Hina Khan का हो रहा पांचवा कीमो, एक्ट्रेस ने बताया अपना दिल तोड़ देने वाला हेल्थ अपडेट, कहा- 'कुछ दिन तो...'

Hina Khan Cancer Update: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी जिंदगी से एक जंग लड़ती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को कैंसर है और वो इसी कैंसर से लड़ने की अपनी जर्नी को अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। एक बार फिर हिना खान ने अपने चाहने वालों को बताया है कि वो अब कैसी हैं और कैसा महसूस कर रही हैं।
कड़ी मेहनत कर रहीं हिना खान
हिना खान (Hina Khan Cancer) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना हेल्थ अपडेट दिया है। इस वीडियो में हिना खान ने बताया कि उनका पांचवा कीमो सेशन चल रहा है और तीन अभी बाकी हैं। वो इस बीमारी से लड़ने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड Somy Ali का खुलासा- 'कई औरतों को उस एक्टर के कमरे से बुरी हालत में निकलते देखा'
हिना खान का हेल्थ अपडेट
हिना खान (Hina Khan Video) ने वीडियो शेयर करते हुए सबसे पहले अपने फैंस का हालचाल पूछा और फिर उन्होंने अपने बारे में बताना शुरू किया। उन्होंने बताया- 'मुझे पता है कि मैं कभी-कभार हर जगह से गायब हो जाती हूं और आप सब बहुत परेशान हो जाते हैं। मैं ठीक हूं, मेरा पांचवा कीमो चल रहा है और तीन बाकी हैं। कुछ दिन बहुत कठिन होते हैं और कुछ दिन अच्छे भी होते हैं। आज अच्छा दिन है, मैं अच्छा महसूस कर रही हूं।'
यह भी पढ़ें- सलमान खान की वजह से लॉरेन्स बिश्नोई ने दी सिंगर को धमकी, कहा- 'कुत्ते की मौत मारेंगे'
हिना खान ने आगे वीडियो में बताया- 'मैं माफी मांगती हूं कि मैं कुछ दिन ऐसे ही गायब हो जाती हूं। मुझे खुद को ठीक करने के लिए वो समय चाहिए होता है। बाकी सब ठीक है, आप सब लोग दुआ करते रहें। यह एक फेज है, जो कि निकल जाएगा और इसे जाना ही पड़ेगा और मैं बिलकुल ठीक हो जाऊंगी। मुझे ऊपरवाले पर पूरा यकीन है और मैं एक फाइटर हूं। अपनी दुआओं में याद रखिएगा।'
यह भी पढ़ें- KBC पर आने के लिए इस कंटेस्टेंट ने की कड़ी तपस्या, रखा 100 से ज्यादा दिनों का व्रत
हिना खान का करियर
हिना खान के करियर की बात करें तो एक्ट्रेस को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से प्रसिद्धि मिली। इस शो के जरिए उन्हें घर-घर में अक्षरा के नाम से पहचाना जाने लगा। इस शो के बाद उन्होंने कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में हिस्सा लिया, जिसमें वो फर्स्ट रनर अप रही थीं। उन्होंने कसौटी जिंदगी के 2 में एक खलनायिका की भूमिका अदा की थी। इसके अलावा वो स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नजर आ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











