Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड Somy Ali का खुलासा- 'कई औरतों को उस एक्टर के कमरे से बुरी हालत में निकलते देखा'

Somy Ali On Bollywood Casting Couch: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों रोज कोई ना कोई खुलासा हो रहा है। कई जाने माने मॉलीवुड के एक्टर्स और डायरेक्टर्स #MeToo में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने भी बॉलीवुड को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
सोमी को दी गई थी हिदायत
सोमी अली (Salman Khan Ex Girlfriend Somy Ali) ने 90 के दशक में कुछ बॉलीवुड की फिल्मों में काम किया था और इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसी चीजें एक्सपीरिएंस की, जो उनके लिए काफी चौंकाने वाली थीं। सोमी अली ने हाल ही में अपने कुछ एक्सपीरिएंस शेयर किए और बताया कि उन्हें बोल गया था कि अगर वो अपने करियर को रफ्तार देना चाहती हैं तो उन्हें कॉम्प्रोमाइज करने होंगे और कुछ खास सेलेब्रिटी के कमरे में भी जाना होगा।
यह भी पढ़ें- सलमान खान की वजह से लॉरेन्स बिश्नोई ने दी सिंगर को धमकी, कहा- 'कुत्ते की मौत मारेंगे'
'महिलाओं का शोषण उनके लिए है आम'
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सोमी अली (Somy Ali Interview) ने बताया कि उन्होंने कई महिलाओं को सुबह-सुबह बड़े एक्टर्स के कमरों से अस्त-व्यस्त हालत में बाहर निकलते देखा है। ये वो एक्टर्स हैं जिन्हें समाज में एक कमिटेड फैमिली मैन के रूप में जाना जाता है। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने ये हिंट जरूर दिया कि वो शख्स महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव करने के लिए जाना जाता था।
यह भी पढ़ें- Kaun Banega Crorepati 16: शो पर आने के लिए इस कंटेस्टेंट ने की कड़ी तपस्या, रखा 100 से ज्यादा दिनों का व्रत
'इंडस्ट्री को बदलाव की जरूरत'
सोमी अली (Somy Ali On Bollywood) ने बताया कि उस समय इंडस्ट्री में इस असॉल्ट के खिलाफ आवाज उठाने वाली महिलाओं को चुप करा दिया जाता था। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया को फिल्म इंडस्ट्री को अब बदलाव की जरूरत है और हेमा कमिटी रिपोर्ट ऐसे सभी सेलेब के लिए एक सबक होना चाहिए, जिनके लिए महिलाओं का शोषण करना एक आम बात है।
सोमी अली का करियर
सोमी अली के बॉलीवुड करियर की बात करें तो वो 'कृष्ण अवतार', 'यार गद्दार', 'आओ प्यार करें' और 'आंदोलन' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। बतौर एक्ट्रेस उनकी आखिरी फिल्म 'चुप' थी। वह सलमान खान के साथ अपने रोमांटिक रिलेशनशिप के कारण भी खबरों का हिस्सा थीं। सोमी अली पाकिस्तान से हैं और वो एक समय पर सलमान खान की बहुत बड़ी फैन थीं और उनसे मिलने के लिए ही वो भारत आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











