Bollywood Highlights: पुलिस को हुआ गुरुचरण पर शक, कपिल शर्मा शो का जल्द आएगा दूसरा सीजन

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 03 May: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर गुरुचरण सिंह काफी समय से लापता हैं और पुलिस उनकी लगातार खोज कर रही है। इस बीच पुलिस ने एक नया अपडेट दिया है, जिसकी वजह से पुलिस को लग रहा है कि गायब होने में खुद गुरुचरण सिंह का हाथ हो सकता है।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस के किसी सोर्स ने उनसे कहा, उन्होंने अपना फोन पालम में छोड़ा। हम उन्हें ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें ट्रेस करना हमारे लिए और मुश्किल हो रहा है क्योंकि फोन उनके पास नहीं है। सीसीटीवी फुटेज में हमने देखा कि वह एक ई रिक्शा से दूसरे ई रिक्शा में जा रहे थे। ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने सब प्लान किया हुआ था और फिर दिल्ली से बाहर चले गए।

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लेकर खबरें आ रही थीं कि सिर्फ पांच एपिसोड के बाद अब ये शो बंद हो गया है। लेकिन आपको जानकर हैरान होगी कि शो अभी बंद नहीं हुआ है बल्कि इसका दूसरा सीजन आने वाला है।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक कीकू मे कहा कि शो के भले ही अब तक सिर्फ 5 एपिसोड आए हैं, लेकिन अभी 8 और आने बाकी हैं। इसके बाद शो एक ब्रेक पर जाएगा। उन्होंने कहा, हमने 13 एपिसोड किए हैं और शूटिंग खत्म कर दी है। यह शुरू से ही डिसाइड था कि ऐसा होना है। हमने पहले से अगला सीजन प्लान किया हुआ है और वो जल्द आएगा। ज्यादा गैप नहीं होने वाला है।

LIVE Feed
  • May 3, 2024 6:54 PM

    28 साल की उम्र में मशहूर म्यूजिक कंपोजर का हुआ निधन, किडनी की बीमारी से थे परेशान

    पॉपुलर तमिल म्यूजिक कंपोजर प्रवीण कुमार ने गुरुवार की सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सिर्फ 28 साल की उम्र में वह एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें 1 मई को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन 2 मई को सुबह 6:30 बजे उनका निधन हो गया। इसके बाद पूरी तमिल इंडस्ट्री में मातम छा गया। प्रवीण कुमार के अंतिम संस्कार में तमिल इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई। दरअसल आपको बता दें कि चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में किडनी से संबंधित बीमारी का वह इलाज करवा रहे थे। इसके बाद में उन्हें रोयापेट्टा में ओमांदुरार जीएच में शिफ्ट किया गया। वह मूल रूप से तंजावुर के वडक्कू वासल के रहने वाले थे।

  • May 3, 2024 5:35 PM

    43 साल की उम्र में दूसरी बार पापा बने प्रियंका चोपड़ा के एक्स

    बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हरमन बावेजा अब 43 साल के हो चुके हैं और आपको बता दें कि वह एक बार फिर से एक बेटी के पिता बन चुके हैं। उन्होंने अपनी पत्नी साशा रामचंदानी के साथ में दूसरे बच्चे का स्वागत किया। हालांकि अभी तक इस पर कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

  • May 3, 2024 3:56 PM

    धर्मेंद्र ने 88 की उम्र में रचाई तीसरी शादी! खुद दिखाई जयमाला और किस करते इनसाइड तस्वीरें

    रेडिट पर हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की कुछ अनसीन तस्वीरें वायरल हो रही है। जो कि उनकी एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की हैं। इन तस्वीरों में धर्मेंद्र को नारंगी रंग की शर्ट पहने हुए देखा जा सकता है। तो वही हेमा मालिनी भी नारंगी रंग की साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही है। दोनों के गले में वरमाला भी नजर आ रही है।

  • May 3, 2024 3:35 PM

    Janhvi Kapoor ने पहनी जरा सी ड्रेस, कैमरे के सामने बार-बार खींचती रहीं

    घटना का एक वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है जिसमें जान्हवी को एक काले और सफेद चेक वाले आउटफिट में देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने शटरबग्स के लिए शानदार ढंग से पोज दिया। हालांकि, उन्होंने पैपराजी से कहा कि उनको पीछे से रिकॉर्ड ना किया जाए और समय पर रिकॉर्डिंग बंद कर दें।

  • May 3, 2024 2:56 PM

    जॉन अब्राहम ने अपने फैन को तोहफ़े में दिए 22 हज़ार के जूते

    अब जॉन अब्राहम का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। दरअसल हाल ही में जॉन अब्राहम ने अपने फैन को उनके जन्मदिन के अवसर पर एक जोड़ी बाइकिंग जूते गिफ्ट किए हैं। सोशल मीडिया पर अब इसका एक वीडियो भी बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है।

  • May 3, 2024 2:00 PM

    कुशाल टंडन के साथ शिवांगी जोशी ने अपने अफेयर पर तोड़ी चुप्पी

    अब इस पर खुद शिवांगी जोशी ने एक पोस्ट साझा किया है और इन अफवाहों पर रिएक्ट किया। दरअसल हाल ही में शिवांगी जोशी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि "मुझे अफवाहों से प्यार है। मुझे हमेशा अपने बारे में बहुत ही बेहतरीन चीज सुनने को मिलती है जो कि मुझे खुद भी नहीं पता थी।"

  • May 3, 2024 1:31 PM

    को-स्टार्स संग अपने लिंकअप पर सोनाली बेंद्रे का छलका दर्द

    सोनाली बेंद्रे ने हाल ही में न्यूज 18 शोशा को एक इंटरव्यू दिया है। इस दौरान सोनाली बेंद्रे ने कई बड़े खुलासे किए हैं। सोनाली बेंद्रे ने कहा, 'इन दिनों एक्टर्स से एक बार पूछा जाता है कि क्या वे चाहेंगे कि उनके को-स्टार्स के साथ लिंक-अप की अफवाहें उड़ें। उस समय तो हमसे पूछा भी नहीं जाता था और वे गॉसिप सिर्फ फिल्म को प्रमोट करने के लिए होती थी और एक्टर्स कुछ कर भी नहीं पाते थे। ये सब बस खबरों में बने रहने के लिए किया जाता था।'

  • May 3, 2024 1:30 PM

    तीन दिन से दर्द में तड़प रहीं Bharti Singh

    कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में अपने फैंस के साथ शेयर किया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जल्द ही उनकी सर्जरी होने वाली है। उन्होंने अस्पताल में रहने के दौरान एक व्लॉग बनाया और इस वीडियो में वो काफी इमोशनल होती नजर आ रही हैं।

    तीन दिन से दर्द में तड़प रहीं Bharti Singh
  • May 3, 2024 12:46 PM

    Ramayana में इस फेमस हीरो की एंट्री

    बीते दिनों 'रामायण' के सेट से राम और सीता के रूप में रणबीर और साई की तस्वीर लीक हो गई थी, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुई। दोनों को राम और सीता के किरदार में देख फैंस खूब गदगद हुए थे। अब इस फिल्म में एक और अभिनेता की एंट्री हुई है। नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' में जिस अभिनेता की एंट्री हुई है, वो हैं अंजिक्य देव।

  • May 3, 2024 12:42 PM

    Amar Singh Chamkila की बेटी इम्तियाज अली से खफा

    नेटफ्लिक्स पर हाल ही में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की फिल्म अमर सिंह चमकीला रिलीज हुई है। फिल्म को ठीक- ठाक रिव्यू भी मिले हैं। इस बीच अमर सिंह चमकीला की बड़ी बेटी ने डायरेक्टर इम्तियाज अली को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म अमर सिंह चमकीला में उनके परिवार को ज्यादा स्क्रीन टाइम नहीं दिया गया।

  • May 3, 2024 12:41 PM

    फेल हुआ अक्षय- टाइगर का स्टारडम

    बड़े मियां छोटे मियां की ओपनिंग शानदार रही थी। फिल्म ने पहले दिन ही 15 करोड़ का बिजनेस कर लिया था। वहीं, पहले हफ्ते में कलेक्शन 50 करोड़ के करीब हो गया था। इसके बाद बड़े मियां छोटे मियां की उल्टी गिनती शुरू गई। दूसरा हफ्ता खत्म होते- होते फिल्म ने सिर्फ 8 करोड़ कमाए यानी 50 करोड़ से गिरकर सीधा 8 करोड़ पहुंच गई। लेटेस्ट बिजनेस की बात करें, तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने गुरुवार को देशभर में 40 लाख कमाए हैं। इसके साथ ही रिलीज के 22 दिनों में बड़े मियां छोटे मियां ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 62.45 करोड़ का कलेक्शन किया है।

  • May 3, 2024 12:39 PM

    Urfi Javed रेड कार्पेट पर पहनकर आईं जादुई ड्रेस

    अक्सर बोल्ड अंदाज और छोटे कपड़ो में नजर आने वालीं उर्फी इस बार पूरे कपड़ों में दिखाई दी। लेकिन इस बार उर्फी ने अपने कपड़ों के साथ जादू भी दिखाया। उर्फी हर बार नया फैशन लाती हैं और इस बार तो उन्होंने अपनी ड्रेस में करतब दिखाना शुरू कर दिया। उर्फी हाल ही में एक इवेंट में पहुंची थीं और इस दौरान एक्ट्रेस ने जो किया, उसके बाद तो उनका वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

    Urfi Javed रेड कार्पेट पर पहनकर आईं जादुई ड्रेस
  • May 3, 2024 12:38 PM

    एक्टिंग छोड़ राजनीति में उतरने के लिए तैयार हुईं सोनाक्षी सिन्हा?

    सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने ई-टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें एक्ट्रेस ने हीरामंडी के अलावा भी कई मुद्दों पर बात की। इसी इंटरव्यू में सोनाक्षी से राजनीति में एंट्री लेने की प्लानिंग पूछी गई, जिस पर एक्ट्रेस ने मजेदार जवाब दिया। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि मैं कभी भी पॉलिटिक्स में नहीं आना चाहती। वहां आ गई तो वहां भी नेपोटिज्म नेपोटिज्म करोगे। मजाक को साइड करते हैं और मैं जानती हूं कि मैं कभी पॉलिटिक्स में शामिल नहीं हो सकती हूं। मुझे ऐसा लगता ही नहीं है। मैं हमेशा ही प्राइवेट रहने वाली इंसान हूं, लेकिन राजनीति में आपको हमेशा लोगों के साथ खड़े रहना होता है। मैं अपने पापा को लंबे वक्त से ऐसा करती हुई देख रही हूं और वो सब देखकर ये तो साफ है कि मैं कभी वैसा नहीं कर सकती। सोनाक्षी सिन्हा ने आखिर में यह भी बताया कि वह कम ही लोगों के लिए पूरी तरह खुली है, लेकिन राजनेता को लोगों की दिक्कतें अपनी माननी होती हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि वह अभी तो ऐसा कुछ भी नहीं कर सकती हैं।

  • May 3, 2024 12:37 PM

    सलमान खान के शो की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बनी ये पंजाबी एक्ट्रेस?

    टीवी इंडस्ट्री के हिट शो बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) से जुड़ी फिल्मी बीट ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें पहले कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम लिखा हुआ है। इस मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाबी एक्ट्रेस डेलबर आर्या बिग बॉस ओटीटी 3 में एंट्री ले रही हैं। डेलबर का यह पहला रियलिटी शो होगा। वह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्में और म्यूजिक वीडियो दोनों कर रही हैं। हाल ही में डेलबर आर्या बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रहे प्रतीक सहजपाल के साथ म्यूजिक वीडियो में काम किया था। इस दौरान एक्ट्रेस के काम की खूब तारीफ हुई। हालांकि, अब तक डेलबर आर्या और मेकर्स की तरफ से बिग बॉस ओटीटी 3 में एंट्री पर चुप्पी बनी हुई है, लेकिन फैंस डेलबर की एंट्री की खबर से ही खुश हो गए हैं।

  • May 3, 2024 11:21 AM

    गुरुचरण ने खुद की है अपने गायब होने की प्लानिंग?

    अब न्यूज 18 की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि हो सकता है कि गुरुचरण सिंह ने अपने गायब होने की प्लानिंग खुद की हो। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्टर ने अपना फोन पालम इलाके में छोड़ दिया। पुलिस ढूंढने की कोशिश कर रही है लेकिन इससे हमारे लिए गुरुचरण सिंह का पता लगाना और भी मुश्किल हो गया है। क्योंकि इसका मतलब है कि फोन एक्टर के पास नहीं है। पुलिस ने बताया कि "सीसीटीवी फुटेज में हमें पता चला कि वह एक ई-रिक्शा से दूसरे ई-रिक्शा में जाते दिख रहे हैं। ऐसा लगता है, उन्होंने सब कुछ प्लान कर लिया है और दिल्ली से बाहर चले गए हैं।"

    गुरुचरण ने खुद की है अपने गायब होने की प्लानिंग?
  • May 3, 2024 11:20 AM

    आधी रात बिना कपड़ों के ही सड़क पर घूमने लगी Britney Spears

    कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ब्रिटनी स्पीयर्स का अपने प्रेमी पॉल रिचर्ड सोलिज़ के साथ बुधवार रात लॉस एंजिल्स के चेटो मारमोंट में कथित तौर पर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद पैरामेडिक्स को वहां पर पहुंचना पड़ा। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सिंगर ब्रिटनी झगड़े के बाद टॉपलेस होकर सड़क पर आ गईं।

    आधी रात बिना कपड़ों के ही सड़क पर घूमने लगी Britney Spears
  • May 3, 2024 11:18 AM

    अंकिता लोखंडे का टूटा हाथ, विक्की जैन भी पहुंचे अस्पताल

    पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया के जरिए अपनी लाइफ का अपडेट देती रहती हैं और एक बार फिर उन्होंने अपनी जिंदगी में क्या चल रहा है, उसे दिखाया है। एक्ट्रेस ने अपने पति विक्की जैन के साथ अस्पताल से तस्वीरें शेयर कीं।

    अंकिता लोखंडे का टूटा हाथ, विक्की जैन भी पहुंचे अस्पताल

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X