चाहकर भी Animal को OTT पर रिलीज नहीं कर पाएंगे मेकर्स, इस कानूनी पचड़े में बुरी तरह से फंसी फिल्म

Animal OTT Release

Animal OTT Release Case: संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल के सह-निर्माता होने का दावा करते हुए, सिने 1 स्टूडियोज प्राइवेट लिमिटेड ने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक मुकदमा दायर किया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि टी-सीरीज़ ने फिल्म के अधिकारों में उनका हिस्सा नहीं दिया है।

सिने1 स्टूडियोज प्राइवेट लिमिटेड का तर्क है कि दो प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म का निर्माण करने के लिए एक समझौता किया था, जिसके तहत उन्हें 35 प्रतिशत प्रोफिट का हिस्सा मिलना था और वह रणबीर कपूर-स्टारर एनिमल में 35 प्रतिशत इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी अधिकारों का हकदार था। हालांकि, टी-सीरीज के साथ हस्ताक्षरित 2019 अधिग्रहण समझौते में विभिन्न धाराओं के उल्लंघन का दावा करते हुए, सिने 1 ने अनुरोध किया है कि फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ नहीं किया जाना चाहिए।

सिने 1 स्टूडियोज ने आरोप लगाया कि टी-सीरीज़ ने फिल्म बनाने, प्रचार करने और रिलीज करने के लिए खर्च किया, बिना कोई डिटेल शेयर किए बॉक्स ऑफिस सेल्स पर रेवेन्यू हासिल किया और प्रोफिट शेयरिंग समझौते के बावजूद उन्हें कोई पैसा नहीं दिया गया। वरिष्ठ वकील संदीप सेठी सिने1 की ओर से पेश हुए और कहा, "वो (टी-सीरीज़) सारा पैसा इकट्ठा कर रहे हैं लेकिन हमें एक पैसा भी नहीं दिया गया है... हमारा उनके साथ एक लंबा रिश्ता है लेकिन वे समझौते का सम्मान नहीं करते हैं। हम रिश्ते और एग्रीमेंट की पवित्रता का सम्मान करते थे, इसलिए, हमने अदालत में जाने में जल्दबाजी नहीं दिखाई थी।"

दूसरी ओर, वरिष्ठ वकील अमित सिब्बल टी-सीरीज़ की ओर से पेश हुए। उन्होंने कहा कि सिने 1 स्टूडियोज ने रणबीर कपूर-स्टारर एनिमल में एक पैसा भी निवेश नहीं किया और कहा कि 2 अगस्त, 2022 को किए गए एक संशोधन के अनुसार, सिने 1 स्टूडियोज ने 2.6 करोड़ रुपये में अपने सभी इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी के अधिकार छोड़ दिए। उन्होंने कहा, "इस संशोधन को छुपाया गया है। उन्हें ₹2.6 करोड़ मिले। उन्होंने फिल्म में एक पाई भी नहीं लगाई है और फिर भी उन्हें ₹2.6 करोड़ मिले।"

हालांकि, संशोधन की जांच करने के बाद, जब अदालत ने सेठी और ब्रीफिंग वकील से पूछा कि क्या उन्हें इसकी जानकारी है, तो उन्होंने नहीं में जवाब दिया, जिसके कारण अदालत ने मामले को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया।

अंतरिम राहत के लिए अपने आवेदन में, सिने 1 ने टी-सीरीज़ द्वारा समझौते की शर्तों का पालन करने तक नेटफ्लिक्स पर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। सेठी ने कहा, "इस मुकदमे में उन्होंने यह सब छुपाया है और पहले पैराग्राफ में उन्होंने दावा किया है कि वह फिल्म में इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी अधिकारों के 35 प्रतिशत मालिक हैं और इस आधार पर, वह अंतरिम प्रार्थना चाहते हैं कि नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म की रिलीज रोक दी जाए क्योंकि वह फिल्म के कॉपीराइट के आंशिक मालिक हैं।"

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित, एनिमल एक रिवेंज ड्रामा है जिसमें रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल, सिद्धांत कार्निक और तृप्ति डिमरी सहित अन्य प्रमुख भूमिकाएं निभा रहे हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।

More from Filmibeat

Read more about: animal sandeep reddy vanga
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X