Bollywood Highlights: सलमान ने जेल में बिताए दिनों पर की बात, अमिताभ का अजीबोगरीब ट्वीट

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 09 February: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सलमान खान के भाई अरबाज खान के बेटे अरहान खान इन दिनों पॉडकास्ट की दुनिया में छाए हुए हैं। डंब बिरयानी नाम के इस पॉडकास्ट में सलमान खान ने अपनी कम नींद को लेकर खुलासा किया और कहा- 'मैं कुछ घंटे ही सो पाता हूं। महीने में एक ही बार ऐसा होता है कि मैं दिन में 7-8 घंटे की नींद पूरी करता हूं। कभी-भी तो मुझे थोड़ा सा भी ब्रेक मिलता है तो मैं मिनटों के लिए सो जाता हूं। मैं बस तब सोता हूं जब मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं होता है। मैं जब जेल में था तो मैं बहुत अच्छी नींद लेता था। प्लेन में टरबुलेंस होता है तब भी मैं सोता हूं क्योंकि उस समय मैं कुछ नहीं कर सकता। मेरे हाथ में कुछ नहीं रहता।'

अमिताभ बच्चन ने बीती रात एक्स पर कुछ शब्दों का अजीबोगरीब पोस्ट किया। बिग बी ने लिखा, 'T 5281 - time to go..." जिसका मतलब है 'समय आ गया है'। उनके इस पोस्ट ने उनके सभी फैंस परेशान और हैरान करके रख दिया है। बिग बी ने जो भी लिखा उसे पढ़कर लोग अपने तरह-तरह के रिएक्शन रिएक्शन दे रहे हैं।

LIVE Feed
  • Feb 9, 2025 8:26 PM

    सड़कों पर गाना गाने उतरे Ed Sheeran तो भड़क गई पुलिस, फैन्स के सामने कर दिया ऐसा हाल, VIRAL हो रहा VIDEO

    Ed Sheeran came on street to sing song: ब्रिटेन के मोस्ट पॉपुलर सिंगर एड शीरन बेंगलुरु की सड़कों पर अपनी टीम का साथ गाना गाते नजर आ रहे थे, इतने में ही पुलिस भी आ पहुंची लेकिन एड शीरन के गाने सुनने के लिए नहीं बल्कि उन्हें धमकाने के लिए।

    सड़कों पर गाना गाने उतरे Ed Sheeran तो भड़क गई पुलिस, फैन्स के सामने कर दिया ऐसा हाल, VIRAL हो रहा VIDEO
  • Feb 9, 2025 5:57 PM

    अमिताभ बच्चन इस बच्चे के नाम करेंगे अपनी 1600 करोड़ की प्रॉपर्टी

    Reddit को दिए एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन ने कहा था कि- जब मैं मरूंगा तब जो कुछ भी मेरे पास होगा वो मेरी बेटी और मेरे बेटे के बीच बराबर-बराबर बांटा जाएगा। इसमें कोई भी भेदभाव नहीं किया जाएगा। यह जया और मैंने पहले ही तय कर लिया था।

    अमिताभ बच्चन इस बच्चे के नाम करेंगे अपनी 1600 करोड़ की प्रॉपर्टी
  • Feb 9, 2025 5:11 PM

    हाथों में इस नाम की मेहंदी लगवाकर बुरी फंसीं सारा अली खान, लोग बोले- अपने बॉयफ्रेंड का नाम...

    Sara Ali khan in trouble applying mehendi of this name: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के हाथों में महेंदी लगी है, लेकिन जैसे ही लोगों की नजरें उनकी मेहंदी पर पड़ीं लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

    हाथों में इस नाम की मेहंदी लगवाकर बुरी फंसीं सारा अली खान, लोग बोले- अपने बॉयफ्रेंड का नाम...
  • Feb 9, 2025 4:00 PM

    श्रद्धा वाकर के पिता का निधन, बेटी के अंतिम संस्कार का कर रहे थे इंतजार...

    Shraddha walker father passes away: श्रद्धा वाकर के पिता का रविवार को निधन हो गया है। श्रद्धा के पिता विकास वाकर मुंबई के वसई में रहते थे। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हुआ है। बता दें कि 18 मई साल 2022 में विकास वाकर की बेटी श्रद्धा वाकर की दिल्ली के महरौली इलाके में हत्या हो गई थी। बता दें कि 28 वर्षीय श्रद्धा वाकर अपने बॉयफ्रेंड आफताब अमीन पूनावाला के साथ रहा करती थीं, लेकिन आफताब ने उनके टुकड़े-टुकड़े करके हत्या कर दी थी।

  • Feb 9, 2025 1:52 PM

    Urfi Javed ने फिर पहनी यूनिक आउटफिट

    सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद नजर आ रही हैं और पैपाराजी को पोद दे रही हैं. उन्होंने एक बार फिर ऐसी ड्रेस पहनी है जो लोगों का ध्यान खींच रही है. इस बार उर्फी जावेद ने जो ड्रेस पहनी थी जो उनके चारों तरफ घूम रही है. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह हर बार हैरान करने वाली ड्रेस पहनकर आएंगी. एक्ट्रेस को इस अंदाज में देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का माथा ठनक गया और उन्होंने जमकर कमेंट किए हैं.

  • Feb 9, 2025 1:51 PM

    'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में पहला एविक्शन, बाहर हुआ ये दमदार कंटेस्टेंट

    सेलेब्रिटी मास्टरशेफ हर बीतते दिन शो में कॉम्पटीशन और भी मुश्किल होता जा रहा है. हाल ही में शो का पहला एलिमिनेशन भी हो चुका है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चंदन प्रभाकर शो से बाहर हो गए हैं. पहली टीम सर्विस चुनौती के बाद ब्लू टीम को एलिमिनेशन टास्क का सामना करना पड़ा, जिसमें गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, चंदन प्रभाकर और उषा नाडकर्णी डेंजर जोन में आ गए थे. जजों से खराब कमेंट्स मिलने के कारण तेजस्वी और चंदन प्रभाकर बॉटम टू में थे. आखिरकार, चंदन प्रभाकर को शो से एलिमिनेट कर दिया गया.

  • Feb 9, 2025 1:47 PM

    फैशन शो करने पहुंचे सिंगर Harrdy Sandhu को पुलिस ने हिरासत में लिया

    सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को जानकारी मिली थी, कि इस फैशन शो के आयोजन के लिए प्रशासन से उचित अनुमति नहीं ली गई थी. इसके बाद पुलिस ने शो को रोकने का फैसला लिया, और हार्डी संधु को भी हिरासत में ले लिया. प्रशासन से अनुमति न मिलने के कारण यह कार्रवाई की गई.

  • Feb 9, 2025 1:46 PM

    सनम तेरी कसम की री-रिलीज ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे

    Sanam Teri Kasam Re-Release Box Office Collection: हर्षवर्धन राणे और मारवा होकेन स्टारर रोमांटिक ड्रामा 'सनम तेरी कसम' ने सिनेमाघरों में शानदार वापसी की है, और सिर्फ दो दिनों में 2016 के बॉक्स ऑफिस की कमाई को पार कर लिया है।

    सनम तेरी कसम की री-रिलीज ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे
  • Feb 9, 2025 1:45 PM

    Delhi Metro के बाद रेप मामले के दोषी आसाराम बापू के होर्डिंग मुंबई में भी लगे

    Asaram Bapu Hoardings In Navi Mumbai: बलात्कार के दोषी आसाराम बापू के विज्ञापन हाल ही में महाराष्ट्र के नवी मुंबई में दिखाई दिए। इस शह आसाराम बापू के होर्डिंग देखे गए। शहर के पब्लिक प्लेसेस पर बलात्कार के दोषी और आध्यात्मिक गुरु के बड़े पोस्टर लगे हुए थे, जिसने लोगों का ध्यान खींचा और उनके खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

    Delhi Metro के बाद रेप मामले के दोषी आसाराम बापू के होर्डिंग मुंबई में भी लगे
  • Feb 9, 2025 1:44 PM

    मुंबई पहुंचते ही Monalisa को मिला नया ठिकाना

    Monalisa Video: महाकुंभ में माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा रातों-रात फेमस हो गई है। उनके वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कुछ असली होते हैं तो कुछ फेक। ऐसे में कई लोग जानना चाहते हैं कि इन दिनों मोनालिसा कर क्या रही हैं।

    मुंबई पहुंचते ही Monalisa को मिला नया ठिकाना
  • Feb 9, 2025 10:49 AM

    हिमेश की फिल्म में आई गिरावट, खुशी जुनैद की मूवी को मिला वीकेंड का फायदा

    Badass Ravikumar vs Loveyapa Box Office Collection Day 2: इस हफ्ते, हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडैस रविकुमार' आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म 'लवयापा' से सीधी टक्कर ले रही है। 'बैडैस रविकुमार' ने अच्छी शुरुआत करके लोगों को हैरान कर दिया है और वहीं 'लवयापा' ने उम्मीद से कम शुरुआत की।

    हिमेश की फिल्म में आई गिरावट, खुशी जुनैद की मूवी को मिला वीकेंड का फायदा
  • Feb 9, 2025 10:47 AM

    Salman Khan ने अरबाज मलाइका के बेटे Arhaan Khan की लगाई क्लास

    Salman Khan Schools Arhaan Khan: मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान ने 2024 में अपना पॉडकास्ट डंब बिरयानी लॉन्च किया है और हाल ही में इसका एक नया एपिसोड आया है और इस नए एपिसोड में उनके चाचा बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी शामिल हैं।

    Salman Khan ने अरबाज मलाइका के बेटे Arhaan Khan की लगाई क्लास
  • Feb 9, 2025 10:47 AM

    इस मुस्लिम एक्ट्रेस ने पहले बड़े सिख स्टार किड से शादी की, तलाक लेने के बाद हिंदू एक्टर को बनाया पति और अब...

    9 दिसंबर 1968 को हैदराबादी मुस्लिम परिवार में जमाल हाशमी और रिजवाना हाशमी के घर जन्मीं फराह नाज, जो एक्ट्रेस तब्बू की बड़ी बहन और मशहूर शबाना आज़मी की भतीजी भी हैं। उन्होंने 17 साल की उम्र में उन्होंने यश चोपड़ा की फिल्म फासले से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जो 1985 में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

    इस मुस्लिम एक्ट्रेस ने पहले बड़े सिख स्टार किड से शादी की, तलाक लेने के बाद हिंदू एक्टर को बनाया पति और अब...
  • Feb 9, 2025 10:46 AM

    Udit Narayan के किसिंग वीडियो वायरल होने के बाद मुंह छिपाकर घूम रहे बेटे Aditya Narayan?

    Aditya Narayan Video: आदित्य नारायण को हाल ही में मीडिया से नजरें बचाते हुए देखा गया। ऐसा उनके पिता उदित नारायण के किसिंग वीडियो वीडियो वायरल होने के बाद हुआ।

    Udit Narayan के किसिंग वीडियो वायरल होने के बाद मुंह छिपाकर घूम रहे बेटे Aditya Narayan?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X