Emmy Awards 2024: 'सक्सेशन' और 'द बेयर' ने मारी बाजी, वीर दास और एकता कपूर ने विदेशी जमीन पर गाड़े झंडे

Emmy Awards 2024: 75वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स पीकॉक थिएटर में दिए जा रहे हैं, यह मौका कई महीनों की देरी के बाद आया है। यह अवॉर्ड पहले 18 सितंबर, 2023 में होने वाले थे लेकिन फिर बाद में इसे पोस्ट पोन कर दिया गया। एक्टर्स और राइटर्स दोनों की हड़तालें, स्ट्रीमिंग की ओर बड़े पैमाने पर बदलाव और भी कई कारणों की वजह से ये बहुप्रतीक्षित शो लेट हुआ है।
इस बार का एमी अवॉर्ड्स इसलिए भी खास है क्योंकि इस बार दो भारतीय कलाकारों को इस सम्मान से नवाजा गया है। जहां एक तरफ एकता कपूर को इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया वहीं दूसरी तफर वीर दास को अपने नेटफ्लिक्स कॉमेडी स्पेशल, वीर दास: लैंडिंग के लिए पुरस्कार मिला।
ये है एमी अवॉर्ड विनर्स की पूरी लिस्ट
कॉमेडी सीरीज में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
'द बेयर' के लिए आयो एडेबिरी
कॉमेडी सीरीज़ में बेस्ट लीड एक्ट्रेस
एबॉट एलीमेंट्री के लिए क्विंटा ब्रूनसन
ड्रामा सीरीज़ में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
द व्हाइट लोटस के लिए जेनिफर कूलिज
ड्रामा सीरीज़ में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
सक्सेशन में मैथ्यू मैकफेडेन
कॉमेडी सीरीज में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
'द बेयर' के लिए एबन मॉस-बाचराक
कॉमेडी सीरीज में बेस्ट एक्टर
'द बेयर' के लिए जेरेमी एलन
बेस्ट स्क्रिप्टेड वैरायटी सीरीज
लास्ट वीक टुनाइट विद जॉन ओलिवर
लिमिटेड सीरीज में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
डेहमर के लिए नीसी नैश
कॉमेडी सीरीज में बेस्ट डायरेक्टर
'द बेयर' के लिए क्रिस्टोफर स्टोरर
कॉमेडी सीरीज में बेस्ट राइटिंग
'द बेयर' के लिए क्रिस्टोफर स्टोरर
बेस्ट रिएलिटी कॉम्पटीशन
RuPaul की ड्रैग रेस
वैरायटी सीरीज के लिए बेस्ट राइटिंग
लास्ट वीक टुनाइट विद जॉन ओलिवर के लिए जॉन ओलिवर
बेस्ट टॉक सीरीज
ट्रेवर नोआह के साथ द डेली शो
किसी लिमिटेड या एंथोलोजी सीरीज या मूवी के लिए बेस्ट डायरेक्शन
बीफ के लिए ली सुंग-जिन
किसी लिमिटेड या एंथोलोजी सीरीज या मूवी में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
ब्लैक बर्ड के लिए पॉल वाल्टर हाउज़र
एक ड्रामा सीरीज के लिए बेस्ट लेखन
सक्सेशन के लिए जेसी आर्मस्ट्रांग
किसी लिमिटेड या एंथोलोजी सीरीज या मूवी के लिए बेस्ट लेखन
बीफ के लिए ली सुंग-जिन
एक ड्रामा सीरीज के लिए बेस्ट डायरेक्शन
सक्सेशन के लिए मार्क मायलोड
किसी लिमिटेड या एंथोलोजी सीरीज या मूवी में बेस्ट लीड एक्टर
बीफ़ के लिए स्टीवन युन
किसी लिमिटेड या एंथोलोजी सीरीज या मूवी में बेस्ट लीड एक्ट्रेस
बीफ़ के लिए अली वोंग
आउटस्टैंडिंग लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज़
'द बीफ'
ड्रामा सीरीज़ में बेस्ट लीड एक्टर
कीरन कल्किन
ड्रामा सीरीज़ में बेस्ट लीड एक्ट्रेस
सक्सेशन के लिए सारा स्नूक
बेस्ट कॉमेड सीरीज
द बेयर
सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज
सक्सेशन


Click it and Unblock the Notifications











