..................... Salman Khan schools his nephew Arhaan Khan for not speaking in Hindi - Hindi Filmibeat

Salman Khan ने अरबाज मलाइका के बेटे Arhaan Khan की लगाई क्लास, कहा- 'आपको शर्म आनी चाहिए'

Salman Khan

Salman Khan Schools Arhaan Khan: मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान ने 2024 में अपना पॉडकास्ट डंब बिरयानी लॉन्च किया है और हाल ही में इसका एक नया एपिसोड आया है और इस नए एपिसोड में उनके चाचा बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी शामिल हैं।

सलमान ने अरहान के दोस्तों को लगाई डांट

बातचीत के दौरान सलमान ने मजाकिया अंदाज में अरहान को उनकी हिंदी ना बोल पाने की वजह से उनकी फटकार लगाई। इस एपिसोड में सलमान अरहान और उसके दोस्तों को रोकते हुए, उनकी भाषा की समझ के बारे में कमेंट करते हुए दिखाई देते हैं। सलमान कहते हैं- 'पहले तो आप सब हिंदी में पॉडकास्ट करो' क्योंकि वे सभी अंग्रेजी में बात कर रहे थे। जवाब में, अरहान के दोस्तों में से एक ने एक्सेप्ट किया कि उनकी हिंदी बहुत खराब है। सलमान ने मजाकिया लहजे में कहा, 'अब से हिंदी में बोलो, और मैं इसे सही कर दूंगा।'

अरहान हंसते हुए बताते हैं कि वे पहले से ही हिंदी सीख रहे हैं। जवाब में, सलमान ने उन्हें हिंदी में बोलने के महत्व पर जोर देते हुए मजाकिया अंदाज में डांटा। 'आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए कि आप हिंदी नहीं जानते। आपको उन दर्शकों को ध्यान में रखना चाहिए जो पूरी तरह से हिंदी बोलते हैं। लेकिन आप यह अपने लिए कर रहे हैं, है न, और किसी को दिखाने के लिए नहीं?"

सलमान देते हैं सलाह

जब अरहान और उसके दोस्त हिचकिचाते हैं, तो सलमान उनसे पूछते हैं, 'क्या आप इस पॉडकास्ट से पैसे कमाने की प्लानिंग बना रहे हैं? इसके बाद, वह अपने भतीजे और उसके दोस्तों के साथ उनके करियर के बारे में जरूरी सलाह देते हैं।

बहुत कम सोते हैं सलमान खान

पॉडकास्ट के दौरान सलमान खान ने बताया कि वह आमतौर पर दिन में सिर्फ दो घंटे सोते हैं और कभी-कभी महीने में एक बार पूरे 7-8 घंटे आराम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह कभी-कभी सेट पर थोड़े समय के ब्रेक के दौरान छोटी-छोटी झपकी ले लेते हैं, लेकिन तभी सो पाते हैं जब उनके पास करने के लिए कुछ नहीं होता। एक्टर ने यह भी बताया कि वह उन परिस्थितियों में भी ठीक से सो पाते हैं, जहां उनका कोई कंट्रोल नहीं होता, जैसे कि फ्लाइट में टर्बूलेंस के दौरान या जब वह जेल में थे।

Read more about: salman khan arhaan khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X