखा- 'हम जैसे ही अपने रिश्ते को खत्म करेंगे, मैं चाहती हूं कि सूफी के प्रति बिल्कुल भी नकारात्मकता न दिखाई जाए और आप इस कठिन निर्णय का सम्मान करें। हमने जो एक-दूसरे के साथ शेयर किया है वह बहुत प्यार से भरा है और किसी जादू से कम नहीं है - मैं अपने इस रिश्ते को इस तरह से याद रखना चाहूंगी।'

सूफी ने भी रखा अपना पक्ष

इसके बाद सूफी ने भी अपने दिल की बात कही और लिखा- 'अंजलि के साथ मेरे रिश्ते में एक बड़ा बदलाव आया है। मैंने हमारी शादी से कुछ हफ्ते पहले उसे धोखा देकर एक बहुत बड़ी गलती की है। मैंने उसे बहुत ज्यादा ठेस पहुंचाई है। मैं अपनी गलती स्वीकार कर रही हूं। मैं इस स्थिति की गंभीरता को समझती हूं और अंजलि और अल्लाह से लगातार माफी मांग सकती हूं।'

सूफी ने आगे कहा- 'मैंने अपने इस काम से उन लोगों को ठेस पहुंचाई है, जिनसे मैं सबसे ज्यादा प्यार करती हूं और जिनकी मैं सबसे ज्यादा परवाह करती हूं, जिनमें हमारा परिवार और दोस्त भी शामिल हैं; हमारा समुदाय जिसका मैं सम्मान करती हूं। इन सभी सालों में हमारा समर्थन करने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद, हम आप सभी के ऋणी हैं। हम इस समय आप सभी से प्राइवेसी और सम्मान की मांग करते हैं।'

कौन हैं अंजलि और सूफी

आपको बता दें, अंजलि चक्र न्यूयॉर्क शहर की एक जानी-मानी कंटेट क्रिएटर और इवेंट मैनेजर हैं। वे मूल रूप से भारत की हैं। वहीं, 27 वर्षीय सूफी मलिक इंस्टाग्राम पर लाइफस्टाइल और फैशन से जुड़े कंटेंट के लिए चर्चित हैं। वे मौजूदा समय में अमेरिका के न्यूयॉर्क में फैशन, लाइफस्टाइल और ट्रैवलिंग से जुड़े कंटेंट बनाने का काम करती हैं।

Read more about: sufi malik anjali chakra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X