मुंबई पहुंचते ही Monalisa को मिला नया ठिकाना, फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले दिखाई घर की एक झलक

Monalisa

Monalisa Video: महाकुंभ में माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा रातों-रात फेमस हो गई है। उनके वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कुछ असली होते हैं तो कुछ फेक। ऐसे में कई लोग जानना चाहते हैं कि इन दिनों मोनालिसा कर क्या रही हैं।

मोनालिसा ने शेयर किया वीडियो

आपको बता दें, मोनालिसा ने हाल ही में एक फिल्म साइन की है। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के गांव वाले घर में खुद आकर उन्हें फिल्म ऑफर की, जिसके लिए वो मान भी गईं। अब मोनालिसा मुंबई में एक्टिंग सीखने के लिए गई हैं और वहां से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है।

अपने नए घर की दिखाई झलक

मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो अपने घर की झलक दिखाती नजर आ रही हैं। उन्होंने एक रील शेयर किया है, इस वीडियो में वो एक पंजाबी गाने पर लिप्सिंक करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा- 'मेरी सुबह'।

फैंस ने लुटाया प्यार

मोनालिसा अपने ऑफिशियल चैनल पर आए दिन वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं और उनके वीडियोज पर फैंस जमकर अपना प्यार लुटाते नजर आते हैं। मोनालिसा को चाहने वाले जल्द से जल्द उन्हें बड़े पर्दे पर देखने को बेकरार हैं।

जल्द शुरू करेंगी फिल्म

आपको बता दें, मोनालिसा की फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोग देखना चाहते हैं कि माला बेचने वाली लड़की कैसे एक फिल्म के लिए अपने टैलेंट को निखारती है। मोनालिसा एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं और जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर देंगी।

More from Filmibeat

Read more about: monalisa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X