इस मुस्लिम एक्ट्रेस ने पहले बड़े सिख स्टार किड से शादी की, तलाक लेने के बाद हिंदू एक्टर को बनाया पति और अब...

9 दिसंबर 1968 को हैदराबादी मुस्लिम परिवार में जमाल हाशमी और रिजवाना हाशमी के घर जन्मीं फराह नाज, जो एक्ट्रेस तब्बू की बड़ी बहन और मशहूर शबाना आज़मी की भतीजी भी हैं। उन्होंने 17 साल की उम्र में उन्होंने यश चोपड़ा की फिल्म फासले से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जो 1985 में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।
हालांकि, उनकी पहली फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन फराह ने अपनी शानदार खूबसूरती और एक्टिंगस से दर्शकों को खूब इंप्रेस किया और इस तरह उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से ढेरों ऑफर मिलने लगे।
फराह नाज की फेमस फिल्में
इसके बाद के सालों में, फराह नाज ने राजेश खन्ना, धर्मेंद्र, ऋषि कपूर, विनोद खन्ना, मिथुन चक्रवर्ती, संजय दत्त, अनिल कपूर, सनी देओल, गोविंदा और आमिर खान जैसे नामी-गिरामी एक्टर्स के साथ 'इमानदार', 'मरते दम तक', 'कौन फिर आएगी', 'यतीम', 'बाप नंबरी बेटा दस नंबरी', 'बेगुनाह', 'सौतेला भाई', 'पति पत्नी और तवायफ', 'खुदा गवाह' और 'अमर प्रेम' जैसी सक्सेसफुल फिल्मों में काम किया।
फराह नाज की कॉन्ट्रोवर्सी
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फराह के करियर दो बड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज हुईं। पहली कॉन्ट्रोवर्सी 1989 में कसम वर्दी की फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई, जब चंकी पांडे ने एक मजाक किया जिससे फराह इतनी नाराज हो गईं कि उन्होंने कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मार दिया। उसी साल, अनिल कपूर के साथ उनकी फिल्म 'रखवाला' के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद, अनलि कपूर ने कहा था कि अगर फिल्म की एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित होतीं तो फिल्म कामयाब हो सकती थी। इस बात से फराह नाराज हो गईं और उन्होंने जवाब में अनिल कपूर को धमकी भी दी।
फराह नाज की पर्सनल लाइफ
1996 में, फराह ने एक पंजाबी जाट सिख परिवार में शादी कर ली, उन्होंने बिंदू दारा सिंह को अपना हमसफर बनाया, जो कि भारतीय पहलवान और एक्टर दारा सिंह के बेटे थे। इस कपल ने एक साल बाद अपने बेटे फतेह रंधावा का स्वागत किया। अपने परिवार पर ध्यान देने करने के लिए, फराह ने एक्टिंग छोड़ दी। अपनी शादी के छह साल बाद, दोनों ने 2002 में अलग होने का फैसला लिया।
2006 में, बिंदू ने रूसी मॉडल दीना उमरोवा से शादी की, जिनसे उनकी एक बेटी अमेलिया रंधावा है। फराह ने 2003 में हिंदू एक्टर सुमीत सहगल के साथ अपनी दूसरी शादी की। यह सुमीत की भी दूसरी शादी थी क्योंकि उनकी पहली शादी शाहीन बानो से हुई थी और उनसे एक बेटी सायशा थी। फराह और सुमीत ने साथ में कोई बच्चा नहीं करने का फैसला किया। यह कपल अब सुमीत आर्ट्स के मालिक हैं और उसे मैनेज करते हैं, जो एक प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूर कंपनी है जो साउथ इंडियन फिल्मों के हिंदी डब वर्जन को रिलीज करती है।


Click it and Unblock the Notifications











