Bollywood Hindi News Live: सलमान खान की एक्स का सनसनीखेज खुलासा, ससुराल लौटीं ऐश्वर्या

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 03 September: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली खान ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में आए मीटू तूफान के बीच बॉलीवुड के कुछ राज से पर्दा हटाया है। सोमी अली ने अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया और MeToo के पलों को याद किया। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें चेतावनी दी गई थी कि अगर उन्हें अपने करियर में आगे बढ़ना है तो उन्हें कुछ खास मर्दों के कमरे में जाना पड़ेगा।

सोमी अली ने बताया कि उन्होंने कई महिलाओं और स्ट्रगलिंग एक्ट्रेसेस को बिखरी हुई हालत में, बॉलीवुड के कुछ बड़े एक्टर्स के कमरे से सुबह-सुबह निकलते देखा है, जिनमें से कुछ समाज की नजरों में एक कमिटेड फैमिली मैन माने जाते हैं।

ऐश्वर्या को हाल ही में अपनी बेटी आराध्या के साथ मुंबई में अपने ससुराल में देखा गया। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या और आराध्या के बच्चन के घर पहुंचने की तस्वीरें और वीडियो सामने आए। पति से तलाक की अफवाहों के बीच ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

LIVE Feed
  • Sep 3, 2024 4:26 PM

    अनन्या पांडे ने पहन लिए ऐसे कपड़े जिस देख यूजर्स की छूट गई हंसी, बोले- कपड़े टेंट वालों से मांगे हैं क्या...

    बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे को हाल ही में पब्लिक एरिया में देखा गया। इस दौरान अनन्या ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस के साथ ही पर्पल कलर का लंबा का दुपट्टा कैरी की हुई नजर आईं। अनन्या पांडे का ये लुक देख लोगों की हंसी छूट गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कपड़े टेंट वालों से मांगे हैं क्या तो वहीं दूसरे ने लिखा हद हो गई फैशन के नाम पर कुछ भी।

  • Sep 3, 2024 3:40 PM

    मिस्ट्री मैन के साथ डेट पर गईं Suhana Khan ? कॉफी मग पर लिखा नाम देख, लोग बोले- अरे ये तो...

    द आर्चीज एक्ट्रेस सुहाना खान ने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर कॉफी डिस्पोजल मग की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक कॉफी मग पर सुहाना और स्माइली बनी है। वहीं सुहाना की कॉफी के साथ ही दूसरी कॉफी भी नजर आ रही है जिस पर सिर्फ T लिखा है और इसी के साथ ही एक हार्ट इमोजी भी बना है। फिल्मीज्ञान ने इस तस्वीर को अपने इंस्टा हैंडल पर भी पोस्ट किया है। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही वह लिखते हैं- सुहाना खान का इस तरह कॉफी बनाना हमें सोचने पर मजबूर कर देता है।

    मिस्ट्री मैन के साथ डेट पर गईं Suhana Khan ? कॉफी मग पर लिखा नाम देख, लोग बोले- अरे ये तो...
  • Sep 3, 2024 3:07 PM

    ऋषभ शेट्टी के साथ काम करना चाहते हैं जूनियर NTR, कांतारा 2 में आ सकते हैं नजर

    हाल ही में ऋषभ और जूनियर एनटीआर अपने परिवारों के साथ कोल्लूर के मुकाम्बिका अम्मावरी मंदिर गए, उन्होंने मीडिया से बातचीत की और वहां एक रिपोर्टर ने जूनियर एनटीआर से कंतारा के प्रीक्वल में उनके शामिल होने की अफवाहों के बारे में पूछा, जिस पर एनटीआर ने खुशी से जवाब भी दिया। एनटीआर ने मुस्कुराते हुए कहा- 'अगर ऋषभ शेट्टी के पास कोई प्लान है तो मैं फिल्म करने के लिए तैयार हूं।'

  • Sep 3, 2024 2:35 PM

    Sapna Choudhary ने इंस्टाग्राम से डिलीट किए सारे पोस्ट, कह दी ऐसी बात

    सपना चौधरी ने अपने इंस्टा हैंडल से सभी पोस्ट सभी तस्वीरें और वीडियो डिलीट कर दिए हैं। जिसे देख फैन्स के तो होश ही उड़ गए। बता दें कि सपना के इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फॉलोइंग है। सपना को 6.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इससे आप अंदाजा तो लगा ही सकते हैं कि सपना कितनी पॉपुलर हैं, लेकिन फैन्स यह जानना चाहते हैं कि आखिर सपना चौधरी ने ऐसा किया ही क्यों ?

  • Sep 3, 2024 1:39 PM

    'स्त्री 2' की कामयाबी के आगे 'एनिमल' भी पस्त, चंद दिनों में कमाए इतने करोड़

    अमर कौशिक की हॉरर-कॉमेडी 'स्त्री 2' ने इतिहास रच दिया है, क्योंकि इस फिल्म ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है। तीसरे वीकेंड भी 'स्त्री 2' का कलेक्शन शानदार रहा है।

    'स्त्री 2' की कामयाबी के आगे 'एनिमल' भी पस्त, चंद दिनों में कमाए इतने करोड़
  • Sep 3, 2024 1:39 PM

    AP Dhillon ने कनाडा वाले घर पर हुई फायरिंग के बाद किया पहला पोस्ट

    2 सितंबर को एपी ढिल्लों ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट के जरिए खुद को सुरक्षित बताया है। उन्होंने लिखा, "मैं सेफ हूं। मेरे लोग सेफ हैं। हालचाल लेने के लिए सभी लोगों का दिल से शुक्रिया। आपका सपोर्ट मेरे लिए बहुत मायने रखता है। शांति और आप सभी से प्यार।"

    AP Dhillon ने कनाडा वाले घर पर हुई फायरिंग के बाद किया पहला पोस्ट
  • Sep 3, 2024 1:38 PM

    Netflix कंटेंट हेड को सरकार ने लगाई लताड़?

    वेब सीरीज आईसी 814- द कंधार हाइजैक में आतंकियों के नाम हिंदू धर्म के लोगों से प्रेरित हैं। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आपत्ति जताई है। इसको लेकर कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है। बढ़ते बवाल को मद्देनजर रखते हुए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सोमवार को नेटफ्लिक्स कंटेंट हेड को समन भेज जवाब मांगा है।

  • Sep 3, 2024 1:37 PM

    Kangana Ranaut की नई फिल्म का एलान

    2 सितंबर को कंगना रनौत ने नई फिल्म भारत भाग्य विधाता (Bharat Bhhagya Viddhata) की अनाउंसमेंट की है। अभिनेत्री ने एक्स हैंडल पर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, "बड़े पर्दे पर वास्तविक जीवन की वीरता का जादू अनुभव करें। भारत भाग्य विधाता की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है, जो गुमनाम नायकों को सिनेमाई श्रद्धांजलि है।"

  • Sep 3, 2024 10:59 AM

    शो पर आने के लिए इस कंटेस्टेंट ने की कड़ी तपस्या

    सोनी टीवी के सबसे पसंदीदा शोज में से एक कौन बनेगा करोड़पति इस सीजन में भी लोगों के दिलों को जीत रहा है। इस शो में आम जनता आती है और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) उनसे सवाल पूछते हैं और सही जवाब देने के बदले में उन्हें ईनाम राशि मिलती है। इस बीच कई कंटेस्टेंट अपनी दिल की बात कहते हुए भी नजर आते हैं। इस बीच एक कंटेस्टेंट ने कुछ ऐसा बताया, जिसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।

    शो पर आने के लिए इस कंटेस्टेंट ने की कड़ी तपस्या
  • Sep 3, 2024 10:58 AM

    सलमान खान की वजह से लॉरेन्स बिश्नोई ने दी सिंगर को धमकी

    जाने-माने पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनके गाने 'ओल्ड मनी' (AP Dhillon Song Old Money) में जबसे सलमान खान (Salman Khan) फीचर हुए हैं, तब से उनकी लोकप्रियता में और चार-चांद लग गए हैं। लेकिन इसी लोकप्रियता ने उन्हें मुसीबत में भी डाल दिया है।

    सलमान खान की वजह से लॉरेन्स बिश्नोई ने दी सिंगर को धमकी
  • Sep 3, 2024 10:57 AM

    Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड Somy Ali का खुलासा

    मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों रोज कोई ना कोई खुलासा हो रहा है। कई जाने माने मॉलीवुड के एक्टर्स और डायरेक्टर्स #MeToo में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने भी बॉलीवुड को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

    Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड Somy Ali का खुलासा
  • Sep 3, 2024 10:57 AM

    Hina Khan का हो रहा पांचवा कीमो

    टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी जिंदगी से एक जंग लड़ती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को कैंसर है और वो इसी कैंसर से लड़ने की अपनी जर्नी को अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। एक बार फिर हिना खान ने अपने चाहने वालों को बताया है कि वो अब कैसी हैं और कैसा महसूस कर रही हैं।

    Hina Khan का हो रहा पांचवा कीमो
  • Sep 3, 2024 10:56 AM

    'द बकिंघम मर्डर्स' के ट्रेलर की रिलीज डेट आउट

    करीना कपूर की फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म से करीना कपूर का नया पोस्टर शेयर किया गया है। इसके साथ बताया गया है कि फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' का ट्रेलर 3 सितंबर यानी आज रिलीज किया जाएगा।

  • Sep 3, 2024 10:55 AM

    'युध्रा' का पहला गाना हुआ रिलीज

    सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन की फिल्म 'युध्रा' 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म 'युध्रा' का पहला गाना 'साथिया' रिलीज किया गया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन का ये गाना लोगों को काफी पसंद किया जा रहा है।

  • Sep 3, 2024 10:54 AM

    सलमान खान ने फिर शुरू की फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग

    सलमान खान अपने कमिटमेंट को लेकर चर्चा में रहते हैं। सलमान खान ने पसलियों के बावजूद अपनी फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग फिर से शुरू कर दी। एआर मुरुगदास के डायरेक्शन में सलमान खान की ये फिल्म ईद, 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X