..................... Bigg Boss 17 Update Ankita Lokhande asks Vicky Jain to behave as he talked cheap things to ayesha khan - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 17: विक्की जैन ने आयशा से सबके सामने की गंदी बात, अश्लील बातें सुनकर पत्नी अंकिता हुईं हैरान और फिर.

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 के घर के अंदर विक्की जैन और अंकिता लोखंडे के लड़ाई-झगड़े आम हो गए हैं। हालिया एपिसोड में, अंकिता ने अपने पति के व्यवहार की आलोचना की और कहा कि वह एक 'वुमनाइजर' की तरह लग रहे हैं। बाद में, अंकिता ने आयशा खान के साथ उनकी बातचीत को 'घटिया' भी कहा, जब दोनों एक मजाक में लगे हुए थे।

इसकी शुरुआत गार्डन एरिया में हुई जब विक्की जैन को जमीन पर लेटे हुए देखा गया और उनके बगल में सोफे पर मनारा चोपड़ा और ईशा मालवीय बैठी थीं। अंकिता भी उनके साथ बैठी थीं जब उन्होंने विक्की से कहा, "यह बाहर जा रहा है क्योंकि तुम एक वुमनाइजर हो, तुम लोगों के साथ छेड़खानी कर रहे हो। आप तो मजे ले रहे हो इस चीज के। आपकी ये इमेज बाहर जा रही है। आप तो ऐसे हो नहीं ना।"

बिग बॉस 17 के घर के अंदर, विक्की जैन को सोते हुए देखा गया था, जब आयशा खान एक अजीब सी बाली, हेडबैंड और मेकअप के साथ मजाकिया कपड़े पहनकर विक्की के पास गईं और उन्हें 'डॉली' के रूप में पेश किया। उनके साथ अंकिता और ईशा भी थीं। जैसे ही आयशा ने अपना परिचय डॉली के रूप में दिया, विक्की ने उससे पूछा, 'कहा डोलना हैं आपको?'

दोनों ने बातचीत की और विक्की ने उससे पूछा, "मैं आपको लेटे हुए कैसे लगता हूं?" इस पर अंकिता ने जवाब दिया, "तुझे अश्लील बातें ही करनी हैं?" इसके अलावा, एक्ट्रेस ने बताया कि बातचीत घटिया लग रही थी, भले ही यह सब मजाक में था। उन्होंने कहा कि अगर वह किसी से पूछें कि लेटते समय वह कैसी दिखती हैं, तो यह भी उतना ही घटिया लगेगा। ईशा उनकी बात से सहमत हुईं। हालांकि, विक्की ने कहा कि यह अंकिता ही हैं जो बातचीत को गलत तरीके से पेश कर रही हैं।

Read more about: bigg boss bigg boss 17
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X