रामायण में कौशल्या बनेंगी इंदिरा कृष्णन, सामने आई रणबीर कपूर के साथ अनसीन फोटो

Indira Krishnan will play Kaushalya in Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म रामायण इन दिनों जमकर सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट आ रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म के रिलीज होने का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारी बजट में बनकर तैयार हो रही इस फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी बड़ी है। कास्ट को लेकर आए दिनों नए नाम जुड़ रहे हैं साथ ही कई नाम बदले भी जा रहे हैं। फिलहाल तो फिल्म में खास किरदार कौशल्या को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में जानी मानी एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन कौशल्या का किरदार निभा सकती हैं।
पहले ही आ चुकी हैं रणबीर के साथ नजर
आपको बता दें कि इंदिरा कृष्णन पहले भी रणबीर कपूर के साथ काम कर चुकी हैं। जी हां, इंदिरा पहले रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल में नजर आई थीं। फिल्म में इंदिरा कृष्णन रणबीर की सास बनी थीं। इस फिल्म में रणबीर की एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म की कहानी और स्टार्स की मेहनत की वजह से फिल्म ने बंपर कंलेक्शन किया था।
ये सितारे भी आ सकते हैं नजर
रामायण में राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर को चुना गया है। बता दें कि रणबीर ने तैयारी भी शुरू कर दी है। वे अपनी बोल चाल की भाषा और हाव-भाव में बदलाव कर रहे हैं साथ ही उन्होंने तीरंदाजी की क्लास भी शुरू कर दी है। वहीं हनुमान के किरदार के लिए सनी देओल का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि मां सीता के किरदार के लिए साईं पल्लवी नजर आ सकती हैं, लेकिन जाह्ववी कपूर का नाम भी सामने आया था। इतना ही नहीं राजा दशरथ के किरदार के लिए अमिताभ बच्चन का नाम सामने आया है। फिल्म में रावण के किरदार के लिए केजीएफ के रॉकी भाई यश का नाम लिस्ट में है।


Click it and Unblock the Notifications











