..................... Kaun Banega Crorepati 16 Amitabh Bachchan kbc Shreem Sharma Fasts For 108 Days To Appear On Show - Hindi Filmibeat

Kaun Banega Crorepati 16: शो पर आने के लिए इस कंटेस्टेंट ने की कड़ी तपस्या, रखा 100 से ज्यादा दिनों का व्रत

Kaun Banega Crorepati 16

Kaun Banega Crorepati 16: सोनी टीवी के सबसे पसंदीदा शोज में से एक कौन बनेगा करोड़पति इस सीजन में भी लोगों के दिलों को जीत रहा है। इस शो में आम जनता आती है और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) उनसे सवाल पूछते हैं और सही जवाब देने के बदले में उन्हें ईनाम राशि मिलती है। इस बीच कई कंटेस्टेंट अपनी दिल की बात कहते हुए भी नजर आते हैं। इस बीच एक कंटेस्टेंट ने कुछ ऐसा बताया, जिसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।

कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati Host) को सालों से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। इस बार ये शो अपने 16वें सीजन में है और हर बार की तरह इस बार भी शो में ऐसे कई पल आए, जब किसी कंटेस्टेंट ने अमिताभ के दिल को छू लिया हो। हाल ही में एक ऐसा ही पल दोबारा देखने को मिला।

कंटेस्टेंट ने रखा 108 दिनों का व्रत

सोनी टीवी ने हाल ही में एक प्रोमो (Kaun Banega Crorepati Promo) शेयर किया, जिसमें एक श्रीम नाम का शख्स अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे हुए नजर आया और अपने बेटे को उस सीट में बैठा देख कंटेस्टेंट (Kaun Banega Crorepati Contesant) की मां की आंखों से आंसू छलक पड़े। अमिताभ ने उनके इमोशनल होने का कारण पूछा तो श्रीम ने आगे कि वह इस शो के बहुत बड़े फैन हैं और उनकी मां का सपना था कि वह अमिताभ के साथ उन्हें हॉटसीट पर देखें। जिसके लिए श्रीम ने 108 दिन का व्रत रखा है। यह सुनकर अमिताभ से रहा नहीं गया है और उन्होंने कंटेस्टेंट को मीठा खिलाकर उनका व्रत तोड़ा।

अमिताभ ने पूरा किया श्रीम का व्रत

श्रीम ने बताया कि जबसे उन्हें ग्राउंड ऑडिशन (Kaun Banega Crorepati Audition) के लिए कॉल आया था, तब से ही उन्होंने अपना 108 दिन का व्रत शुरू कर दिया था। उन्होंने प्रण लिया था कि वो ना तो सब्जी खाएंगे और ना ही अनाज। केवल फलाहार करेंगे और उतना ही करेंगे, जिससे उनके शरीर का काम चल जाए। अगर भगवान की इच्छा हुई हो तो मैं उन्हीं के सामने ही अपना व्रत खोलूंगा। इस प्रोमो में यह भी देखने को मिल रहा है कि श्रीम 13वें प्रश्न पर भी पहुंच गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X