Bollywood Hindi News Live: कानूनी पचड़े में फंसी 'एनिमल', फिल्मफेयर नॉमिनेशन में बजा शाहरुख का डंका

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 16 January: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल के सह-निर्माता होने का दावा करते हुए, सिने 1 स्टूडियोज प्राइवेट लिमिटेड ने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक मुकदमा दायर किया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि टी-सीरीज़ ने फिल्म के अधिकारों में उनका हिस्सा नहीं दिया है।

सिने1 स्टूडियोज प्राइवेट लिमिटेड का तर्क है कि दो प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म का निर्माण करने के लिए एक समझौता किया था, जिसके तहत उन्हें 35 प्रतिशत प्रोफिट का हिस्सा मिलना था और वह रणबीर कपूर-स्टारर एनिमल में 35 प्रतिशत इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी अधिकारों का हकदार था।

फिल्मफेयर नॉमिनेशन की घोषणा हो चुकी है और इन नॉमिनेशन में शाहरुख खान का डंका बजता दिख रहा है। लगभग हर कैटेगरी में शाहरुख खान की किसी ना किसी फिल्म का नाम मौजूद है। बेस्ट फिल्म के लिए शाहरुख खान की 'जवान' और 'पठान' दोनों हैं। बेस्ट एक्टर के नॉमिनेशन शाहरुख खान की डंकी और जवान है। वहीं बेस्ट म्यूजिक एल्बम में तो शाहरुख खान की इस साल रिलीज हुई तीनों फिल्में-'पठान', 'जवान'और 'डंकी' शामिल है।

LIVE Feed
  • Jan 16, 2024 6:32 PM

    'महारानी 3' में ग्रेजुएट होकर लौंटी हुमा कुरेशी, दमदार किरदार से कांपे विरोधी

    हुमा कुरैशी स्टारर राजनीतिक सीरीज 'महारानी' के निर्माताओं ने मंगलवार को सीजन-3 का टीजर जारी किया। इसमें शिक्षा और पावरफुल नैरेटिव के साथ 'रानी भारती' की वापसी हुई है। 1 मिनट 7 सेकेंड के टीजर में हुमा का किरदार रानी भारती इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करती नजर आ रही हैं। वह जेल में मिठाइयां बंटवाती हैं।

  • Jan 16, 2024 6:04 PM

    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्का- विराट को भी मिला न्योता, 22 जनवरी को आयोध्या पहुचेंगे सेलेब्स

    Anushka Sharma and Virat Kohli: देश में इस वक्त राम मंदिर को लेकर ही चर्चाएं चल रही हैं। 22 जनवरी को आयोध्या में होने वाला राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हर तरफ हलचल है, इस कार्यक्रेम के लिए तैयारियां जोरो पर चल रही हैं। इस खास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई सारे सेलेब्स, किक्रटरों और राजनेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। अब हाल ही में आयोध्या के समारोह में शामिल होने के लिए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को भी निमंत्रण मिला है।

    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्का- विराट को भी मिला न्योता, 22 जनवरी को आयोध्या पहुचेंगे सेलेब्स
  • Jan 16, 2024 5:24 PM

    राम मंदिर की सीढ़ियों पर पोछा लगाते नजर आए एवरग्रीन एक्टर जैकी श्रॉफ, वीडियो

    जैकी श्रॉफ भले ही इन दिनों फिल्मों में कम एक्टिव हो, लेकिन आज भी अपने एवरग्रीन स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। अब हाल ही में एक्टर का एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो पोछा लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जैकी श्रॉफ की इस वीडियो पर पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। जैकी श्रॉफ का ये वीडियो अयोध्या के राम मंदिर का नहीं बल्कि मुंबई शहर के सबसे पुराने राम मंदिर का है, जहां एक्टर ने हाल ही में शिरकत की।

  • Jan 16, 2024 5:15 PM

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन की वीडियो आई सामने, बीच पर मस्ती करती नजर आई फैमिली

    Priyanka Chopra and Nick Jonas daughter: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो और फोटोज सेलेब्स के सामने आते रहते हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुई हैं। इसमें देखा जा सकता है कि पूरा परिवार एक साथ मस्ती के मूड में हैं और मालती का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा है।

  • Jan 16, 2024 4:27 PM

    Maharani 3 Teaser: सत्ता की कुर्सी पर फिर होगा 'महारानी' हुमा कुरैशी का राज

    हुमा कुरैशी स्टारर वेब सीरीज महारानी फैंस की पहली पसंद मानी जाती है। पहले दो सीजन की अपार सफलता के बाद अब मेकर्स महारानी का तीसरा सीजन महारानी 3 लेकर आ रहे हैं। डायरेक्टर सौरभ भावे के निर्देशन बनी महारानी 3 का शानदार टीजर वीडियो रिलीज कर दिया गया है जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ने वाली है।

  • Jan 16, 2024 4:20 PM

    Divya Agarwal: शादी की खबरों के बीच दोस्तों संग गोवा में बैचलरेट पार्टी करती नजर आई एक्ट्रेस, तस्वीरें

    Divya Agarwal: टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार खबरों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल कुछ ही दिनों में मंगेतर अपूर्व पडगांवकर के साथ शादी रचाने जा रही हैं। अब हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें देखा गया है कि एक्ट्रेस गोवा में अपने दोस्तों संग बैचलरेट पार्टी कर रही हैं।

    Divya Agarwal: शादी की खबरों के बीच दोस्तों संग गोवा में बैचलरेट पार्टी करती नजर आई एक्ट्रेस, तस्वीरें
  • Jan 16, 2024 4:02 PM

    सुष्मिता सेन से अफेयर को लेकर विक्रम भट्ट ने किया खुलासा

    सुष्मिता सेन के साथ रिश्ते पर बोलते हुए उन्होने कहा, "मुझे अपने जीवन में किसी बात का पछतावा नहीं है, एक भी बात का, एक भी गलती का नहीं। "मैंने गलतियाँ की हैं, बहुत सारी गलतियाँ हैं, लेकिन मैंने उनसे सीखा है, शायद और भी बहुत कुछ सीखना बाकी है करना बाकी है।'' विक्रम भट्ट का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Jan 16, 2024 3:28 PM

    रीवा मिटाएगी अपने हाथों से ईशान के नाम की मेहंदी

    इस सीरियल में आप सभी को देखने को मिलेगा कि कैसे सवी का साथ देगा ईशान और वहीं दूसरी तरफ भोसले हाउस में सभी लोग ईशान को खोजते हुए नजर आएंगे। तभी दूर्वा मोबाइल पर देखेगी कि सवी को ब्लड की जरूरत है जिसके वजह से ईशान दादा सवी के पास गए हुए है। दुर्वा की ये बात सुनने के बाद अक्का साहेब, यशवंत और सभी लोग काफी गुस्सा हो जाएंगे। जैसे ही रीवा को ये बात पता चलेगा कि ईशान सवी के पास गया हुआ है वो काफी दुखी होगी और मेहंदी छुड़ा देगी। इसके बाद वो रोते हुए अफने कमरे में चली जाएगी।

  • Jan 16, 2024 3:00 PM

    Yuvraj Singh की बायोपिक करेगा ये सुपरस्टार?

    युवराज बोले, "कुछ दिनों पहली ही मैने एनिमल देखी है और मुझे लगता है कि रणबीर कपूर ऐसे एक्टर हैं जो कि मेरी बायोपिक के लिए परफेक्ट हो सकते हैं। लेकिन अगर बायोपिक बनती है तो ये पूरी तरह से निर्देशक का ही फैसला होगा।

  • Jan 16, 2024 2:39 PM

    Sidharth Malhotra के जन्मदिन पर रोमांटिक हुईं कियारा आडवाणी

    अपने करियर को पूरी तरह से सेट करने के बाद उन्होने इंड्स्ट्री की खूबसूरत हसीना कियारा आडवाणी से शादी कर ली थी। इस वक्त कियारा आडवाणी ने उनको जन्मदिन पर विश करते हुए लिपलॉक किया है। पति के बाहों में रोमांटिक होतीं कियारा आडवाणी की भी काफी तारीफ की जा रही हैं।

  • Jan 16, 2024 2:02 PM

    Bageshwar Baba की शरण में पहुंचे जैकलीन फर्नांडीज, शहनाज गिल और एल्विश यादव

    बागेश्वर वाले बाबा के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मानने वाले अब बॉलीवुड से भी सामने आ रहे हैं। इस वक्त कुछ सितारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये सितारे बाबा बागेश्वर वाले के दरबार में नजर आ रहे हैं और किसी भक्त की तरह आशीर्वाद ले रहे हैं।

  • Jan 16, 2024 1:12 PM

    नितेश तिवारी को मिल गए कुंभकरण और कैकेई?

    खबरें हैं कि इस रामायण में कैकेई का किरदार मशहूर अभिनेत्री लारा दत्ता करने वाली हैं। इसके अलावा कुंभकरण जो कि रावण का एक भाई था, उसका किरदार बॉबी देओल निभाते हुए नजर आने वाले हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। देखने वाली बात होगी नितेश तिवारी कब तक अपने स्टार्स को लेकर आधिकारिक ऐलान करते हैं।

  • Jan 16, 2024 12:28 PM

    हांफने लगी कैटरीन कैफ की मेरी क्रिसमस

    12 जनवरी को रिलीज हुई विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ बॉक्स ऑफिस पर हांफने लगी है। हैरानी की बात ये है कि अच्छे रिव्यूज मिलने के बाद भी इस फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर बहुत धीमी है। हिंदी और तमिल में रिलीज हुई इस फिल्म ने सोमवार को सिर्फ 1.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। भारत में ‘मैरी क्रिसमस’ का टोटल कलेक्शन 11.38 करोड़ रुपये हो चुका है। अब तक ये फिल्म 15 करोड़ भी नहीं कमा पाई है।

  • Jan 16, 2024 12:26 PM

    66 साल के जैकी श्रॉफ ने पहले राम मंदिर के आंगन को किया साफ

    अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में जहां शामिल होने के लिए जहां कई सितारे आमंत्रित हैं और 22 जनवरी का इंतजार कर रहे हैं। न तैयारियों के बीच जैकी श्रॉफ राम मंदिर के प्रांगण और मंदिर की सीढ़ियों को साफ करते नजर आए। 66 साल के जैकी श्रॉफ ने सबसे पुराने राम मंदिर के सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

  • Jan 16, 2024 10:57 AM

    'हनु-मैन' ने पास किया मंडे टेस्ट, कमा डाले इतने करोड़

    तेलुगु फिल्म स्टार तेजा सज्जा स्टारर निर्देशक प्रशांत वर्मा की मूवी 'हनु-मैन' लगातार सिनेमाघरों से शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस मूवी को सिनेमाघरों में लोगों ने हाथों हाथ लिया है। तेलुगु स्टार तेजा सज्जा की सुपरहीरो बेस्ड ये फिल्म देश भर में अच्छी कमाई हासिल कर फर्स्ट मंडे का क्रूशियल टेस्ट पास करने में भी सफल रही। सामने आई लेटेस्ट अर्ली एस्टिमेट्स की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 50 करोड़ की कुल कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म की कुल कमाई इन 4 दिनों में करीब 55.15 करोड़ रुपये हो चुकी है।

  • Jan 16, 2024 10:53 AM

    वीर दास और एकता कपूर ने विदेशी जमीन पर गाड़े झंडे

    इस बार का एमी अवॉर्ड्स इसलिए भी खास है क्योंकि इस बार दो भारतीय कलाकारों को इस सम्मान से नवाजा गया है। जहां एक तरफ एकता कपूर को इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया वहीं दूसरी तफर वीर दास को अपने नेटफ्लिक्स कॉमेडी स्पेशल, वीर दास: लैंडिंग के लिए पुरस्कार मिला।

    वीर दास और एकता कपूर ने विदेशी जमीन पर गाड़े झंडे
  • Jan 16, 2024 10:04 AM

    खत्म हुआ फैंस का इंतजार, सितारों से सजी दिखी एमी अवॉर्ड्स की रात

    Emmy Awards 2024: इस साल का एमी अवॉर्ड्स लेखकों और अभिनेताओं की हड़ताल के कारण 18 सितंबर, 2023 से स्थगित होने के बाद आया है। फैंस टेलीविजन की सितारों से सजी इस रात में अपने पसंदीदा सितारों को जीतते और चकाचौंध होते देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 75वें एमी अवार्ड्स काफी देरी के बाद कैलिफोर्निया के डाउनटन लॉस एंजिल्स में पीकॉक थिएटर में शुरू हुए।

  • Jan 16, 2024 9:47 AM

    समर्थ के जाने से ईशा का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, लेकिन मुनव्वर के चेहरे पर झलकी खुशी

    कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के हालिया एपिसोड में समर्थ जुरेल का शो में सफर उनके एलिमिनेशन के साथ खत्म हो गया। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से, समर्थ की जर्नी खत्म हो गई क्योंकि उन्हें दर्शकों से सबसे कम वोट मिले। जहां बिग बॉस द्वारा अपना नाम लिए जाने की बात सुनकर ईशा मालविया रो पड़ीं, वहीं घर से बाहर निकलते ही अभिषेक कुमार ने उनसे माफी मांगी।

    समर्थ के जाने से ईशा का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, लेकिन मुनव्वर के चेहरे पर झलकी खुशी
  • Jan 16, 2024 9:47 AM

    विक्की जैन ने आयशा से सबके सामने की गंदी बात

    Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 के घर के अंदर विक्की जैन और अंकिता लोखंडे के लड़ाई-झगड़े आम हो गए हैं। हालिया एपिसोड में, अंकिता ने अपने पति के व्यवहार की आलोचना की और कहा कि वह एक 'वुमनाइजर' की तरह लग रहे हैं। बाद में, अंकिता ने आयशा खान के साथ उनकी बातचीत को 'घटिया' भी कहा, जब दोनों एक मजाक में लगे हुए थे।

    विक्की जैन ने आयशा से सबके सामने की गंदी बात
  • Jan 16, 2024 9:46 AM

    चाहकर Animal को OTT पर रिलीज नहीं कर पाएंगे मेकर्स, इस कानूनी पचड़े में बुरी तरह से फंसी फिल्म

    Animal Case: संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल के सह-निर्माता होने का दावा करते हुए, सिने 1 स्टूडियोज प्राइवेट लिमिटेड ने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक मुकदमा दायर किया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि टी-सीरीज़ ने फिल्म के अधिकारों में उनका हिस्सा नहीं दिया है।

    चाहकर Animal को OTT पर रिलीज नहीं कर पाएंगे मेकर्स, इस कानूनी पचड़े में बुरी तरह से फंसी फिल्म

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X