AP Dhillon House Firing: सलमान खान की वजह से लॉरेन्स बिश्नोई ने दी सिंगर को धमकी, कहा- 'कुत्ते की मौत मारेंगे'

AP Dhillon House Firing: जाने-माने पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनके गाने 'ओल्ड मनी' (AP Dhillon Song Old Money) में जबसे सलमान खान (Salman Khan) फीचर हुए हैं, तब से उनकी लोकप्रियता में और चार-चांद लग गए हैं। लेकिन इसी लोकप्रियता ने उन्हें मुसीबत में भी डाल दिया है।
1 सितंबर, 2024 को कनाडा के वैंकूवर में एपी ढिल्लों (AP Dhillon firing) के घर के बाहर गोलीबारी की खबर सामने आई और इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह (Lawrence Bishnoi Gang) के सदस्य रोहित गोदारा नाम के व्यक्ति ने ली है।
कौन है रोहित गोदारा
अगर आप रोहित गोदारा (Who is Rohit Godara) को नहीं जानते तो आपको बता दें कि रोहित गोदारा वो शख्स है जिस पर सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की प्लानिंग बनाने का इल्जाम है। गोदारा पर पिछले साल करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी शामिल होने का आरोप है।
यह भी पढ़ें- Kaun Banega Crorepati 16: शो पर आने के लिए इस कंटेस्टेंट ने की कड़ी तपस्या, रखा 100 से ज्यादा दिनों का व्रत
एपी ढिल्लों को मिली धमकी
अब सिंगर के घर पर हमले की बात करें तो सोशल मीडिया पर पोस्ट में सिंगर को जान से मारने की धमकी दी गई थी। मैसेज में लिखा है, "विक्टोरिया आइलैंड में घर एपी ढिल्लों का है। वह अपने गाने में सलमान खान को कास्ट करने के बाद दिखावा कर रहा था। हम तुम्हारे घर आए थे, तुम्हें बाहर आकर हमें कुछ एक्शन दिखाना चाहिए था। तुम जिस अंडरवर्ल्ड लाइफ की नकल करते हो, हम असल में उसे जी रहे हैं। अपनी औकात में मत रहो, नहीं तो कुत्ते की मौत मरोगे।"
सलमान खान के साथ रिलीज किया था गाना
आपको बता दे, यह घटना कथित तौर पर तब हुई जब सिंगर ने सलमान खान (Salman Khan Song Old Money) के साथ ओल्ड मनी नाम के म्यूजिक वीडियो में काम किया, जो पिछले महीने अगस्त में रिलीज हुआ था और इस म्यूजिक वीडियो में संजय दत्त भी नजर आए थे।
गाने के जरिए दिया मैसेज
ओल्ड मनी के रिलीज होने के बाद, कई लोगों को लगा कि इस गाने में सलमान ने एपी ढिल्लों के जरिए लॉरेंस बिश्नोई को एक मैसेज दिया गया है, जिसने खान को जान से मारने की धमकी दी थी। गाने के खत्म होने पर संजय का किरदार एपी ढिल्लों से गुंडों को अपने काम से मुंहतोड़ जवाब देने और इस तरह के काम से बचने के लिए कहता है।
एपी ढिल्लों ने अभी तक गोलीबारी के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications











