VIRAL VIDEO: सड़क पर लेटी नजर आईं Urfi Javed, फोटो खिंचने पर 2 सेकेंड में गद्दे की बना ली ड्रेस

Urfi Javed

Urfi Javed Latest Outfit: उर्फी जावेद टीवी की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो आए दिनों अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। फैन्स और सितारे भी उनके लुक्स के दीवाने हैं। उर्फी जो भी आउटफिट पहनती हैं वह उसके साथ न्याय करती हैं। उर्फी का फैशन स्टाइल देश भर में छाया हुआ है हर कोई उनकी नई क्रिएशन का इंतजार करता है। जहां बीते दिनों उन्होंने यूनिवर्स वाली ड्रेस पहनकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था तो वहीं इस बार उर्फी जावेद ने कुछ ऐसा पहना है जिसे देख आप भी सोच में पड़ जाएंगे।

जी हां, हाल ही में उर्फी जावेद के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया गया है। इस वीडियो में उर्फी का नया आउटफिट देख आप भी अपनी आंखें फाड़ लेंगे। जी हां, इस वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद सड़क पर गद्दा डालकर लेटी नजर आ रही हैं। वहीं जैसे ही कोई उन्हें आवाज देता है अरे चलो टाइम हो गया। इतने में तेजी से उर्फी ये कहते हुए उठती हैं अरे टाइम हो गया फिर वे तेजी से भागना शुरू करती हैं। वहीं जैसे ही वह उठती हैं वह अपने गद्दे की ड्रेस बना लेती हैं। उर्फी के इस नए आउटफिट ने तो लोगों को चौंका दिया है। बता दें कि इस वीडियो पर फैन्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं।

एक यूजर ने कहा हद हो गई अब तक चादर और गद्दे भी ड्रेस में आने लगे हैं तो वहीं दूसरे ने कहा हमें तो अब खिड़की और दरवाजे भी संभालकर रखने पड़ेंगे। तो वहीं एक फैन ने तारीफ करते हुए कहा जो क्रिएटिविटी उर्फी कर सकती है वह अभी तक किसी ने भी नहीं किया है मानना पड़ेगा आपको तो वहीं दूसरे फैन ने कहा कम से कम उर्फी किसी का स्टाइल कॉपी तो नहीं करती। बाकी सब तो कॉपी ड्रेस पहनते हैं। बता दें कि उर्फी जावेद इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट फॉलो कर लो यार को लेकर भी हेडलाइन्स में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X