Delhi Metro के बाद रेप मामले के दोषी आसाराम बापू के होर्डिंग मुंबई में भी लगे, लोगों ने तुरंत की ये डिमांड

Asaram Bapu Hoardings In Navi Mumbai: बलात्कार के दोषी आसाराम बापू के विज्ञापन हाल ही में महाराष्ट्र के नवी मुंबई में दिखाई दिए। इस शह आसाराम बापू के होर्डिंग देखे गए। शहर के पब्लिक प्लेसेस पर बलात्कार के दोषी और आध्यात्मिक गुरु के बड़े पोस्टर लगे हुए थे, जिसने लोगों का ध्यान खींचा और उनके खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
लोगों ने की शिकायत
सुमित शर्मा नामक एक स्थानीय निवासी ने एक्स पर आसाराम बापू के पोस्टरों की तस्वीरें शेयर कीं और बताया कि वे वाशी और कोपर खैराने की सड़कों पर आसाराम बापू के पोस्टर लगे हुए थे। तस्वीरों में दिखाया गया है कि ये होर्डिंग्स वाशी रेलवे स्टेशन और शहर के अहम बस स्टॉप के पास लगाए गए हैं। शर्मा ने मामले की निंदा की और शहर प्रशासन से जल्द से जल्द इस पर गौर करने की मांग की।
एक दोषी बलात्कारी और जेल की सजा काट रहे व्यक्ति की तस्वीर वाले होर्डिंग्स को खुलेआम प्रदर्शित करने की हरकत पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने लिखा, "वाशी स्टेशन, कोपर खैराने के बाहर बलात्कार के दोषी की तस्वीर वाले 'पेरेंट्स डे' विज्ञापनों के होर्डिंग्स... शर्मनाक @NMMCCommr... सर कृपया कार्रवाई करें"।
होर्डिंग पर मैसेज
होर्डिंग पर मैसेज 14 फरवरी को 'माता-पिता पूजन दिवस' मनाने का था, जिसे दुनिया भर में वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है। इसमें लिखा था, "मातृ-पितृ पूजन दिवस - सच्चा प्रेम दिवस"। ये विज्ञापन आसाराम बापू आश्रम, अहमदाबाद में बनाए गए और शहर में लगाए गए।
इस महीने की शुरुआत में, एक्स यूजर्स ने दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों का ध्यान रेल डिब्बों से आसाराम बापू के सभी पोस्टर हटाने के लिए आकर्षित किया था। सोशल मीडिया पर कई नेटिजन्स ने अपनी आवाज उठाई और अधिकारियों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर लगे ऐड के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया, जिसके बाद DMRC ने जवाब दिया और बताया कि विज्ञापन जल्द ही हटा दिए जाएंगे।
जेल में आसाराम बापू
2013 में, स्वयंभू संत आसाराम बापू (83) को अपने आश्रम में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के लिए दोषी ठहराया गया था। उन्हें राजस्थान के जोधपुर जेल में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। गांधीनगर सेशन कोर्ट ने उन पर ₹50,000 का जुर्माना भी लगाया था। 18 दिसंबर, 2024 से शुरू होकर, वह 17 दिनों की पैरोल पर थे और जनवरी की शुरुआत में जेल वापस आ गया। अब, वो फिर से खराब सेहत का हवाला देते हुए बाहर है। लाइव लॉ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वो अपने इलाज के लिए 31 मार्च तक अंतरिम जमानत पर है।


Click it and Unblock the Notifications











